बिना इडली मेकर बनाएं 10 नरम इडली… शशि राजपूत ने बताया गिलास और कुकर वाला आसान जुगाड़
अगर आप इडली के शौकीन हैं लेकिन घर में इडली मेकर नहीं है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। कंटेंट क्रिएटर शशि राजपूत ने ऐसा सरल तरीका बताया है जिससे सिर्फ दो गिलास और एक प्रेशर कुकर की मदद से एक बार में 10 इडली आसानी से बनाई जा सकती हैं। यह तरीका हर उस घर के लिए कारगर है, जहां इडली मेकर मौजूद नहीं होता लेकिन साउथ इंडियन खाने का शौक जरूर होता है।
कैसे काम करता है शशि का ‘गिलास वाला’ इडली जुगाड़?
1. कुकर की तैयारी
एक प्रेशर कुकर में एक गिलास पानी डालें।
पानी के ऊपर जाली वाली प्लेट या स्टैंड रखें ताकि गिलास सीधा पानी को न छुएं।
दो सामान्य पीने वाले गिलास लें और इन्हें तेल या घी से अच्छी तरह ग्रीस कर दें।
2. बैटर भरने का सही तरीका
दोनों गिलास में इडली का बैटर डालें।
ध्यान रहे—गिलास पूरा न भरें, ऊपर थोड़ा स्पेस छोड़ें ताकि भाप में पकते समय इडली आसानी से फूल सके।
गिल...










