झारखंड अंडरवर्ल्ड में ‘लेडी डॉन’ का उभार: जेल में गैंगस्टर, बाहर कमान संभाल रहीं पत्नियां और सहयोगी
झारखंड के अपराध जगत में एक नया और खतरनाक ट्रेंड सामने आया है। बड़े गैंगस्टरों के जेल जाने के बाद अब उनकी पत्नियां और महिला सहयोगी गिरोह की कमान संभाल रही हैं। पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की ताजा जांच में खुलासा हुआ है कि रंगदारी वसूली, हथियारों की सप्लाई और लेवी के पूरे नेटवर्क को महिलाएं नियंत्रित कर रही हैं। अंडरवर्ल्ड में इन्हें अब ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जा रहा है।
पुरुष सलाखों के पीछे, महिलाएं संभाल रहीं ऑपरेशन
जांच एजेंसियों के अनुसार, अमन साव, सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान जैसे कुख्यात अपराधियों के जेल जाने के बाद उनके गिरोह की कमान महिला हाथों में चली गई। ये महिलाएं न सिर्फ शूटरों को निर्देश दे रही हैं, बल्कि पैसों का लेन-देन, टारगेट की रेकी और लॉजिस्टिक्स तक संभाल रही हैं। पुलिस का मानना है कि पुरुष अपराधियों पर कड़ी निगरानी और एनकाउंटर के डर के चलते गैंग...










