वीडियो से बनीं ‘नेशनल क्रश’, नीली साड़ी में गिरिजा ओक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
मुंबई: बॉलीवुड और वेब सीरीज की चर्चित अभिनेत्री गिरिजा ओक रातों-रात नेशनल क्रश बन गईं। उनकी नई वीडियो पॉडकास्ट सीरीज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है, और खासकर उनका नीली साड़ी लुक फैन्स के दिलों पर छा गया है। ‘तारे जमीन पर’, ‘शोर इन द सिटी’, ‘जवान’ और ‘परफेक्ट फैमिली’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से पहचानी जाने वाली गिरिजा ने ‘संडे स्टार’ पॉडकास्ट में अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की।
अभिनय की शुरुआत और थिएटर से करियर
गिरिजा ने छोटी उम्र से ही एक्टिंग शुरू की। उनका थिएटर से जुड़ाव उनके परिवार से मिला माहौल का नतीजा था। पिता गिरीश ओक और मां के समर्थन से गिरिजा ने 12-13 साल की उम्र में टीवी कमर्शियल्स में काम करना शुरू किया और कॉलेज के साथ-साथ थिएटर में भी एक्टिंग जारी रखी। उन्होंने ग्रेजुएशन के दौरान ‘तारे जमीन पर’ जैसी फिल्म में भी काम किया।
साड़ी में फैशन और व...










