रणजी ट्रॉफी: प्रदूषण के कारण खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहनकर खेलते नजर आए
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को प्रदूषण के कारण असामान्य हालात का सामना करना पड़ा। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए मुंबई टीम के खिलाड़ियों को मैदान पर फील्डिंग करते समय मास्क पहनने पड़े। यह दृश्य दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए हैरान करने वाला था।
मौसम और पास के निर्माण कार्य से उड़ी धूल ने हवा को अस्वस्थ स्तर तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान, उनके भाई मुशीर खान और ऑफ-स्पिनर हिमांशु सिंह को लगभग 30 मिनट तक मास्क पहनकर फील्डिंग करनी पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि दिल्ली टीम के कुछ खिलाड़ियों ने भी मैदान पर सांस लेने में कठिनाई महसूस करने के बाद मास्क की मांग की।
मुंबई टीम मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को लिखित शिकायत भेजी है। टीम ने अ...










