ऑस्ट्रेलियन ओपन में दोहराया गया इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने लगातार दूसरा मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता
मेलबर्न, 30 जनवरी 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में ओलिविया गादेकी और जॉन पीयर्स की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने इतिहास रच दिया। इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स फाइनल में फ्रांस की क्रिस्टिना मलादेनोविक और मैनुएल गिनार्ड की जोड़ी को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
इतिहास में यह उपलब्धि 37 साल में पहली बार किसी जोड़ी ने दोहराई है। साथ ही, किसी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने लगातार दो साल मिक्स्ड डबल्स खिताब जीतने का कारनामा 62 साल बाद किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गादेकी और पीयर्स ने पहला सेट 4-6 से हारने के बावजूद दूसरे सेट में शानदार वापसी की और उसे 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद मैच टाईब्रेक में गया।
टाईब्रेक में भी दिखा संघर्ष
रॉड लेवर एरिना में खेले गए टाईब्रेक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शक थोड़े मायूस दिखे, जब गादेकी और पीयर्स 5-7 से पिछड़ गए थे। लेकिन इस जोड़ी ने अंत ...










