भारत-ईयू ट्रेड डील: UAE ने खुशी जताई, उम्मीद जताई—हम भी जल्द मंजिल तक पहुँचेंगे
नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हलचल मचा दी है। एक ओर अमेरिका ने अपनी नाराजगी जताई, वहीं भारत का करीबी मुस्लिम दोस्त देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस समझौते से खुश है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही वह भी EU के साथ समान रूप से लाभकारी ट्रेड डील कर सकेगा।
UAE का बयान: UAE ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यह “इकोनॉमिक पार्टनरशिप का एक मॉडल” है, जो सस्टेनेबल ग्रोथ और खुशहाली का समर्थन करता है। UAE ने उम्मीद जताई कि उसकी EU के साथ चल रही बातचीत भी सकारात्मक अंत पर पहुंचेगी और द्विपक्षीय समझौते पर साइन होंगे। उन्होंने भारत के साथ अपने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) की अहमियत पर भी जोर दिया, जिसे उन्होंने आपसी हितों, आर्थिक इंटीग्रेशन और स्थायी विकास का उदाहरण बताया।
भारत को फायदे:
मोबिलिटी पैक्ट छात्रों, ...










