Tuesday, July 21

Gujarat

गुजरात में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’, बीजेपी का ‘यूनिटी मार्च’ और AAP का ‘गुजरात जोड़ो’ 2026 के निकाय चुनावों से पहले तीनों दलों की ताकत प्रदर्शन की होड़
Gujarat, Politics, State

गुजरात में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’, बीजेपी का ‘यूनिटी मार्च’ और AAP का ‘गुजरात जोड़ो’ 2026 के निकाय चुनावों से पहले तीनों दलों की ताकत प्रदर्शन की होड़

गुजरात इन दिनों तीन राजनीतिक यात्राओं के कारण देशभर की सुर्खियों में है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा गुजरात में शराब व ड्रग की बिक्री पर बीजेपी को घेरने के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। एक तरफ कांग्रेस अपनी ‘जन आक्रोश यात्रा’ को ऐतिहासिक बता रही है, वहीं बीजेपी सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ के जरिए शक्ति प्रदर्शन में जुटी है। उधर तीसरे मोर्चे के तौर पर उभरी आम आदमी पार्टी (आप) ‘गुजरात जोड़ो’ अभियान के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ को व्यापक समर्थन का दावा कांग्रेस की यात्रा 21 नवंबर से शुरू हुई थी और 3 दिसंबर को समाप्त हो गई। पार्टी ने इसे अभूतपूर्व समर्थन मिलने का दावा किया है। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा कर रहे थे।राहुल गांधी ने संसद में गुजरात में शराब-ड्रग बिक्री का मु...
इनहेलर में सिम, दरवाजे पर बैटरी… जेल में हाई-सिक्योरिटी के बीच ‘मोबाइल ऑपरेशन’ चलाता मिला नारायण साईं
Gujarat, State

इनहेलर में सिम, दरवाजे पर बैटरी… जेल में हाई-सिक्योरिटी के बीच ‘मोबाइल ऑपरेशन’ चलाता मिला नारायण साईं

लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण साईं पर जेल के भीतर मोबाइल फोन का गुप्त रूप से इस्तेमाल करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गोपनीय सूचना ने खोली सारी पोल जेल प्रशासन को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि हाई-सिक्योरिटी बैरक नंबर-1 में बंद नारायण साईं के पास मोबाइल फोन है। जानकारी पाते ही जेल सिक्योरिटी स्क्वॉड ने तुरंत छापेमारी की। तलाशी के दौरान सेल नंबर-1 में लोहे के दरवाजे की पीछे की सतह पर चुंबक से चिपकाया हुआ एक स्मार्टफोन बरामद किया गया। इसके साथ ही जियो का एक सिम कार्ड और अलग से छिपाई गई बैटरी भी मिली। शातिराना तरीका—इनहेलर में सिम, नाकूचे में बैटरी जांच में सामने आया कि ...
गुजरात 2002 वोटर लिस्ट अब घर बैठे डाउनलोड करें: जानिए पूरी प्रक्रिया
Gujarat, Politics, State

गुजरात 2002 वोटर लिस्ट अब घर बैठे डाउनलोड करें: जानिए पूरी प्रक्रिया

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 2002-03 की मतदाता सूची को अपडेट किया है। अब राज्य के मतदाता घर बैठे ही अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गुजरात के निर्देश पर उपलब्ध कराई गई है। घर बैठे वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया:मतदाता सूची को डाउनलोड करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। फिर निम्न चरण अपनाएं: 1. अपना राज्य चुनकर सर्च करें: अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। ‘फ़ाइनल रोल’ पर क्लिक करें और कैप्चा पूरा करें। PDF डाउनलोड होगी, जिसमें पेज 2 पर जाकर अपने नाम, माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्य का नाम चेक करें। 2. वोटर डिटेल्स से सर्च करें: अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। पार्ट सीरियल नंबर (यदि हो) और इलेक्टर का पूरा नाम दर्ज करें। प...
अहमदाबाद में पुलिस इंस्पेक्टर पर अपार्टमेंट लिफ्ट में छेड़छाड़ का आरोप
Gujarat, State

अहमदाबाद में पुलिस इंस्पेक्टर पर अपार्टमेंट लिफ्ट में छेड़छाड़ का आरोप

अहमदाबाद: गुजरात के वेजलपुर इलाके में एक 19 वर्षीय बीबीए छात्रा के साथ लिफ्ट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर ने लिफ्ट चलते समय उसे गलत तरीके से छुआ और तुरंत वहां से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत 181 हेल्पलाइन अभयम पर कॉल कर मदद मांगी और वेजलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर बरकत चावड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई थी, लेकिन पुलिस को शनिवार को इसकी जानकारी मिली। आरोपी पुलिस कर्मी अहमदाबाद पुलिस का हिस्सा नहीं है और वह वर्तमान में गांधीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। पुलिस ने कहा कि घटना की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गंभीरत...
कच्छ में अमित शाह ने BSF जवानों के शौर्य को सलाम, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का किया उल्लेख
Gujarat, Politics, State

कच्छ में अमित शाह ने BSF जवानों के शौर्य को सलाम, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का किया उल्लेख

अहमदाबाद/कच्छ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कच्छ में बीएसएफ के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज बीएसएफ जवानों के शौर्य और पराक्रम की वजह से सुरक्षित है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाला वर्ष बीएसएफ जवानों के परिवारों को समर्पित रहेगा। सीमा सुरक्षा और शौर्य की मिसाल:अमित शाह ने समारोह में कहा कि चाहे सीमाओं की सुरक्षा, एंटी-टेरर अभियान या आपदा राहत-बचाव, बीएसएफ के जवान हमेशा शौर्य और निस्वार्थ सेवा की मिसाल पेश करते रहे हैं। उन्होंने बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस पर बल के वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के अमर शहीदों को नमन किया। 1971 युद्ध और कच्छ की वीरता:गृह मंत्री ने अपने संबोधन में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस युद्ध में पाकिस्तान ने भुज हवाई अड्डे की पट्टी को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन कच्छ की वीर महिलाओं और स...
एंबुलेंस में आग, नवजात समेत चार की दर्दनाक मौत, गुजरात में कंपा देने वाला हादसा
Gujarat, State

एंबुलेंस में आग, नवजात समेत चार की दर्दनाक मौत, गुजरात में कंपा देने वाला हादसा

अहमदाबाद: गुजरात में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। अरवल्ली से अहमदाबाद जा रही ऑरेंज अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जिसमें एक नवजात शिशु, उसके पिता, डॉक्टर और नर्स की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर रात मोदासा में हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एंबुलेंस सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक एक बड़ा स्पार्किंग हुआ। ड्राइवर ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग बच नहीं पाए। एंबुलेंस उस समय पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी, और आग इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पाए। कैसे लगी आग:प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। तीन लोग मौके पर ही जिंदा जल गए जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलसे और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल कर्मियों ने...
भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में बदलाव, PM मोदी के दो दौरे: क्या गुजरात में BJP vs AAP की होगी अगली टक्कर?
Gujarat, Politics, State

भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में बदलाव, PM मोदी के दो दौरे: क्या गुजरात में BJP vs AAP की होगी अगली टक्कर?

अहमदाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद बीजेपी ने अब पश्चिम बंगाल पर फोकस कर दिया है, वहीं महागठबंधन को झटका लगा और कांग्रेस सन्नाटे में है। राहुल गांधी ने बीजेपी को उसके गढ़ गुजरात में हराने का संकल्प लिया था, लेकिन गुजरात में पार्टी पहले ही कोर्स करेक्शन में जुट गई है। राज्य में कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी (AAP) की चर्चा हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अगला मुकाबला गुजरात में BJP बनाम AAP होगा? कांग्रेस की सक्रियता नहीं दिख रहीबीजेपी ने बिहार चुनावों के बीच ही गुजरात के मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव किए, जिसमें 10 मंत्रियों की छुट्टी की गई। एनडीए की जीत और विधायक संख्या में इजाफा (1654) के बाद पार्टी उत्साहित है। अगले दो साल में गुजरात समेत 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने राज्य में संगठन को मजबूत करने की कवायद की, लेकिन सक्रियता न के बराबर ...
10 दिन से लापता फॉरेस्ट अधिकारी की पत्नी–दो बच्चों की लाश बरामद, खेत में दफन मिले शव; हत्या की आशंका, अधिकारी बना मुख्य संदिग्ध
Crime, Gujarat, State

10 दिन से लापता फॉरेस्ट अधिकारी की पत्नी–दो बच्चों की लाश बरामद, खेत में दफन मिले शव; हत्या की आशंका, अधिकारी बना मुख्य संदिग्ध

अहमदाबाद/भावनगर: गुजरात के भावनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 दिन से लापता चल रहे फॉरेस्ट अधिकारी की पत्नी और दो बच्चों की लाश घर के पास एक खेत से जमीन खोदकर बरामद की गई है। तीनों शवों का खेत में दफन होना इस मामले को और अधिक संदिग्ध बना देता है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है और फॉरेस्ट अधिकारी को मुख्य संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है। शिकायत दर्ज करवाने वाला पति ही जांच के घेरे में भावनगर जिले के भरतनगर थाने में तैनात सहायक वन संरक्षण अधिकारी शैलेश खंभला ने 7 नवंबर को अपनी पत्नी नयना (42), 13 वर्षीया बेटी और 9 वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।परिवार मूल रूप से सूरत में रहता था और छुट्टियों के दौरान खंभला के सरकारी क्वार्टर में ठहरा हुआ था। भावनगर के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि जि...
पत्नी से झगड़े के बाद पांच सालों ने कुल्हाड़ी से काट दिए बुजुर्ग के पैर, इलाज के दौरान मौत
Gujarat, State

पत्नी से झगड़े के बाद पांच सालों ने कुल्हाड़ी से काट दिए बुजुर्ग के पैर, इलाज के दौरान मौत

राजकोट। गुजरात के अमरेली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के 35 साल बाद पत्नी से हुए झगड़े ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। पत्नी के पांच भाइयों ने मध्यस्थता के बहाने बुलाकर 60 वर्षीय दिनेश सोलंकी पर बेरहमी से हमला किया, यहां तक कि उनके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 35 साल पुराना रिश्ता बना मौत की वजह अमरेली के गोंदल गांव निवासी दिनेश सोलंकी की शादी करीब 35 वर्ष पहले रतनबेन नामक महिला से हुई थी। दंपती के तीन वयस्क बेटे हैं। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दिनेश घर छोड़कर अलग रहने लगे। परिवार और रिश्तेदारों ने कई बार दोनों के बीच सुलह की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। पत्नी रतनबेन के मायके पक्ष को यह बात नागवार गुज़री और उन्होंने दिनेश को “सबक सिखाने” की ठान ...
चीन से MBBS, ऑनलाइन फूड बिजनेस और Ricin जहर: गुजरात से गिरफ्तार डॉक्टर की साजिश थी देश में आतंक फैलाने की
Crime, Gujarat, State

चीन से MBBS, ऑनलाइन फूड बिजनेस और Ricin जहर: गुजरात से गिरफ्तार डॉक्टर की साजिश थी देश में आतंक फैलाने की

गुजरात: दिल्ली लालकिला ब्लास्ट से पहले गुजरात में गिरफ्तार डॉक्टर अहमद मोइयुद्दीन सैयद की जासूसी रिपोर्ट सामने आई है। 36 वर्षीय डॉक्टर ने देश में Ricin जहर फैलाने की खतरनाक साजिश रची थी, लेकिन एटीएस ने उसे इसके पहले ही पकड़ लिया। संदिग्ध गतिविधियाँ और पेशा: अहमद मोइयुद्दीन सैयद ने चीन से MBBS की डिग्री ली थी, लेकिन कभी अस्पताल या क्लिनिक में काम नहीं किया। वह ऑनलाइन मरीजों को मुफ्त परामर्श देता था, लेकिन पैसा कमाने के लिए उसने ऑनलाइन फूड बिजनेस में पार्टनरशिप की थी। जहर बनाने की कोशिश में उसने अरंडी के बीजों (Castor Beans) से Ricin जहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका। जीवनशैली और रहन-सहन: डॉक्टर सैयद अपने परिवार से अलग, अकेले फ्लैट में रहता था। फ्लैट में अक्सर अज्ञात केमिकल वाले पैकेट आते थे, और घरवालों से बचकर वह उन्हें संभालता था। सैयद की शा...