एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को चुना अजित पवार का उत्तराधिकारी, डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी को सौंपा जाएगा प्रस्ताव
पुणे/मुंबई। महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने स्पष्ट किया है कि सुनेत्रा पवार को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सौंपा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, एनसीपी नेतृत्व ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात कर उनसे उपमुख्यमंत्री पद संभालने का आग्रह किया है। फिलहाल सुनेत्रा पवार राज्यसभा की सदस्य हैं। यदि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाता है, तो वे अजित पवार की परंपरागत बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधायक बन सकती हैं।
एनसीपी के महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 41 विधायक हैं और पार्टी ने...










