ठंड में जमे नारियल तेल से राहत सिर्फ 5 मिनट में पिघलाने का आसान और सुरक्षित तरीका
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही नारियल तेल का जम जाना हर घर की आम समस्या बन जाता है। बोतल में जमा तेल न तो आसानी से निकलता है और न ही तुरंत इस्तेमाल के लायक रहता है। कई लोग इसे आग पर या खौलते पानी में रख देते हैं, जिससे प्लास्टिक बोतल खराब होने और तेल के गुण नष्ट होने का खतरा रहता है।
अब इस झंझट से निजात दिलाने के लिए यूट्यूबर अमरजीत कौर ने नारियल तेल को सुरक्षित और आसान तरीके से पिघलाने का उपाय बताया है। इस नुस्खे में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही किसी तरह का जोखिम होता है।
‘गिलास हॉट बाथ’ – सबसे सुरक्षित तरीका
अमरजीत कौर के अनुसार, नारियल तेल पिघलाने का सबसे सुरक्षित उपाय ‘गिलास हॉट बाथ’ है। इसके लिए
एक बर्तन में इतना गरम पानी लें, जिसे आराम से छू सकें।
इस पानी को किसी मजबूत गिलास या मग में डालें।
नारियल तेल की बोतल को ढक्कन बंद रखते हुए इस गिलास में सीधा खड़ा कर ...










