Tuesday, July 21

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान 23 फरवरी को मतदान, नतीजे 27 फरवरी को

रांची (सुधेंद्र प्रताप सिंह): झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।

मतदान और आचार संहिता
निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी 2026 को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।

आरक्षण सूची के आधार पर होंगे चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव 9 जनवरी 2026 को जारी की गई आरक्षण सूची के अनुसार ही होंगे। इस बार रांची नगर निगम के मेयर पद को अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, धनबाद और चास नगर निगम के मेयर पद सामान्य श्रेणी के लिए होंगे।

महिला और वर्गीय आरक्षण का ध्यान
राज्य की 20 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों के लिए SC, ST, OBC और अनारक्षित श्रेणियों के साथ-साथ महिला आरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गिरिडीह, गढ़वा, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज और पूर्वी सिंहभूम की कई नगर पंचायतों में अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, खूंटी, लातेहार, गोड्डा और रांची जैसे आदिवासी बहुल इलाकों में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को प्राथमिकता दी गई है।

इस ऐलान के साथ ही झारखंडवासियों के लिए नगर निकाय चुनाव की तैयारी अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.