भारत को जीत के करीब ले जा रहे थे शिवम दुबे, अनलकी रन आउट ने बदल दिया खेल का रूख
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज जारी है। सीरीज के चौथे मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से मात दी। हालांकि, इस मैच का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि भारतीय टीम पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। अब स्कोर 3-1 हो गया है।
शिवम दुबे ने दिखाई तूफानी बल्लेबाजी
चौथे टी20 में एक समय भारत का स्कोर 5 विकेट पर 82 रन था और ऐसा लग रहा था कि मैच भारतीय हाथ से निकल रहा है। इसी समय शिवम दुबे ने मैदान पर दस्तक दी। उन्होंने केवल 15 गेंद में फिफ्टी पूरी की और अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के जड़े। दुबे ने 23 गेंद में 65 रन बनाए और 282.61 के शानदार स्ट्राइक रेट से टीम को मैच में वापसी दिलाई।
अनलकी रन आउट ने छीना जीत का मौका
लेकिन, शिवम दुबे का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट ...










