झारखंड कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव, दावोस-लंदन दौरे के बाद हेमंत का कॉन्फिडेंस हाई
विदेश दौरे से 12 दिन बाद रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर उजागर किया। उनकी वापसी के साथ ही राज्य में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झामुमो के कोल्हान और संताल परगना से दो विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
विदेश से लौटे हेमंत सोरेनदावोस में 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' और लंदन में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। रांची एयरपोर्ट पर उनका और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। सोरेन के अनुसार, वैश्विक मंच पर झारखंड की उपस्थिति से विकास के नए द्वार खुलेंगे।
कैबिनेट विस्तार की संभावनामुख्यमंत्री की वापसी के साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर कैबिनेट में फेरबदल की हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुस...










