बिहार का ‘सिंह साहब’ किडनैप गैंग बेनकाब झारखंड के उद्योगपति पुत्र का अपहरण, 10 करोड़ की फिरौती—तकनीकी घेराबंदी से सकुशल रिहाई
झारखंड के जमशेदपुर में चर्चित उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी (24) के अपहरण कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बिहार के कुख्यात ‘सिंह साहब’ किडनैप गैंग के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह बिहार के गया, नालंदा और औरंगाबाद जिलों में सक्रिय बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अपहरण की यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित और पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई थी। अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर, पुलिस स्टिकर लगी स्कॉर्पियो से कैरव गांधी को बीच रास्ते से अगवा कर लिया था।
फर्जी पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
घटना 13 जनवरी की है। कैरव गांधी अपने घर से बैंक और कंपनी के काम से निकले थे। इसी दौरान बिष्टुपुर की ओर जाते समय उन्हें रोककर किडनैप कर लिया गया। जांच में पता चला कि बदमाशों ने वारदात से लगभग एक सप्ताह पहले कैरव की गहन रेकी की थी। शक से ...









