IND vs PAK: टी20 विश्व कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 25 करोड़ डॉलर के नुकसान का अंदेशा
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब अधर में लटक गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्पष्ट किया है कि उसकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। बोर्ड का कहना है कि यह फैसला पाकिस्तान सरकार के निर्देशों के तहत लिया गया है। इस निर्णय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), ब्रॉडकास्टर्स और प्रायोजकों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
आईसीसी के तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना था। लेकिन पाकिस्तान के इनकार के बाद यह मैच अब ‘वॉकओवर’ की स्थिति में जा सकता है, जिससे भारत को बिना खेले पूरे दो अंक मिल जाएंगे।
25 करोड़ डॉलर का संभावित रेवेन्यू खतरे में
उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला औसतन 25 करोड़ डॉलर (करीब 2289 करोड़ रुपये) का रा...










