पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच भारत में PSL 2026 का प्रसारण रोका
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैचों के बहिष्कार के बाद एक और कदम उठाते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के 11वें सीजन के मैचों का भारत में प्रसारण रोक दिया है। पिछले साल भी PSL के भारत में प्रसारण को बीच में ही रोक दिया गया था, जब सोनी स्पोर्ट्स और फैनकोड ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में यह कदम उठाया था।
इस बार पीसीबी ने PSL 11 के ग्लोबल मीडिया राइट्स बेचते हुए भारत को छोड़कर बाकी सभी देशों में प्रसारण का अधिकार वली टेक्नोलॉजीज को एक साल के लिए दिया है। वली टेक्नोलॉजीज ने पिछले साल की तुलना में 149% अधिक कीमत पर मीडिया राइट्स खरीदे हैं। कंपनी अपने आप को 'मेड इन पाकिस्तान' टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप में पेश करती है।
पीएसएल 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद, 26 मार्च से 3 मई तक आयोजित किय...










