‘पंजाबी समझ में नहीं आ रहा’, अंडर-19 विश्व कप जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस
नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारत को छठा खिताब दिलाने वाले स्टार ओपनर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीत के जश्न में भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘सॉरी-सॉरी’ गाने पर वैभव का जबरदस्त डांसमैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ड्रेसिंग रूम में इंस्टाग्राम लाइव आए। वीडियो में वह कहते सुने गए, “पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों, अब भोजपुरी गाना बजेगा।” इसके तुरंत बाद पावर स्टार पवन सिंह का मशहूर गाना ‘सॉरी-सॉरी’ बजे और वैभव उस पर थिरकते नजर आए। बिहार से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने अपने देसी अंदाज और संस्कृति से गहरे जुड़े होने का संदेश दिया।
फाइनल में खेली अविश्वसनीय पारीवैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में महज 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। उनकी इस ...










