Tuesday, July 21

Maharashtra

Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार आज लेंगी शपथ, उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी
Maharashtra, Politics, State

Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार आज लेंगी शपथ, उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार शाम उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। ऐसा होने पर वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। आज दोपहर एनसीपी (एपी) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल के नेता के पद पर चर्चा होगी। अंतिम फैसला इसी बैठक में लिया जाएगा। नेताओं की प्रतिक्रिया: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कहा, “कई नेताओं का मानना है कि यह जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को दी जानी चाहिए। अंतिम फैसला बैठक में होगा। दादा के जाने के बाद उपमुख्यमंत्री का पद खाली है और इसे सुनेत्रा पवार के जरिए भरा जा सकता है। यदि बैठक में सर्वसम्मति बनी तो उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा...
Mumbai Local: 100 नई नॉन-एसी लोकल ट्रेनों की तैयारी, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र
Maharashtra, State

Mumbai Local: 100 नई नॉन-एसी लोकल ट्रेनों की तैयारी, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

मुंबई: ग्रेटर मुंबई में उपनगरीय रेलवे नेटवर्क को और अधिक सस्ती और सुविधाजनक बनाने के लिए सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 100 नई नॉन-एयर-कंडीशनड लोकल ट्रेनों के लिए पत्र लिखा है। इस पहल का मकसद आम जनता के लिए लोकल सर्विस को किफायती बनाए रखना और मौजूदा ट्रेनों की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में कुल 400 किलोमीटर उपनगरीय रेलवे प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं, जिनमें नई लाइनें, मौजूदा लाइनों का डबलिंग और चौगुना करना, तथा अपग्रेडेशन शामिल है। इसके अलावा, पैसेंजर कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 12-कोच वाली ट्रेनों को 15-कोच वाली ट्रेनों में बदला जाएगा। अनुमानित लागत लगभग 18,364 करोड़ रुपये है। सभी प्रोजेक्ट्स अगले चार साल में पूरे होने की उम्मीद है। वर्तमान स्थिति: सेंट्रल रेलवे: ट्रिप्स - 1820, ट्रेनें - 134 ...
सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम! विधायक दल की बैठक आज, पढ़िए लाइव अपडेट्स
Maharashtra, Politics, State

सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम! विधायक दल की बैठक आज, पढ़िए लाइव अपडेट्स

मुंबई/बारामती: दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री पद संभालने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। शनिवार शाम उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। ऐसा होने पर वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। आज विधानभवन में एनसीपी (एपी) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार सुनेत्रा पवार का नाम इस पद के लिए तय माना जा रहा है। बैठक और प्रक्रिया: एनसीपी (एपी) के महाराष्ट्र अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इसमें सभी विधायक शामिल होंगे और सुनेत्रा पवार से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उसके बाद उपमुख्यमंत्री पद के लिए नाम मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। सुनेत्रा पवार देर रात मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं। अजित पवार के आवास के बाहर...
सियासी परिवार में जन्मी, पर राजनीति से रहीं दूर – अब बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, जानिए सुनेत्रा पवार कौन
Maharashtra, Politics, State

सियासी परिवार में जन्मी, पर राजनीति से रहीं दूर – अब बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, जानिए सुनेत्रा पवार कौन

मुंबई/बारामती: दिवंगत पति अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद सुनेत्रा पवार आज शाम पांच बजे महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी। इससे पहले उन्हें एनसीपी की बैठक में औपचारिक रूप से पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं और अजित पवार की विधवा हैं। सुनेत्रा पवार का जन्म अक्टूबर 1963 में हुआ। वे औरंगाबाद के एसबी कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री धारक हैं। 1985 में उन्होंने अजित पवार से शादी की। शादी के बाद उन्होंने परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को संभाला और राजनीति से दूरी बनाए रखी। हालांकि 2024 में उन्होंने बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन ननद सुप्रिया सुले से 1.5 लाख वोटों के अंतर से हार गईं। सामाजिक और औद्योगिक योगदान: सुनेत्रा पवार बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल पार्क जैसी औद्योगिक परियोजनाओं की प्रमुख रही हैं। इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों...
छात्राओं को रोमांटिक मैसेज भेजने वाले टीचर की बर्खास्तगी बरकरार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा न्यायसंगत
Maharashtra, State

छात्राओं को रोमांटिक मैसेज भेजने वाले टीचर की बर्खास्तगी बरकरार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा न्यायसंगत

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रायगड जिले के एक स्कूल में प्रोबेशनरी सहायक शिक्षक की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। शिक्षक पर आरोप था कि उन्होंने स्कूली छात्राओं को वॉट्सऐप के माध्यम से रोमांटिक संदेश भेजे थे। जस्टिस सोमशेखर सुंदरेशन ने कहा कि शिक्षक का अनुचित आचरण गंभीर था और इससे छात्रों के अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय में शिकायतें आई थीं। कोर्ट ने स्कूल ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ शिक्षक द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया। जस्टिस सुंदरेशन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में स्कूल प्रबंधन का जीरो टॉलरेंस दृष्टिकोण पूरी तरह से न्यायसंगत है। मामले का विवरण: शिक्षक को 29 फरवरी 2020 को रायगड जिले के स्कूल में तीन साल की प्रोबेशन अवधि के लिए सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। दिसंबर 2022 में स्कूल को यह जानकारी मिली कि शिक्षक ने कुछ छात्राओं को अनुचित संदेश भेजे थे। शिक्षक ने इसके लि...
अजित पवार खेमा फिलहाल एनसीपी विलय के पक्ष में नहीं, शरद पवार गुट तैयार – फंसा विलय का पेच
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार खेमा फिलहाल एनसीपी विलय के पक्ष में नहीं, शरद पवार गुट तैयार – फंसा विलय का पेच

मुंबई/बारामती: दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विलय को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि फिलहाल दोनों गुटों के विलय की संभावना कम दिखाई दे रही है। एनसीपी के एक धड़े का मानना है कि विलय से पहले सुनेत्रा पवार को पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाला गुट विलय के पक्ष में है और उनका कहना है कि यह कदम दिवंगत अजित पवार की “अंतिम इच्छा” थी। एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने भी कहा कि सभी को विलय के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि पार्टी एकजुट रहे। सुनेत्रा पवार की स्थिति अजित पवार खेमा फिलहाल विलय के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि विलय होने पर पार्टी के फैसले किसके हाथ में होंगे – सुनेत्रा पवार या शरद पवार – यह स्पष्ट नहीं है। इस धड़े का मानना है कि विलय का समय उचित होना चाहिए, ताकि ...
अजित पवार से अधिक संपत्ति की मालकिन, महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार
Maharashtra, State

अजित पवार से अधिक संपत्ति की मालकिन, महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार

बारामती/मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय लिखते हुए, सुनेत्रा पवार, जिन्हें प्यार से 'वाहिनी' कहा जाता है, अपने पति अजीत पवार के निधन के बाद राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। अजित पवार का 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट के पास विमान हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे में उनके साथ अन्य चार लोग भी मारे गए थे। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। सुनेत्रा पवार ने 2024 में राजनीति में कदम रखा था। वे बारामती से लोकसभा चुनाव में अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतरी थीं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 18 जून, 2024 को वे राज्यसभा की निर्विरोध सदस्य चुनी गईं। अब वे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी और आगामी उपचुनाव में बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। संपत्ति और नेट वर्थ: सुनेत्रा पवार की कुल संपत्ति अपने पति अजित पवार से अधिक बताई जा...
अकोला महानगरपालिका में बीजेपी का डबल स्ट्राइक, मेयर–डिप्टी मेयर दोनों पदों पर कब्जा शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस को झटका, अन्य दलों के समर्थन से बदला सियासी समीकरण
Maharashtra, Politics, State

अकोला महानगरपालिका में बीजेपी का डबल स्ट्राइक, मेयर–डिप्टी मेयर दोनों पदों पर कब्जा शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस को झटका, अन्य दलों के समर्थन से बदला सियासी समीकरण

अकोला/नागपुर। महाराष्ट्र के अकोला महानगरपालिका में शुक्रवार को हुए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए दोनों शीर्ष पदों पर जीत दर्ज की। बीजेपी की शारदा खेडकर मेयर और अमोल गोगे डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेयर पद के चुनाव में शारदा खेडकर को 45 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 32 वोट ही प्राप्त हो सके। बीजेपी को यह जीत अन्य दलों और निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से मिली, जिसने चुनावी समीकरण को पूरी तरह बदल दिया। अन्य दलों के समर्थन से बीजेपी की जीत बीजेपी के पास अपने 38 पार्षदों के अलावा एनसीपी (एसपी) के तीन, एनसीपी (अजित पवार गुट) और शिवसेना के एक-एक पार्षद तथा दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला। खास बात यह रही कि ...
अजित पवार के उत्तराधिकारी पर चर्चा अमानवीय: संजय राउत ने जताया विरोध
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार के उत्तराधिकारी पर चर्चा अमानवीय: संजय राउत ने जताया विरोध

मुंबई (सुजीत उपाध्याय): उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अचानक निधन के बाद महाराष्ट्र में उनके उत्तराधिकारी को लेकर राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संजय राउत ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा परिवार गमगीन है, अजित पवार के उत्तराधिकारी की चर्चा करना अमानवीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को उठाने वाले में जरा भी इंसानियत नहीं है। राउत ने कहा, “चाहे वे मंत्री हों या विधायक, किसी को भी इस समय इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अभी भी अपने पति के निधन का शोक मना रही हैं।” विमान हादसे में हुआ निधन 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उनके निधन के एक दिन बाद ही एनसीपी के भी...
ठाणे महापौर पद के लिए शर्मिला पिंपलोलकर ने भरा नामांकन, एकनाथ शिंदे भी मौजूद
Maharashtra, Politics, State

ठाणे महापौर पद के लिए शर्मिला पिंपलोलकर ने भरा नामांकन, एकनाथ शिंदे भी मौजूद

मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे महानगरपालिका में महापौर पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को वार्ड 20 से जीतीं शर्मिला रोहित पिंपलोलकर ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। शर्मिला पिंपलोलकर, शिवसेना नेता रोहित पिंपलोलकर की पत्नी हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के पद के लिए कृष्णा पाटील ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी उपस्थित थे। ठाणे महानगरपालिका चुनावों में शिवसेना ने 75 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 28 सीटें आईं। इसके अलावा, एनसीपी के अजित पवार गुट को 9 सीटें और शरद पवार गुट को 12 सीटें मिलीं। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की। अन्य पक्षों में, एआईएमआईएम को 5 सीटें और एक निर्दलीय उम्मीदवार को 1 सीट मिली। ठाणे महानगरपालिका में कुल 131 सीटें हैं, जबकि कुल वार्डो...