पालीताना जैन मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच अचानक शेर, मचा हड़कंप
अहमदाबाद: गुजरात के पालीताना स्थित शत्रुंजय पहाड़ियों पर श्रद्धालुओं की चढ़ाई के दौरान अचानक एक शेर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। पालीताना जैन मंदिर 3,800 सीढ़ियों की लंबी चढ़ाई के बाद मिलता है और इसे जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में गिना जाता है।
सोमवार को चढ़ाई कर रहे भक्त अचानक शेर को सीढ़ियों पर चलते हुए देखकर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी के बावजूद कुछ श्रद्धालु जय आदिनाथ का जाप करते हुए प्रार्थना जारी रखते दिखे। यह घटना उस समय हुई जब सैकड़ों श्रद्धालु आदिनाथ दादा और शत्रुंजय मंदिरों की ओर जा रहे थे।
वन विभाग ने दी चेतावनी
वन अधिकारी एस.डी. बरैया ने घटना की पुष्टि की और बताया कि शत्रुंजय पहाड़ी वन क्षेत्र में स्थित है और यहां वन्यजीवों का आवागमन स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि शेर अक्सर इस मार्ग का इस्तेमाल वन क्षेत्रों के बीच आने...










