Tuesday, July 21

Maharashtra

कौन हैं ये बुजुर्ग? जिनसे लिपटकर अजित पवार की पत्नी और सुप्रिया सुले फूट-फूटकर रो पड़ीं
Maharashtra, State

कौन हैं ये बुजुर्ग? जिनसे लिपटकर अजित पवार की पत्नी और सुप्रिया सुले फूट-फूटकर रो पड़ीं

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन दुर्घटना में असमय मौत ने पवार परिवार और एनसीपी के भीतर गहरा सदमा ला दिया है। अंतिम संस्कार के समय पूरे परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए यह क्षण बेहद भावुक रहा। इस दौरान एक बुजुर्ग शख्स ने सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले को ढांढस बंधाते हुए गले लगाया, जिससे दोनों फूट-फूटकर रो पड़ीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने भी लोगों को भावुक कर दिया। विट्ठल सेठ मनियार: यह बुजुर्ग शख्स हैं विट्ठल सेठ मनियार, जो पवार परिवार के बेहद करीबी मित्र और शरद पवार के पुराने साथी हैं। विट्ठल मनियार का पवार परिवार से खून का रिश्ता नहीं है, लेकिन उन्हें परिवार के लिए स्तंभ की तरह माना जाता है। उनके साथ आने और संवेदनशील समय में सहारा देने से यह जाहिर होता है कि वे आज भी पवार परिवार के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। राजनीति और दोस्ती का लंबा सफर: वि...
किसे मिलेगी अजित पवार की पावर? पवार फैमिली खामोश, एनसीपी में अंदरखाने चल रही सियासी कवायद
Maharashtra, State

किसे मिलेगी अजित पवार की पावर? पवार फैमिली खामोश, एनसीपी में अंदरखाने चल रही सियासी कवायद

पुणे/मुंबई: महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन के बाद एनसीपी और राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अजित पवार के निधन ने पार्टी और पवार परिवार के भीतर राजनीतिक संतुलन को हिला दिया है। फिलहाल पवार फैमिली खामोश है, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार अंदरखाने कई संभावनाओं और रणनीतियों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की योजना पहले से तैयार थी। अजित पवार जिला परिषद चुनाव परिणाम के बाद 8 फरवरी को विलय की घोषणा करने वाले थे, लेकिन उनकी मौत से यह प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। पवार परिवार को विलय से पहले सभी राजनीतिक पदों और जिम्मेदारियों को तय करना है। उत्तराधिकारी की संभावनाएँ: पवार परिवार और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा है कि सुनेत्रा पवार मुंबई और महाराष्ट्र में पार्टी का चेहरा बन सकती हैं, जबकि सुप्रिया सुले दिल्ली में पार्टी की कमान संभालेंगी...
महाराष्ट्र में बड़ी राजनीतिक हलचल: NCP नेता फडणवीस से मिले, अजित पवार के विभागों पर दावा ठोंका
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र में बड़ी राजनीतिक हलचल: NCP नेता फडणवीस से मिले, अजित पवार के विभागों पर दावा ठोंका

मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में असमय मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और पार्टी की सरकार में आगे की रणनीति से उन्हें अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, मंत्री छगन भुजबल और सुनील तटकरे शामिल थे। बैठक के दौरान नेताओं ने पार्टी की ओर से यह संकेत दिया कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक सुनेत्रा पवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मृत्यु हुई थी। उनके अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र की राजनीति की कई बड़ी हस्तियों के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे। अंतिम विदाई के दौरान बारामती में भारी जनसम...
महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उपमुख्यमंत्री, प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी अध्यक्ष बनाने की चर्चा
Maharashtra, State

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उपमुख्यमंत्री, प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी अध्यक्ष बनाने की चर्चा

मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में असमय मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से राज्य की सक्रिय राजनीति में लौटने और उपमुख्यमंत्री पद संभालने का आग्रह किया है। वहीं, पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी प्रफुल्ल पटेल को सौंपने की भी चर्चा हो रही है। एनसीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, मंत्री छगन भुजबल और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। उन्होंने सुनेत्रा पवार से पार्टी के भविष्य और सरकार में भागीदारी पर गंभीर विचार-विमर्श किया। हालांकि, इस दौरान सुनेत्रा पवार ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी के बड़े नेता चाहते हैं कि उपमुख्यमंत्री का पद सुनेत्रा प...
अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को बनाना चाहते हैं डिप्टी CM, बारामती से बेटे को चुनाव लड़ाने की मांग
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को बनाना चाहते हैं डिप्टी CM, बारामती से बेटे को चुनाव लड़ाने की मांग

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अचानक विमान दुर्घटना में मौत के बाद एनसीपी के भीतर राजनीतिक शून्य को भरने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार से राज्य की सक्रिय राजनीति में लौटने और पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्हें महायुति सरकार में शामिल कर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हुई। गुरुवार को पुणे स्थित सुनेत्रा पवार के आवास पर एनसीपी के शीर्ष नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल जैसे दिग्गज नेता शामिल थे। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धांजलि दी और सुनेत्रा पवार की आगे की राजनीतिक भूमिका पर विचार-विमर्श किया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जमीनी कार्यकर्ता चा...
मुंबई: अमेरिकी महिला से 400 मीटर की दूरी के लिए 18 हजार रुपये वसूलने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
Crime, Maharashtra, State

मुंबई: अमेरिकी महिला से 400 मीटर की दूरी के लिए 18 हजार रुपये वसूलने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई: सहार पुलिस ने अमेरिका की नागरिक महिला अर्जेंटीना एरियनो से कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में 50 वर्षीय टैक्सी चालक देशराज यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यादव ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच सितारा होटल तक महज 400 मीटर की दूरी तय करने के बदले महिला से 18,000 रुपये (करीब 200 अमेरिकी डॉलर) वसूल लिए। घटना 12 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। महिला हवाई अड्डे से होटल जा रही थी, लेकिन आरोपी ड्राइवर ने उसे सीधे होटल न ले जाकर करीब 20 मिनट तक अंधेरी गलियों में घुमाया। अंततः उसे होटल के सामने उतारा गया और भारी-भरकम किराया वसूल किया गया। मामला तब उजागर हुआ जब अर्जेंटीना ने 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने टैक्सी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पोस्ट किया। यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों बार देखा गया। पोस्ट के आधार पर पुलिस ने 27 जनवरी को स्व...
पुणे में दोस्ती और ईर्ष्या का खूनी खेल: फर्जी प्रोफाइल से दोस्त को बुलाया, पत्थर से पीट-पीटकर मुथा नदी में फेंका शव
Crime, Maharashtra, State

पुणे में दोस्ती और ईर्ष्या का खूनी खेल: फर्जी प्रोफाइल से दोस्त को बुलाया, पत्थर से पीट-पीटकर मुथा नदी में फेंका शव

पुणे: पुणे जिले में दोस्ती और ईर्ष्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने 15 साल के तीन लड़कों को उसी उम्र के एक अन्य लड़के की हत्या करने और उसका शव मुथा नदी में फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया है। घटना 26 जनवरी 2026 को हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़के की मां ने मंगलवार को उसके घर न लौटने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पीड़ित लड़का अपनी मां के फोन से सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा था। जब उसके भाई ने अकाउंट देखा, तो उसे लगा कि किसी लड़की ने उसे मैसेज भेजा था। लेकिन जांच में सामने आया कि उस दिन किसी लड़की ने कोई मैसेज नहीं भेजा था। पुलिस को शक हुआ और डिजिटल सबूतों की मदद से पता चला कि एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई गई थी, जिस नाम और फोटो का इस्तेमाल करके पीड़ित लड़के को बहला-फुसलाकर बुलाया गया। मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने और उसके दो द...
अजित पवार की मौत का सदमा: नासिक में कट्टर समर्थक सुदाम बोडके की हार्ट अटैक से निधन
Maharashtra, State

अजित पवार की मौत का सदमा: नासिक में कट्टर समर्थक सुदाम बोडके की हार्ट अटैक से निधन

नासिक: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन की खबर से नासिक जिले के डिंडोरी इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कट्टर समर्थक सुदाम बोडके (63) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उन्हें अजित पवार के निधन की जानकारी मिली। इस खबर ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सुदाम बोडके अपने रिश्तेदार की दशक्रिया रस्म में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें अजित पवार की अचानक मौत की खबर मिली। दादा के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले बोडके इस समाचार से सदमे में आ गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अजित पवार की तारीफ की और इसके बाद टू-व्हीलर से नासिक के लिए निकल पड़े। सुदाम बोडके जैसे ही नासिक के मार्केट यार्ड इलाके पहुंचे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनक...
अजित पवार का निधन: हादसे से 4 दिन पहले का भाषण हुआ वायरल, कहा – ‘किस्मत के बुलावे पर सबको जाना पड़ता है’
Maharashtra, State

अजित पवार का निधन: हादसे से 4 दिन पहले का भाषण हुआ वायरल, कहा – ‘किस्मत के बुलावे पर सबको जाना पड़ता है’

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती जाते समय प्लेन क्रैश में निधन हो गया। इस हादसे में उनके साथ कुल पांच लोगों की मौत हुई। सोशल मीडिया पर अब उनका एक भाषण वायरल हो रहा है, जो एक्सीडेंट से चार दिन पहले का है। इस वीडियो में अजित पवार ने समय और किस्मत की अहमियत पर चर्चा करते हुए कहा था, “यम के काम में कौन रहेगा? आज तुम हो, कल हम नहीं होंगे, किस्मत का बुलावा आने पर सबको जाना ही पड़ता है। लेकिन जब हम अपने काम में लगे होते हैं, तो राजनीति सब कुछ नहीं होती। चुनाव खत्म होने के बाद राजनीति को भूल जाना चाहिए। लेकिन जिस काम से इलाके में आर्थिक खुशहाली आए, वो होना चाहिए।” बीजेपी नेता महेश लांडगे ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अजित पवार हमेशा लोगों के बीच खुलकर अपनी बात रखते थे और सभी के दिलों में गहरी जगह बनाई थी। उनका निधन महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा खालीप...
महाराष्ट्र: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव अब 7 फरवरी को, परिणाम 9 फरवरी को होंगे
Maharashtra, State

महाराष्ट्र: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव अब 7 फरवरी को, परिणाम 9 फरवरी को होंगे

मुंबई: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों का शेड्यूल बदल दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने गुरुवार को घोषणा की कि अब वोटिंग 5 फरवरी के बजाय 7 फरवरी 2026 को होगी, जबकि वोटों की गिनती 7 फरवरी के बजाय 9 फरवरी 2026 को होगी। इस बदलाव के पीछे कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राज्य में घोषित तीन दिन के शोक हैं। इस कारण, चुनाव प्रक्रिया के बचे हुए चरणों में परिवर्तन किया गया। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने बताया कि जिले के कलेक्टर 31 जनवरी 2026 को संशोधित चुनाव कार्यक्रम नोटिस प्रकाशित करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के अन्य चरण जैसे नॉमिनेशन फाइल करना, वापस लेना, चुनाव चिन्ह बांटना और उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी करना पहले ही पूरा हो चुका है। राज्य में अब वोटिंग 7 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। चुनाव प्रचार 5 फरवरी 2026 की रात 10 बजे समाप्त ...