Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन तोड़ा ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, कमाई हुई ₹322 करोड़ पार
नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। आठवें दिन फिल्म ने ₹11 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कुल कमाई ₹235.25 करोड़ तक पहुंचा ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹322.5 करोड़ तक पहुँच गया है।
पहले आठ दिनों का कलेक्शन:
पहला दिन (शुक्रवार): ₹30 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार): ₹36.5 करोड़
तीसरा दिन (रविवार): ₹54.5 करोड़
चौथा दिन (सोमवार): ₹59 करोड़
पांचवां दिन (मंगलवार): ₹20 करोड़
छठा दिन (बुधवार): ₹13 करोड़
सातवां दिन (गुरुवार): ₹11.25 करोड़
आठवां दिन (शुक्रवार): ₹11 करोड़
कुल: ₹235.25 करोड़
रात के शोज से फायदा
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 ने शुक्रवार को हिंदी दर्शकों के लिए कुल 15.05% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। शाम और देर रात के शो में दर्शकों की हलचल सबसे ज्यादा रही। जयपुर में 193 शो के दौरान 23...










