IND vs NZ: संजू सैमसन या श्रेयस अय्यर? चौथे टी20 में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
विशाखापत्तनम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में 3–0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया आज चौथे मुकाबले में उतरते समय अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। विशाखापत्तनम के एसीए–वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी होगी।
पहले तीन मैचों में भारतीय बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन और गेंदबाजों के अनुशासित खेल ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। हालांकि, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
संजू सैमसन को मिलेगा आखिरी मौका?
तीन मैचों में महज 16 रन बनाने वाले संजू सैमसन का बल्ला अब तक खामोश रहा है। इसके उलट ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने अब तक 224 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। इसके बावजूद टीम इंडिया...









