Wednesday, July 22

Madhya Pradesh

MP में Big Cat परिवार पर संकट! बालाघाट में बाघिन की मौत से बढ़ी चिंता
Madhya Pradesh, State

MP में Big Cat परिवार पर संकट! बालाघाट में बाघिन की मौत से बढ़ी चिंता

बालाघाट/मध्य प्रदेश: महज एक हफ्ते में चीता, तेंदुआ और अब बाघ—मध्य प्रदेश में बिग कैट प्रजाति पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बालाघाट जिले के कटंगी इलाके में एक बाघिन का शव मिला है। शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बदबू आने पर ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। यह चार महीने में इस क्षेत्र में दूसरी बाघिन की मौत का मामला है। ग्रामीणों ने शव देखा, वन विभाग को दी सूचनावन विभाग के अनुसार, जिले के कटंगी इलाके में घोड़देव बाबा मंदिर के पास बाघिन सोते हुए दिखाई दी थी। आसपास से आती तेज बदबू के कारण ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो बाघिन मृत पाई गई। तत्परता से वन विभाग को सूचना दी गई। अधिकारियों ने क्षेत्र को किया सीलबाघिन की मौत की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर SDO सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और आसपास का इलाका सील कर दिया गया। ताकि किसी भी तरह के साक्ष्यों में छेड़छाड़ न ...
युवा कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन, दिया घेराव-चक्काजाम का अल्टीमेटम
Madhya Pradesh, Politics, State

युवा कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन, दिया घेराव-चक्काजाम का अल्टीमेटम

कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के पठारी ब्लॉक में किसानों की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस आक्रामक मोड में आ गई है। विदिशा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी और खाद की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठाते हुए, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (एई) के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस ने ज्ञापन में साफ चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो संगठन तहसील और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है और खाद की भारी कमी से किसान परेशान हैं। रबी की बुवाई के महत्वपूर्ण समय में ये संकट और गहरा गया है, जिससे किसानों की फसलें जोखिम में पड...
लालबर्रा में स्मार्ट मीटर विवाद बढ़ा: उपभोक्ता के विरोध पर विभाग ने थमाया नोटिस
Madhya Pradesh, State

लालबर्रा में स्मार्ट मीटर विवाद बढ़ा: उपभोक्ता के विरोध पर विभाग ने थमाया नोटिस

लालबर्रा: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली विभाग और उपभोक्ता आमने-सामने आ गए हैं। मोहल्ले में मीटर बदलने आई टीम को जब एक उपभोक्ता ने मना किया, तो विभाग ने उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नोटिस जारी कर दिया। सूत्रों के अनुसार, उपभोक्ता का कहना है कि बिना पूर्व सूचना और बिना अनुमति दिखाए मीटर बदलने की कार्रवाई की गई। विरोध करने पर विभागीय कर्मचारियों ने नोटिस थमा दिया, जिसमें उपभोक्ता को सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि मीटर परिवर्तन से पहले न तो किसी प्रकार का लिखित नोटिस दिया गया और न ही नियामक संस्थाओं (CEA/CSERC) की स्वीकृति प्रदर्शित की गई। उनका यह भी कहना है कि उन्हें सहमति या ऑप्ट-आउट विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि विद्युत अधिनियम-2003 के प्रावधान पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...
ब्रेकिंग न्यूज़: देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Madhya Pradesh, State

ब्रेकिंग न्यूज़: देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

देवास (मध्य प्रदेश): लोकायुक्त पुलिस ने सर्किट हाउस में चलाए गए सफल ट्रैप के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रामप्रवेश तिवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के कब्जे से रिश्वत की नोटें बरामद की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने कुछ काम कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूत्रों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।...
नई नवेली बहू के हाथों बना स्नैक्स खाकर बेहोश हुए 9 ससुराली, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार — मंदसौर में सनसनीखेज वारदात
Madhya Pradesh, State

नई नवेली बहू के हाथों बना स्नैक्स खाकर बेहोश हुए 9 ससुराली, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार — मंदसौर में सनसनीखेज वारदात

मंदसौर। नंदवेल गांव में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। शादी के महज 20 दिन बाद नई बहू ज्योति ने अपने ही ससुराल वालों को जहर देकर बेहोश कर दिया और मौका पाकर लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। इस वारदात के बाद पूरा गांव दहशत में है और पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। शादी के बाद दिखी संस्कारी, 20 दिन में बदल गई तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली ज्योति की शादी 20 नवंबर को मंदसौर के युवक से कराई गई थी।रिश्ता एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुआ था और परिवार ने शादी में करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए थे। रिश्तेदारों का कहना है कि शुरुआत में ज्योति बहुत संस्कारी, मिलनसार और आज्ञाकारी दिखती थी। धीरे-धीरे उसने घरवालों का पूरा विश्वास जीत लिया। लेकिन बुधवार सुबह उसने सबको हैरान कर दिया। स्नैक्स में मिलाया जहर, 9 लोग हुए बेहोश परिवार के अन...
23 साल से फरार रेप आरोपी डॉक्टर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

23 साल से फरार रेप आरोपी डॉक्टर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा पुलिस ने 23 साल से फरार चल रहे पूर्व बीएमओ डॉ. कुलवंत को छत्तीसगढ़ के भाटापारा से दबोच लिया। यह सफलता पुलिस को एक मोबाइल नंबर और मुखबिर की सूचना के चलते मिली। मामला 2002 का:जानकारी के अनुसार, डॉ. कुलवंत मूल रूप से भोपाल के निवासी हैं और वर्ष 2002 में चौरई क्षेत्र में बीएमओ के पद पर तैनात थे। उसी वर्ष उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। मामले के दर्ज होते ही वह फरार हो गया और पिछले 23 सालों से लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस की पकड़ से दूर रहा। कैसे हुई गिरफ्तारी:पुलिस को आरोपी का एक मोबाइल नंबर मिला और मुखबिर से सूचना मिली कि वह छत्तीसगढ़ के भाटापारा में छिपा है। छिंदवाड़ा पुलिस की विशेष टीम तुरंत छत्तीसगढ़ पहुंची। स्थानीय थाना निरीक्षक की मदद से आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभियान:छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया...
इंदौर में लोक अदालत: ढोल-पीले चावल लेकर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को न्योता दिया
Madhya Pradesh, State

इंदौर में लोक अदालत: ढोल-पीले चावल लेकर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को न्योता दिया

इंदौर: 13 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाली विशेष नेशनल लोक अदालत में नगर निगम ने संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। इस मौके पर निगम ने अनूठे तरीके से करदाताओं को आमंत्रित किया। नगर निगम की टीम ने ढोल-ढमाके और पीले चावल के साथ राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानों का दौरा किया। निगम के एआरओ अनिल निकम और अन्य अधिकारी दुकानदारों को इस विशेष छूट के बारे में अवगत कराते हुए लोक अदालत में आने का न्योता दे रहे थे। उन्होंने बताया कि यह पहल करदाताओं को अपनी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। मध्यप्रदेश में पहली बार:जैसे शादी में पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जाता है, उसी तरह नगर निगम ने करदाताओं को लोक अदालत में आने के लिए पीले चावल और सूचना-पर्चे वितरित किए। अधिकारीयों का कहना है कि इस तरह के अनूठे प्रयास से लोग अपनी बकाया र...
प्री-बोर्ड में छात्रा के कपड़े उतरवाने का आरोप
Madhya Pradesh, State

प्री-बोर्ड में छात्रा के कपड़े उतरवाने का आरोप

जिले के प्रतिष्ठित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की एक छात्रा के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने से बुधवार को स्कूल परिसर में हंगामा मच गया। आरोप है कि नकल के शक में ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षिका पूजा सोलंकी ने छात्रा के कपड़े उतरवाने का निर्देश दिया। छात्रा ने रोते हुए घर बताई आपबीती परीक्षा के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन अगले ही दिन स्कूल पहुंचे और शिक्षिका एवं प्रबंधन से जवाब मांगने लगे। आरोप है कि करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया, लेकिन न तो शिक्षिका सामने आईं और न ही प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण दिया गया। ABVP और अन्य संगठनों ने घेरा स्कूल घटना की भनक लगते ही ABVP कार्यकर्ता और अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी की और छात्रा को न...
GMC में नर्सिंग परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Madhya Pradesh, State

GMC में नर्सिंग परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में मंगलवार को नर्सिंग की सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई स्टाइल का एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। परीक्षा हॉल में बैठी एक छात्रा की शक्ल आधार कार्ड से मेल नहीं खाने पर ऑब्जर्वर को शक हुआ, और थोड़ी पूछताछ में ही पूरा भेद खुल गया। ऑब्जर्वर की नजर से बच न सकी फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में गहरा सन्नाटा था, लेकिन ऑब्जर्वर की पैनी दृष्टि एक छात्रा पर ठहर गई। उसके हाथ में आधार कार्ड तो अनु कुमारी का था, पर चेहरा बिल्कुल अलग। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो छात्रा के होंसले टूट गए और उसने स्वीकार किया कि उसका नाम सानिया अली है, जो अशोका गार्डन की रहने वाली है।कॉलेज की राधिका जय नारायण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 20 हजार के लालच में उतरी गलत राह पर कोहेफिजा पुलिस की पूछताछ में सानिया ने खुलासा किया कि वह असली परीक्षार्थी अनु कु...
भोपाल में हिंदू संगठनों का आक्रामक प्रदर्शन: इस्लामनगर को जगदीशपुर किया और बाबरी मस्जिद का विरोध
Madhya Pradesh, State

भोपाल में हिंदू संगठनों का आक्रामक प्रदर्शन: इस्लामनगर को जगदीशपुर किया और बाबरी मस्जिद का विरोध

भोपाल: भोपाल में हिंदू संगठनों ने आक्रामक प्रदर्शन किया, जिसमें इस्लामनगर के सांकेतिक बोर्ड पर ‘जगदीशपुर’ का पोस्टर लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक नाम में छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं है और इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है। बोर्ड पर नाम बदलने का मामला 2023 में शासन द्वारा इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर किया जा चुका है, लेकिन कुछ सांकेतिक बोर्डों पर अभी भी पुराना नाम लिखा हुआ था। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ बोर्ड पर पोस्टर लगाकर इसे सही नाम में बदलने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग से कहा कि सभी बोर्डों को मूल नाम ‘जगदीशपुर’ में तत्काल बहाल किया जाए, और क्षतिग्रस्त किलोमीटर मीटर बोर्ड की मरम्मत की जाए। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ...