मोटा पेट और गलत आदतें: कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं, मणिपाल डॉक्टर की चेतावनी
कैंसर आज के समय की सबसे खतरनाक और जानलेवा बीमारियों में से एक है। मणिपाल हॉस्पिटल, गोवा के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्रीधरन एम के अनुसार हमारी रोजमर्रा की आदतें जैसे देर तक जागना, जंक फूड खाना और लंबे समय तक बैठे रहना कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती हैं।
1. समय पर न सोना
हमारा शरीर 24 घंटे के जैविक चक्र के अनुसार चलता है, जो हार्मोन, मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करता है। देर रात तक जागना या नींद का समय बदलना इस चक्र को बिगाड़ देता है। लंबे समय तक रात में काम करने से ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
2. जंक फूड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स
जंक फूड और पैकेज्ड स्नैक्स कैलोरी में अधिक और पोषण में कम होते हैं। इनके नियमित सेवन से मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जो कई प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है। प्रोसेस्ड मीट्स और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड ब्रेस्ट, कोलोन ...










