टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज, भारत की पहली टक्कर अमेरिका से, वानखेड़े में होगा इरादों का ऐलान
मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी से हो रही है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें पहले ही दिन भारत के मुकाबले पर टिकी होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा के मिशन के साथ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम आज अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी। यह मैच शनिवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले को सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में ‘आधार कार्ड बनाम ग्रीन कार्ड’ कहा जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने भारत में क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। हालांकि, उलटफेर करने में माहिर अमेरिकी टीम को हल्के में लेने की गलती भारत नहीं करेगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगा भारत
दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने करिश्माई कैच पकड़कर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई ...










