नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया ने दोस्त की शादी में दिखाया शानदार लुक, सभी का ध्यान खींचा
नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार उनका शानदार फैशन स्टाइल चर्चा का विषय बन गया है। राबिया ने हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में अपने तीन अलग-अलग लुक्स से सभी का ध्यान खींचा। साड़ी से लेकर सूट तक, हर आउटफिट में राबिया ने अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास का जादू चलाया।
राबिया का कातिलाना अंदाज
राबिया सिद्धू ने अपनी दोस्त की शादी में ब्लैक साड़ी पहने जबरदस्त अंदाज में दिखाई दीं। उनका साड़ी लुक एकदम मॉर्डन ट्विस्ट के साथ था, जिसमें उन्होंने अपने देसी लुक को सेक्विन साड़ी और ऑफ-शोल्डर ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ खूबसूरती से मैच किया। ओपन पल्लू और फ्रंट में प्लीटेड पैटर्न ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। राबिया का यह लुक सचमुच किसी हीरोइन से कम नहीं था।
स्टाइलिश सूट और फैशन के साथ किलर लुक
राबिया ने अपने दूसरे लुक में सूट पहना, जिसमें वह...










