पाकिस्तान का पाखंड सामने: टी20 वर्ल्ड कप से इनकार, महिला एशिया कप में भारत से भिड़ने को तैयार
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने क्रिकेट जगत में एक बार फिर डबल स्टैंडर्ड का परिचय दिया है। जहां पाकिस्तानी टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है, वहीं महिला राइजिंग स्टार एशिया कप में भारत के खिलाफ मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।
राइजिंग स्टार एशिया कप 13 फरवरी से बैंगकॉक में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को तय है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की महिला टीम को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का कोई निर्देश नहीं मिला है।
दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में भारत से भिड़ने से इनकार किया था, उसी दिन भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें सुपर सिक्स मुकाबले में आमने-सामने थीं।
टी20 वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान अपनी सभी मैचों के लिए श्रीलंका ...










