Wednesday, July 22

Madhya Pradesh

इंदौर: पति की तलाक याचिका खारिज, टैटू ने खोला पति का सच
Madhya Pradesh, State

इंदौर: पति की तलाक याचिका खारिज, टैटू ने खोला पति का सच

इंदौर। कुटुंब न्यायालय ने एक पति की तलाक की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर क्रूरता और बीमारी छिपाने का आरोप लगाया था। अदालत ने पाया कि असल में पति ही पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया था और तलाक के झूठे आधार पर न्याय नहीं दिया जा सकता। 2011 में हुई थी प्रेम विवाहयह मामला इंदौर निवासी एक मोबाइल सर्विस सेंटर संचालक और उसकी डॉक्टर पत्नी का है। दोनों ने जनवरी 2011 में प्रेम विवाह किया और इसके बाद पत्नी ने संतान को जन्म दिया। याचिका में पति ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पत्नी और उसके परिवार ने उसे प्रताड़ित किया। 2017 में परिवार छोड़ गया पतिपीड़िता कुछ समय बाद अलग मकान लेकर रहने लगी। लेकिन पति 2017 में इंदौर छोड़कर चला गया और बाद में शहर में अन्य महिलाओं से संपर्क बनाने लगा। 2020 में उसने पत्नी पर क्रूरता और बीमारी छुपाने जैसे आरोप लगाकर तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। टैटू ने खोल...
धार के मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ गंभीर लापरवाही छत पर बैठे 11 बच्चे फंसे, स्कूल स्टाफ घर चले गए
Madhya Pradesh, State

धार के मॉडल स्कूल में बच्चों के साथ गंभीर लापरवाही छत पर बैठे 11 बच्चे फंसे, स्कूल स्टाफ घर चले गए

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने एक बार फिर सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी। मॉडल स्कूल में शनिवार को 11 बच्चे छुट्टी के बाद भी स्कूल में खेल रहे थे, लेकिन स्टाफ ने अंदर जाकर यह सुनिश्चित नहीं किया कि कोई बच्चा छूट तो नहीं गया। इसके बाद स्कूल का मुख्य गेट बंद कर स्टाफ घर चला गया, जिससे बच्चे कई घंटे तक अंदर फंसे रहे। बच्चों को खिड़की से कूदकर बाहर निकलना पड़ाछात्रों ने बताया कि शिक्षक ने ठंड के कारण उन्हें पढ़ाई और धूप लेने के लिए छत पर बैठाया था। इस वजह से उन्हें यह समझ नहीं आया कि स्कूल खाली हो गया है। बच्चे घंटों तक फंसे रहे। अंततः बच्चों ने खिड़की का रास्ता निकाला और कूदकर बाहर आए। इस दौरान छठवीं कक्षा की एक छात्रा पैर में चोट लगने से घायल हो गई। पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोपघायल बच्ची के पिता ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की लापरव...
ग्वालियर के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में मेंढक मिलने से हड़कंप बच्चों ने खाना खाने से किया इंकार, जांच में जुटी प्रशासनिक टीम
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में मेंढक मिलने से हड़कंप बच्चों ने खाना खाने से किया इंकार, जांच में जुटी प्रशासनिक टीम

ग्वालियर। जिले के गोकुलपुर सरकारी प्राथमिक स्कूल में सोमवार को मिड-डे मील की बाल्टी में मेढक मिलने की घटना ने छात्रों और स्कूल स्टाफ में सनसनी फैला दी। खाना परोसने से ठीक पहले जब डिब्बा खोला गया, तो बच्चे डर और घबराहट के कारण खाने से इंकार कर दिया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। पूर्व चेतावनी के बावजूद नहीं हुई कार्रवाईस्कूल स्टाफ और बच्चों ने बताया कि पहले भी मिड-डे मील की गुणवत्ता, बदबू और दूषित भोजन की शिकायतें की गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत ने भी कहा कि दोषियों की पहचान और जवाबदेही तय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। श्योपुर की घटना की याद दिलाईइस घटना से पहले श्योपुर जिले के एक स्कूल में मिड-...
एमपी के मूल निवासी छात्रों के साथ भेदभाव? PG NEET काउंसलिंग पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
Madhya Pradesh, State

एमपी के मूल निवासी छात्रों के साथ भेदभाव? PG NEET काउंसलिंग पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

मध्य प्रदेश में मेडिकल पीजी सीटों के आवंटन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। राज्य के मूल निवासी छात्रों ने आरोप लगाया है कि मौजूदा पीजी नीट काउंसलिंग नियमों में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर दाखिल याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मूल निवासियों के हितों की अनदेखी का आरोपबालाघाट निवासी डॉ. विवेक जैन और रतलाम के डॉ. दक्ष गोयल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि प्रदेश के 15 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध 1468 पीजी सीटों में से 50% सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए निर्धारित हैं। शेष 50% राज्य कोटे की सीटों में ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कोटा लागू होने के बाद सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हिस्से में मात्र 518 सीटें आती हैं। याचिका के अनुसार संशोधित नियमों में पहले व दूसरे राउंड की काउंसलिंग में केवल ए...
धार में चार जिलों के किसानों का हाईवे पर जोरदार आंदोलन, टोल प्लाजा पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
Madhya Pradesh, State

धार में चार जिलों के किसानों का हाईवे पर जोरदार आंदोलन, टोल प्लाजा पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

मुनेश्वर कुमार / संजय कुमार, धार:धार जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय हाईवे पर खलघाट टोल प्लाजा के पास किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा के किसान सुबह से ही अपने ट्रैक्टर, पिकअप और निजी वाहनों के साथ धरने पर बैठे हैं। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: फसलों के लिए वाजिब मूल्य सुनिश्चित करना कृषि उत्पादों की निर्यात नीति में सुधार धरना स्थल पर फिलहाल शांति है। किसान टोल प्लाजा के पास हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। धार एसपी मयंक अवस्थी और एडिशनल एसपी विजय डावर रात से ही मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने हाईवे के दोनों सिरों पर टीम तैनात की है ताकि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चले और यातायात प्रभावित न हो। किसानों के आंदोलन के ...
बुरहानपुर में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग क्षतिग्रस्त — तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात
Madhya Pradesh, State

बुरहानपुर में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग क्षतिग्रस्त — तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

बुरहानपुर। जिले से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिरोध में शनिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा सती मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना में शिवलिंग और मंदिर के कलश को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही खेतों की फसलों और पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।सूचना पर एडीएम, एसडीएम, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीयों में रोष—“दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए” गांव के लोगों ने इस तरह की लगातार होने वाली घटनाओं पर चिंता जताई। उनका कहना है कि नवरात्र, गणेश उत्सव जैसे धार्मिक अवसरों पर ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से उनमें बेखौफी बनी हुई है।गणेश उत्सव के दौरान हुए पथराव की घटना का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि तब भी कई लोगों को गिरफ्तार कर छोड़ा गया था, और अब ...
‘डांट से बचने के लिए छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, CCTV में प्रिंसिपल की करतूत देखकर मचा बवाल
Madhya Pradesh, State

‘डांट से बचने के लिए छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, CCTV में प्रिंसिपल की करतूत देखकर मचा बवाल

रतलाम: डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं के छात्र रिशन कटारा (14 वर्ष) ने सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र ने यह कदम कथित तौर पर स्कूल में डांट खाने के डर से उठाया। छात्र को गंभीर हालत में तत्काल अहमदाबाद रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। CCTV फुटेज ने बढ़ाया आक्रोश:घटना के बाद स्कूल का निगरानी कैमरा फुटेज सामने आया। वीडियो में छात्र को डांटते हुए प्रिंसिपल दिखाई दिए। फुटेज के सार्वजनिक होते ही आदिवासी समाज और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। स्कूल का घेराव और धरना:आक्रोशित परिजन, छात्र की दादी और आदिवासी संगठन के सदस्य स्कूल का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। उनका मुख्य मांग है कि स्कूल की मान्यता रद्द की जाए और प्रिंसिपल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संभाल रहे मोर्चा:धरने का नेतृत्व जिला पंचायत उपा...
खंडवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जान; एम्बुलेंस न मिलने पर बैलगाड़ी पर अस्पताल ले जाने की कोशिश
Madhya Pradesh, State

खंडवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जान; एम्बुलेंस न मिलने पर बैलगाड़ी पर अस्पताल ले जाने की कोशिश

खंडवा: जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र रोशनी में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया। 30 वर्षीय सुरेंद्र ओझा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन कई घंटों तक कोई सहायता नहीं पहुंची। अंततः मजबूरी में परिजन और ग्रामीण बैलगाड़ी पर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही सुरेंद्र की मौत हो गई। मानवीय प्रयासों के बावजूद बेबसी:दुखद यह था कि मौके पर बैल नहीं था। ग्रामीणों ने बैलगाड़ी को अपने कंधों पर खींचते हुए सुरेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौशनी तक पहुँचाने की पूरी कोशिश की। अस्पताल पहुंचने तक सुरेंद्र अंतिम सांस ले चुके थे। इस दर्दनाक घटना का वीडियो किसी युवक ने अस्पताल परिसर में रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली:ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। एम्बुलेंस अक्सर...
मंदसौर के ज्वाइंट कलेक्टर पर पत्नी का गंभीर आरोप: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जबरन अबॉर्शन की FIR दर्ज
Madhya Pradesh, State

मंदसौर के ज्वाइंट कलेक्टर पर पत्नी का गंभीर आरोप: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जबरन अबॉर्शन की FIR दर्ज

मंदसौर/इंदौर। मध्य प्रदेश में मंदसौर के ज्वाइंट कलेक्टर राहुल चौहान पर उनकी पत्नी निर्मला चौहान ने दहेज प्रताड़ना, शारीरिक उत्पीड़न और जबरन अबॉर्शन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इंदौर के महिला थाने में दर्ज FIR में पत्नी ने शादी के बाद लगातार प्रताड़ना झेलने की बात कही है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पत्नी का आरोप—‘शादी के अगले दिन से ही शुरू हुई प्रताड़ना’ निर्मला चौहान (32) ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उनकी शादी 16 दिसंबर 2018 को हुई थी। उस समय राहुल चौहान ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर थे। पत्नी के अनुसार, शादी के अगले ही दिन कम दहेज मिलने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू हो गई थी।कुछ समय बाद निर्मला की मां ने ससुर को जमीन रजिस्ट्री के लिए 50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला थाने में दर्ज हुआ केस इंदौर महिला थाना पुलिस ने 27 नवंबर को रा...
मां बगलामुखी मंदिर की करोड़ों की जमीन पर से कब्जा खत्म 20 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रातों-रात JCB से हटाया अतिक्रमण
Madhya Pradesh, State

मां बगलामुखी मंदिर की करोड़ों की जमीन पर से कब्जा खत्म 20 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रातों-रात JCB से हटाया अतिक्रमण

आगर मालवा/नलखेड़ा: विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन आखिरकार 20 साल बाद मुक्त हो गई। एमपी हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन ने शुक्रवार देर रात जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे को ध्वस्त कर दिया। यह मामला वर्ष 2007 से न्यायालय में लंबित था, जिसमें कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मंदिर भूमि पर दावा जताया था। हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत—फर्जी दस्तावेजों पर हासिल डिक्री को बताया अवैध हाई कोर्ट ने इस विवादित जमीन पर 1997 में ली गई डिक्री को धोखे और दस्तावेज छुपाकर हासिल किया गया माना। अदालत ने स्पष्ट किया कि दावा करने वालों का वसीयतनामा संदिग्ध है और यह कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है। कोर्ट ने पुराने सरकारी रिकॉर्ड और मंदिर व्यवस्था से जुड़े आधिकारिक अभिलेखों का हवाला देते हुए सरकार का हक स्थापित किया। इस फैसले के साथ ही वर्षों से चल रहा विवाद ...