मनी प्लांट की पत्तियां हो गईं पीली? तुरंत बंद करें ये गलती, अपनाएं माली की 3 टिप्स, पौधा होगा फिर से
सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि घर में रखे मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। यह न केवल पौधे की खूबसूरती को प्रभावित करता है, बल्कि घर की पॉजिटिव एनर्जी पर भी असर डालता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। गार्डनिंग एक्सपर्ट के अनुसार, पीली पत्तियों का कारण आमतौर पर ओवरवाटरिंग यानी जरूरत से ज्यादा पानी देना होता है।
माली की 3 आसान टिप्स से दोबारा हरा-भरा होगा मनी प्लांट:
1. पानी देना तुरंत बंद करेंमनी प्लांट की पीली पत्तियों का सबसे बड़ा कारण जड़ों में सड़न है। पत्तियों का पीला होना देखते ही पानी देना तुरंत बंद कर दें। सर्दियों में पौधे को कम पानी दें और गर्मियों में जरूरत के अनुसार पानी दें।
2. पीली पत्तियों को हटा देंपीली पत्तियों को कैंची या हाथ की मदद से हटा दें। इससे पौधा अपनी ऊर्जा उन पत्तियों को बचाने में बर्बाद नहीं करेगा, जो पहले ही मर चुकी हैं। साथ ही, यह वेंटि...










