‘दोस्त’ पाकिस्तान ने पीठ में छुरा भोंका! श्रीलंका ने लिखा कड़ा पत्र, याद दिलाया 2009 का आतंकी हमला
कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान सरकार द्वारा भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के बाद अब सह-मेजबान श्रीलंका ने इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दो पन्नों का सख्त पत्र भेजकर पाकिस्तान को न सिर्फ क्रिकेटिंग रिश्तों की याद दिलाई, बल्कि 2009 के लाहौर आतंकी हमले का भी जिक्र कर भावनात्मक और कड़ा संदेश दे दिया।
श्रीलंका ने साफ कहा है कि पाकिस्तान का यह कदम उनके लिए धोखा और खेल भावना के खिलाफ है, क्योंकि जब पाकिस्तान संकट में था, तब श्रीलंका ने ही सबसे पहले आगे बढ़कर वहां क्रिकेट की वापसी कराई थी।
श्रीलंका का साफ संदेश: मैच रद्द हुआ तो भारी नुकसान होगा
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द होने की स्थिति में श्रीलंक...









