शादी के वक्त बेरोजगार थे परमीत सेठी, कारोबार ठप और डिप्रेशन में थे अर्चना पूरन सिंह का खुलासा—पंडित ने दी थी शादी न करने की चेतावनी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी की जानी-मानी शख्सियत अर्चना पूरन सिंह और अभिनेता परमीत सेठी की शादीशुदा जिंदगी आज भले ही मिसाल मानी जाती हो, लेकिन इसकी शुरुआत आसान नहीं थी। हाल ही में अर्चना ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि शादी के वक्त परमीत बेरोजगार थे, उनका बिजनेस पूरी तरह से ठप हो चुका था और वे गंभीर डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
अर्चना की नई यूट्यूब सीरीज ‘प्यार दोस्ती है’ के दूसरे एपिसोड में दोनों ने अपने रिश्ते के शुरुआती संघर्षों पर खुलकर बात की। अर्चना ने बताया कि आज की पीढ़ी की भाषा में कहें तो उस दौर में परमीत एक ‘रेड फ्लैग’ माने जाते। न तो उनका करियर स्थिर था, न आमदनी का कोई ठोस जरिया, और ऊपर से उम्र में अर्चना से सात साल छोटे होने की बात भी रिश्ते को लेकर सवाल खड़े करती थी।
अर्चना ने कहा, “हमारे पंडित जी ने कुंडली देखकर साफ कहा था कि इस शादी ...










