प्रलय मिसाइल सिस्टम: सटीक निशाना, हर लक्ष्य को मार गिराने की क्षमता के साथ भारत की स्वदेशी ताकत
नई दिल्ली: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने प्रलय टैक्टिकल क्वाज़ी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम को अब पूरी तरह स्वदेशी जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (INDIGIS) से लैस कर दिया है। यह प्रणाली न सिर्फ हार्डवेयर और गाइडेंस के स्तर पर, बल्कि डिजिटल मिशन-प्लानिंग में भी पूरी तरह भारतीय तकनीक पर निर्भर होगी। इसे रणनीतिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
युद्ध-क्षेत्र में सटीक डेटा और सुरक्षा:INDIGIS के जुड़ने से मिसाइल बैटरी कमांडर अब सुरक्षित और ऑफलाइन डिजिटल मैपिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सिस्टम पर लॉन्चर की स्थिति, मिसाइल का प्रकार, लक्ष्य फोल्डर, रेंज रिंग्स और युद्ध-क्षेत्र संबंधी अन्य महत्वपूर्ण डेटा सटीक रूप से देखा और एनालिसिस किया जा सकेगा। इससे किसी भी विदेशी सॉफ्टवेयर पर निर्भरता समाप्त हो गई है, और डेटा लीक या बैकडोर जैसी समस्याओं का जोखिम क...










