Tuesday, July 21

Maharashtra

मुंबई–पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर: 48 मिनट में पूरी होगी यात्रा, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा नया वेग
Maharashtra, State

मुंबई–पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर: 48 मिनट में पूरी होगी यात्रा, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा नया वेग

    मुंबई, 2 फरवरी। केंद्रीय बजट 2025–26 में घोषित मुंबई–पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र के लिए बड़ी सौगात साबित होने जा रहा है। इस परियोजना के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच रेल यात्रा का समय घटकर मात्र 48 मिनट रह जाएगा। वर्तमान में यह दूरी तय करने में लगभग चार घंटे लगते हैं।   महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय बजट से राज्य को लगभग एक लाख करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। केंद्रीय करों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी करीब 98,306 करोड़ रुपये होगी, जबकि विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 12,355 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर इसी विकास दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है।   प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की संभावित रफ्तार 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रोजाना बड़ी संख्या में लोग मुंबई और पुणे के बीच आवागमन करते हैं। हाई ...
अजित पवार के निधन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, सभी सभाएं रद्द
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार के निधन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, सभी सभाएं रद्द

    मुंबई, 2 फरवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मद्देनज़र आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में प्रचार नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी चुनावी सभा या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। फडणवीस ने स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को सात फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी सभाओं में राजनीतिक बयान देना स्वाभाविक होता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने प्रचार से दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके रुख को समझते हुए सहमति जताई है।   राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान अब 7 फरवरी को होगा। पहले फडणवीस को सात दिनों में 22 चुनावी स...
बारामती विमान हादसा: अजित पवार के क्रैश लीयरजेट का मलबा हटाया गया, जांच जारी
Maharashtra, State

बारामती विमान हादसा: अजित पवार के क्रैश लीयरजेट का मलबा हटाया गया, जांच जारी

    पुणे/बारामती, 1 फरवरी। महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुर्घटनाग्रस्त चार्टर्ड विमान का मलबा रविवार को बारामती एयरस्ट्रिप के पास से हटा दिया गया। विमान के जले और क्षतिग्रस्त हिस्सों को क्रेन की सहायता से एक बड़े ट्रेलर पर लादकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। हादसे के दौरान विमान के टुकड़े जिन स्थानों पर गिरे थे, उनकी बाकायदा मार्किंग भी की गई।   गौरतलब है कि 28 जनवरी की सुबह 8:44 बजे अजित पवार का निजी लीयरजेट 45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मृत्यु हुई थी। दुर्घटना के तुरंत बाद दिल्ली से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम मौके पर पहुंची थी। उनके साथ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारी भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र सरकार ने समानांतर रूप से इस मामले की कानूनी जांच...
सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम, वित्त विभाग पर फैसला बाद में: देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra, Politics, State

सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी सीएम, वित्त विभाग पर फैसला बाद में: देवेंद्र फडणवीस

  मुंबई: महाराष्ट्र में दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं। उन्हें आबकारी, खेल, अल्पसंख्यक विकास और वक्फ विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि वित्त और योजना विभाग, जो पहले अजित पवार के पास थे, उन्हें अभी नहीं दिए गए हैं।   इस संदर्भ में जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया कि क्या एनसीपी को वित्त विभाग मिलेगा, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया कि इस बारे में कोई तत्काल निर्णय नहीं लिया गया है। फडणवीस ने कहा, “सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत संभालना संभव नहीं था। बजट सत्र के बाद वित्त विभाग पर निर्णय लिया जाएगा। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं है, इसमें कई विभागीय बैठकें शामिल होती हैं। मैंने एनसीपी नेताओं से इस विषय पर बात की थी और मैं राज्य का बजट पेश करूंगा।”   विलय पर सीए...
बजट 2026: महाराष्ट्र को मिलेगा करीब 1 लाख करोड़, मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए 6,103 करोड़ का प्रावधान
Maharashtra, State

बजट 2026: महाराष्ट्र को मिलेगा करीब 1 लाख करोड़, मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए 6,103 करोड़ का प्रावधान

  मुंबई: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विकसित भारत बनाने वाला और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने वाला है। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का महाराष्ट्र के प्रति ध्यान रखने के लिए आभार भी व्यक्त किया।   फडणवीस ने बताया कि केंद्रीय बजट के तहत महाराष्ट्र को करीब 1 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा लगभग 98,306 करोड़ रुपये है, जबकि विभिन्न परियोजनाओं के लिए 12,355 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “अजित पवार ने पिछले कार्यकाल में कई योजनाओं को पूरा किया था, अब हम उस पर फोकस करेंगे। यह बजट भारत के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”   मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए विशेष ...
राजकीय शोक खत्म होते ही सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण, एनसीपी में अचानक हुए बड़े फैसले
Maharashtra, State

राजकीय शोक खत्म होते ही सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण, एनसीपी में अचानक हुए बड़े फैसले

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद एनसीपी में अनिश्चितता के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद 30 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया था। 31 जनवरी को ही उनके समर्थकों ने एनसीपी विधायक दल की बैठक कर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम के लिए नेता चुना और उनका शपथ ग्रहण करवा दिया। इतनी जल्दबाजी के पीछे रणनीति राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इतनी तेजी से लिए गए फैसलों के पीछे एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल की रणनीति रही। शरद पवार की बारामती में बैठक में अजित पवार के परिवार के सदस्य नहीं पहुंचे थे, और उन्हें मुंबई में हो रहे घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी। शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि 12 फरवरी को एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होन...
Sunetra Pawar: क्या सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM? सीएम फडणवीस ने दिया साफ जवाब
Maharashtra, State

Sunetra Pawar: क्या सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM? सीएम फडणवीस ने दिया साफ जवाब

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद हलचल तेज हो गई है। राज्य में डिप्टी सीएम पद और एनसीपी की अगुवाई को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में पहली बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम फडणवीस ने कहा कि एनसीपी द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का बीजेपी समर्थन करेगी, चाहे वह दिवंगत अजित पवार के परिवार या पार्टी नेतृत्व से जुड़ा हो। उन्होंने साफ किया कि डिप्टी मुख्यमंत्री का पद और पार्टी नेतृत्व का फैसला पूरी तरह एनसीपी पर निर्भर है। एनसीपी में हलचल तेज एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से दो बार मुलाकात की। इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शनिवार को एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल का न...
मुंबई-गुजरात रेलमार्ग सुरक्षित: विरार–वडोदरा सेक्शन में शुरू हुआ नया ‘कवच’ सिस्टम
Maharashtra, State

मुंबई-गुजरात रेलमार्ग सुरक्षित: विरार–वडोदरा सेक्शन में शुरू हुआ नया ‘कवच’ सिस्टम

मुंबई: अब विरार से वडोदरा तक का रेल सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है। पश्चिम रेलवे ने 344 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर कवच (Kavach) ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। यह वही मार्ग है, जहां से रोज़ाना सैकड़ों यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती हैं। इस परियोजना पर लगभग 397 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और सबसे पहले सूर्यनगरी एक्सप्रेस दौड़ी। अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में मुंबई उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुंबई सबर्बन सेक्शन पर जल्द लागू वडोदरा–सूरत–विरार सेक्शन पर काम जनवरी 2023 में शुरू हुआ था और अब पूरा हो चुका है। इससे पहले वडोदरा–अहमदाबाद सेक्शन पर भी कवच लागू किया जा चुका है। पश्चिम रेलवे के कुल 435 किलोमीटर रूट पर कवच प्रणाली अब चालू हो चुकी है। मुंबई सबर्बन सेक्शन (विरार से मुंबई सेंट्रल) पर इसे सितंबर 2026 तक लागू करने का लक्ष्...
मुंबई के लिए गुड न्यूज: इस साल खुलेंगे 5 नए ब्रिज, ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार
Maharashtra, State

मुंबई के लिए गुड न्यूज: इस साल खुलेंगे 5 नए ब्रिज, ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार

मुंबई: मुंबई के ट्रैफिक जाम से राहत पाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस साल मुंबई में कुल पांच बड़े ब्रिज और फ्लाईओवर चालू होंगे, जिनमें सबसे प्रमुख है सायन पूर्व-पश्चिम ब्रिज। बीएमसी ने सभी कार्यों को पूरा करने और पुलों को यातायात के लिए खोलने की समय सीमा 15 जुलाई 2026 तय की है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने शुक्रवार को सायन ब्रिज का निरीक्षण किया और बताया कि जुलाई तक पुल मुंबईकरों के लिए खुल जाएगा। कौन-कौन से ब्रिज खुलेंगे: सायन ब्रिज – 15 जुलाई 2026 तक पूरी तरह यातायात के लिए तैयार। इसमें दो अंडरपास और फुट ओवरब्रिज भी शामिल हैं। बेलासिस फ्लाईओवर – 15 महीने 6 दिन में पूरा हुआ, लंबाई 333 मीटर। इसे फरवरी के पहले सप्ताह में खोलने की तैयारी। दिंडोशी-फिल्म सिटी फ्लाईओवर (GMLR परियोजना) – 75% काम पूरा, 31 मई तक ट्रैफिक के लिए खुलने की योजना। गोरेगांव से मुलुंड का सफर अ...
ठाणे महापौर और उपमहापौर पद की सवा-सवा साल की डील: बीजेपी और शिंदे गुट के बीच बनी समझौता
Maharashtra, Politics, State

ठाणे महापौर और उपमहापौर पद की सवा-सवा साल की डील: बीजेपी और शिंदे गुट के बीच बनी समझौता

मुंबई: ठाणे महानगर पालिका (मनपा) में महापौर और उपमहापौर के पदों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो गया है। शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के बीच सवा-सवा साल का फॉर्म्यूला तय किया गया है। इसके तहत अगले पाँच वर्षों में महापौर और उपमहापौर पद पर चार-चार बार रोटेशन होगा। इस समझौते के अनुसार, पूरे पांच वर्षों में महापौर पद शिंदे गुट की शिवसेना के पास और उपमहापौर भाजपा के पास ही रहेगा। शिवसेना की शर्मिला पिंपलकर-गायकवाड महापौर होंगी, जबकि बीजेपी के कृष्णा पाटील उपमहापौर के पद पर विराजमान होंगे। दोनों उम्मीदवारों ने शुक्रवार को डीसीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए। किसी विरोधी उम्मीदवार के नामांकन न होने से उनका निर्वाचन निर्विरोध तय माना जा रहा है। अधिकृत घोषणा 3 फरवरी को होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सांसद नरेश म्हस्के, विधायक निरंजन डावखरे सहित अन्य पदाधिकारी ...