Tuesday, July 21

Natioanal

महिलाओं के लिए नई 24×7 हेल्पलाइन, मदद अब फ्री और तुरंत
Natioanal, Opinion

महिलाओं के लिए नई 24×7 हेल्पलाइन, मदद अब फ्री और तुरंत

नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने एक नई हेल्पलाइन शुरू की है। अब किसी भी महिला को उत्पीड़न, हिंसा या किसी भी आपात स्थिति में 24 घंटे बिना देरी और मुफ्त मदद मिल सकेगी। नई हेल्पलाइन क्यों जरूरी थी पहले NCW की हेल्पलाइन 10 अंकों की थी, जिसे याद रखना मुश्किल था। कई बार महिलाएं मदद की जरूरत होने पर भी नंबर याद नहीं कर पाती थीं। इसे ध्यान में रखते हुए NCW ने शॉर्ट कोड 14490 लॉन्च किया। यह छोटा नंबर आसानी से याद किया जा सकता है। हेल्पलाइन की विशेषताएं 24×7 सेवा: किसी भी समय, किसी भी दिन मदद मिल सकती है। मुफ्त सेवा: कॉल करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं। तत्काल मदद: हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी परेशानी के मामले में तुरंत सहायता। संपर्क का पहला पॉइंट: गाइडेंस देना, संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल और समय पर दखल। NCW का संद...
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: अफगान फ्लाइट गलत रनवे पर लैंड
Natioanal

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: अफगान फ्लाइट गलत रनवे पर लैंड

काबुल से आई फ्लाइट टेक-ऑफ रनवे पर उतरी, चमत्कारिक ढंग से टली आपात स्थितिनई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर एक गंभीर हादसा टल गया, जब काबुल से आ रही एयर अफगानिस्तान फ्लाइट FG 311 गलती से उस रनवे पर उतर गई जो केवल उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल होता है। गनीमत रही कि उस समय रनवे खाली था, वरना विमान आपस में टकरा सकता था। क्या हुआ पूरा घटनाक्रम यह घटना 23 नवंबर दोपहर 12:06 बजे हुई। एयर अफगानिस्तान की फ्लाइट को रनवे 29L पर उतरने की इजाजत थी, लेकिन यह 29R पर उतर गई। रनवे 29R केवल टेक-ऑफ के लिए प्रयोग किया जाता है, जबकि 29L लैंडिंग के लिए है। अगर उस समय कोई और विमान 29R से उड़ान भर रहा होता, तो भयंकर हादसा हो सकता था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सूत्रों ने बताया कि यह स्थिति बहुत खतरनाक थी, लेकिन चमत्कारिक रूप से हादसा टल गया। जांच शुरू, ...
जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
Natioanal

जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली: आज एक ऐतिहासिक अवसर पर जस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति भवन में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस सूर्यकांत ने शपथ हिंदी में ली। उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा। समारोह में मौजूद रहे उच्च स्तरीय गणमान्य व्यक्ति शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, पूर्व CJI बी.आर. गवई, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एच.डी. कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, जे.पी. नड्डा, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने अपने घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सी...
26 नवंबर: मुस्लिम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला?
Natioanal

26 नवंबर: मुस्लिम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला?

तलाक-ए-हसन पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी सुनवाई, महिलाओं की गरिमा पर सवालनई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ 26 नवंबर को उस विवादित इस्लामी प्रथा तलाक-ए-हसन की समीक्षा करेगी, जो महिलाओं की गरिमा से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के लिए चुनौती बन चुकी है। तलाक-ए-हसन में मुस्लिम पति तीन महीने में तीन बार तलाक कहकर शादी खत्म कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही संकेत दिया है कि यह प्रथा संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 के तहत महिलाओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है। जस्टिस सूर्यकांत ने पिछले सुनवाई में कहा था:"कैसे एक सभ्य समाज में महिलाओं की गरिमा को प्रभावित करने वाली प्रथा को जारी रहने दिया जा सकता है?" यह मामला पत्रकार बेनजीर हीना की याचिका पर चल रहा है, जिन्होंने तर्क दिया कि तलाक-ए-हसन महिलाओं के अधिक...
29 पुराने कानून खत्म, अब पूरे देश में लागू हुए सिर्फ 4 लेबर कोड; नौकरी पेशा लोगों के लिए बदले 20 बड़े नियम
Natioanal

29 पुराने कानून खत्म, अब पूरे देश में लागू हुए सिर्फ 4 लेबर कोड; नौकरी पेशा लोगों के लिए बदले 20 बड़े नियम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को श्रम सुधारों से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देशभर में चार नए लेबर कोड्स लागू करने की घोषणा की है। ये कोड अब तक लागू 29 अलग-अलग श्रम कानूनों की जगह लेंगे। सरकार का दावा है कि नए नियमों से मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनियों के लिए पालन प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बन सकेगी। यह फैसला उन राज्यों में एनडीए को मिली हालिया चुनावी सफलता के बाद आया है। ग्रेच्युटी, वेतन और सामाजिक सुरक्षा में बड़ा बदलाव नए प्रावधानों के तहत एक वर्ष की निश्चित अवधि की नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी अब ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। PF, ESIC और बीमा जैसी सुविधाएँ अब सभी श्रमिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके साथ ही 40 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों के लिए कई क्षेत्रों में वार्षिक स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है। नए लेबर कोड्स क्या बदलेंगे—20 अहम पॉइंट्स ...
‘बुलडोजर न्याय’ के खिलाफ फैसला सबसे अहम: विदाई समारोह में बोले CJI बी.आर. गवई
Natioanal

‘बुलडोजर न्याय’ के खिलाफ फैसला सबसे अहम: विदाई समारोह में बोले CJI बी.आर. गवई

नई दिल्ली, 22 नवंबर। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने अपने विदाई समारोह में अपने कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उनसे पूछा जाए कि उन्होंने अब तक का सबसे अहम फैसला कौन सा लिखा है, तो वह ‘बुलडोजर न्याय’ (Bulldozer Justice) के खिलाफ दिया गया निर्णय होगा। CJI ने स्पष्ट कहा कि किसी आरोपी के खिलाफ केवल आरोप लगने भर से उसका घर गिराना कानून के शासन और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। क्या था सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला नवंबर 2024 में CJI गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बिना विधिक प्रक्रिया घर तोड़े जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था: बुलडोजर से घर गिराना असंवैधानिक है सिर्फ आरोपों के आधार पर कार्रवाई कानून के राज का उल्लंघन है यह फैसला उन मामलों पर भी लागू होगा, जहाँ आरोपी गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए हों पीठ न...
जैश-ए-मोहम्मद के लिए भर्ती करता था मौलवी इरफान, पढ़े-लिखे युवाओं पर रखता था खास नजर
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

जैश-ए-मोहम्मद के लिए भर्ती करता था मौलवी इरफान, पढ़े-लिखे युवाओं पर रखता था खास नजर

नई दिल्ली, 22 नवंबर। लाल किला धमाके की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार मौलवी इरफान अहमद को जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य भर्तीकर्ता के तौर पर चिन्हित किया है। अधिकारियों के अनुसार, इरफान कथित रूप से एक ऐसे मॉड्यूल को तैयार कर रहा था, जिसे जांचकर्ता "व्हाइट कॉलर टेरर इकोसिस्टम" के नाम से जोड़कर देख रहे हैं। उसका फोकस विशेष रूप से पढ़े-लिखे, पेशेवर और सफेदपोश युवाओं पर था। कैसे करता था संभावित लोगों की पहचान जांच सूत्रों के मुताबिक, इरफान ने भर्ती के लिए तीन रणनीतियाँ अपनाई थीं— व्यक्तिगत बातचीत के जरिए परख संदिग्ध लोगों से सामान्य मुलाकात कर उनके विचार, असंतोष और कट्टर रुझानों को टटोलता था। सोशल मीडिया की निगरानी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखकर संभावित संपर्क तलाशता था। मस्जिदों में नियमित आने वाले युवा अधिकारियों ने बताया कि यह तरीका ...
भारत–इजरायल ने बढ़ाया कदम, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर; नई साझेदारी से खुलेगा सहयोग का बड़ा रास्ता
Natioanal

भारत–इजरायल ने बढ़ाया कदम, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर; नई साझेदारी से खुलेगा सहयोग का बड़ा रास्ता

नई दिल्ली, 22 नवंबर। भारत और इजरायल के बीच आर्थिक व रणनीतिक संबंधों को नई गति मिलने जा रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दोनों देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से संबंधित संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह समझौता भविष्य में व्यापक सहयोग और साझेदारी की मजबूत नींव साबित हो सकता है। हर क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और इजरायल का आपसी सहयोग अब केवल अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि— नवाचार एवं स्टार्टअप्स, सुरक्षा सहयोग, क्लाइमेट चेंज, मेडटेक एवं आधुनिक तकनीकजैसे क्षेत्रों में भी विस्तार होगा।उन्होंने कहा कि दोनों देश दुनिया में शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। इनोवेशन और स्टार्टअप्स बनेगी साझेदारी की ताकत मंत्री ने बताया कि इजरायल में भारतीय स्टार्टअप्स और उद्योगो...
तेजस का 10 साल का बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड, कई अंतरराष्ट्रीय एयर शो में दिखा चुका है दम
Natioanal

तेजस का 10 साल का बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड, कई अंतरराष्ट्रीय एयर शो में दिखा चुका है दम

नई दिल्ली, 22 नवंबर। दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस क्रैश होने की घटना ने चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन इसके बावजूद तेजस का अब तक का सेफ्टी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारतीय वायुसेना पिछले दस वर्षों से इस हल्के मल्टी-रोल फाइटर जेट का संचालन कर रही है और यह देश-विदेश के कई एयर शो में अपनी क्षमता का सफल प्रदर्शन कर चुका है। 2016 में बना पहला स्क्वाड्रन तेजस का पहला स्क्वाड्रन ‘45 फ्लाइंग डैगर्स’ जुलाई 2016 में सुलूर एयरबेस पर केवल दो विमानों के साथ स्थापित किया गया था।इसके बाद मई 2020 में ‘18 फ्लाइंग बुलेट्स’ स्क्वाड्रन नलिया में तैयार किया गया।अब तक वायुसेना में कुल 38 स्वदेशी तेजस फाइटर जेट शामिल किए जा चुके हैं। कई देशों के एयर शो में दर्ज कराई मौजूदगी तेजस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक बन चुका है।यह दुबई, सिंगापुर सहित...
भारत–श्रीलंका सैन्य वार्ता: बॉर्डर डिफेंस पार्टनरशिप को नई मजबूती
Natioanal

भारत–श्रीलंका सैन्य वार्ता: बॉर्डर डिफेंस पार्टनरशिप को नई मजबूती

बोधगया, 21 नवंबर। भारत और श्रीलंका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच तीन दिवसीय आर्मी-टू-आर्मी स्टाफ वार्ता संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना और क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना था। वार्ता का स्वरूप और प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका की ओर से छह-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसका नेतृत्व मेजर जनरल रवी पथिराविथाना, डायरेक्टर जनरल जनरल स्टाफ ने किया। भारतीय पक्ष की ओर से संबंधित सैन्य शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तीन दिनों तक चली वार्ता में दोनों देशों के सैन्य कमांडर्स ने निम्नलिखित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की: संयुक्त सैन्य अभ्यासों की संख्या और दायरे को बढ़ाना आतंकवाद-रोधी अभ्यास और मानवीय सहायता एवं आपदा प्रबंधन सैनिकों के पेशेवर प्रशिक्षण, कोर्स एक्सचेंज और ट्रेनिंग प्रोग्राम विस्तार लॉजिस्टिक्स, संचार और तकनीकी सहयोग...