पटना से भोपाल तक का सफर, एमपी से रहा गहरा नाता: कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की यादगार भूमिका
भोपाल। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड के इस निर्णय की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने दी। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक नितिन नबीन यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि नितिन नबीन का प्रदेश से पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है।
2010 में सौंपा गया था एमपी का दायित्ववर्ष 2010 में भाजपा नेतृत्व ने नितिन नबीन को भारतीय जनता युवा मोर्चा का मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था। उस समय जीतू जिराती प्रदेश अध्यक्ष और रजनीश अग्रवाल प्रदेश महामंत्री थे। नबीन ने तीन वर्षों तक मध्य प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
प्रदेश म...










