महापरिनिर्वाण दिवस: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने डॉ. बीआर आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
देश आज भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा:"महापरिनिर्वाण दिवस पर हम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को स्मरण करते हैं। उनकी दूरदर्शी सोच, न्याय और समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों ने भारत की विकास यात्रा को दिशा दी। उनके आदर्श भविष्य में भी हमारा मार्ग रोशन करते रहें।"
राष्ट्रपति मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से जारी संदेश में उन्होंने कहा कि आंबेडकर की शिक्षाएं और उनका संघर्ष आज भ...










