अगले प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा चेहरा, सर्वे में बढ़त बरकरार
देश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे उपयुक्त चेहरे को लेकर किए गए एक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सबसे आगे नजर आए हैं। सी-वोटर द्वारा कराए गए इस सर्वे में बहुमत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है।
यह सर्वे जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच देशभर में किया गया, जिसमें उत्तरदाताओं से पूछा गया कि वे प्रधानमंत्री के रूप में किस नेता को सबसे बेहतर मानते हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे प्रमुख नेताओं को विकल्प के रूप में शामिल किया गया।
किस नेता को कितना समर्थन
सर्वे के अनुसार, 55 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 27 प्रतिशत लोगों ...









