कल भारत-अरब विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, लीबिया के विदेश मंत्री की उपस्थिति है खास
नई दिल्ली: दिल्ली में 30 और 31 जनवरी को दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण कूटनीतिक आयोजन में 10 से अधिक अरब देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। बैठक का उद्देश्य भारत और अरब देशों के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।
इस बार की बैठक में लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहेर एस एम एल्बाउर की उपस्थिति विशेष महत्व रखती है। वे 2011 में मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद भारत की पहली यात्रा पर आएंगे। यह कदम लीबिया के लिए दशक भर की उथल-पुथल के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से सक्रिय होने का संकेत माना जा रहा है।
बैठक में कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सूडान, फिलिस्तीन, सोमालिया, मॉरिटानिया और कोमोरोस जैसे देशों के विदेश मंत्री भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। वहीं, सऊदी अरब की ओर से उप-विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव ...










