Tuesday, July 21

Maharashtra

अजित पवार और शरद पवार की एनसीपी का विलय अधर में, सुनील तटकरे का स्पष्ट बयान
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार और शरद पवार की एनसीपी का विलय अधर में, सुनील तटकरे का स्पष्ट बयान

मुंबई: अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के विलय की चर्चाएँ फिलहाल अधर में लटक गई हैं। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने साफ किया है कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और विलय की कोई चर्चा अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विलय की बात करने वालों को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे स्वयं इसके पक्ष में हैं या नहीं। वहीं शरद पवार गुट ने पार्टी नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे विलय संबंधी किसी भी बयान से बचें और उच्च नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ही कोई टिप्पणी दें। गौरतलब है कि अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार गुट की ओर से दोनों एनसीपी के विलय की खबरें जोर-शोर से सामने आई थीं। कहा गया कि विलय पिछले चार महीनों से चल रहा था और 12 फरवरी को इसका ऐलान किया जाना था। शरद पवार गुट ने इस संबंध में एक बैठक का वीडियो भी जारी किया। हालांकि, अजित पवार की एनसीपी ने इसे पूरी तरह ...
अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग तेज
Maharashtra, State

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग तेज

मुंबई: महाराष्ट्र में एनसीपी के 30 से अधिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा है। यह मांग पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाल ही में निधन के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए उठी है। पदाधिकारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को पत्र लिखकर कहा कि अजित पवार पार्टी के स्तंभ और दूरदर्शी नेता थे। उनके निधन से पार्टी में गहरी शोक की छाया पड़ी है। ऐसे कठिन समय में पार्टी को एक मजबूत और शांत नेतृत्व की जरूरत है जो सभी को एकजुट रख सके। पत्र में यह भी कहा गया है कि सुनेत्रा पवार ने विपरीत परिस्थितियों में महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनकर पार्टी और राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उनके अनुभव, पार्टी के प्रति वफादारी और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह को दे...
मुंबईकरों के लिए चेतावनी: बीएमसी लागू करेगी भारी जुर्माने, थूकना और कचरा फैलाना पड़ा सकता है महंगा
Maharashtra, State

मुंबईकरों के लिए चेतावनी: बीएमसी लागू करेगी भारी जुर्माने, थूकना और कचरा फैलाना पड़ा सकता है महंगा

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने नए नियम लागू कर दिए हैं। बीएमसी ने सोमवार को बताया कि सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 250 रुपये और कचरा फैलाने पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ये जुर्माने ठोस कचरा प्रबंधन उपविधि 2025 के तहत वसूले जाएंगे। बीएमसी के प्रशासक भूषण गगराणी ने कहा कि नए नियम कचरा उत्पन्न करने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं पर लागू होंगे, चाहे वे सार्वजनिक हों या निजी। इसके तहत आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक सभी प्रकार के परिसर शामिल हैं। बीएमसी ने जुर्माने की विस्तृत सूची जारी की है: सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकना – 500 रुपये थूकना – 250 रुपये सार्वजनिक स्थान पर स्नान – 300 रुपये खुले में पेशाब – 500 रुपये खुले में शौच – 500 रुपये ...
दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार, सतारा पहुंचकर मृतक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना  वडेट्टीवार बोले- 80% लोग मान रहे कुछ गड़बड़ है
Maharashtra, State

दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार, सतारा पहुंचकर मृतक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना वडेट्टीवार बोले- 80% लोग मान रहे कुछ गड़बड़ है

पुणे/मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे की जांच जारी है, लेकिन इस बीच राजनीति भी तेज़ी से गर्म होती जा रही है। एनसीपी नेताओं अमोल मिटकरी, संजय राउत के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने भी सवाल उठाए हैं। सोमवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार सबसे पहले सतारा पहुंचीं। उन्होंने पहले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह दिवंगत पीएसओ विदिप जाधव के घर पहुंचीं। सुनेत्रा पवार ने खुद दुख में डूबी हुईं, जाधव की पत्नी का हाथ थामकर सांत्वना दी और परिवार के सदस्यों के कामकाज व नौकरी के बारे में जानकारी ली। सुनेत्रा पवार ने कहा, "मैं किसी भी मुश्किल में आपके साथ हूं।" उनके इस भावपूर्ण अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। वहीं राजनीतिक मोर्चे पर, कांग्रेस नेता...
बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान 30 लाख की सोने की चेन चोरी, 8,000 पुलिसकर्मी तैनात रहे
Maharashtra, State

बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान 30 लाख की सोने की चेन चोरी, 8,000 पुलिसकर्मी तैनात रहे

    पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को प्लेन हादसे में निधन हुआ। उनके निधन ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।   बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच भीषण चोरी की घटना घटी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान चोरों ने शोक मनाने आए लोगों से लगभग 30 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चुराई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोरी के दौरान लगभग 15 लोगों को निशाना बनाया गया।   इस घटना ने बारामती निवासियों और राजनीतिक गलियारों में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है। चोरी के बावजूद कुछ सतर्क नागरिकों ने संदिग्ध चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले किया गया।   अजित पवार के अंतिम संस्क...
बीएमसी बिल्डिंग में BJP पार्षदों की पहली बैठक, ‘जय श्री राम’ के नारे, मेयर पद का ऐलान 6 फरवरी तक?
Maharashtra, Politics, State

बीएमसी बिल्डिंग में BJP पार्षदों की पहली बैठक, ‘जय श्री राम’ के नारे, मेयर पद का ऐलान 6 फरवरी तक?

    मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मेयर चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू हो गई है। सोमवार को बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के सभी पार्षद बीएमसी कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों दलों के पार्षदों की बैठक हुई।   बीजेपी पार्षदों की बैठक में खास उत्साह देखने को मिला। इस बैठक की अध्यक्षता मुंबई बीजेपी प्रमुख अमित साटम ने की। बैठक के दौरान पार्षदों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। इस बार के बीएमसी चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि पार्टी की किसी सामान्य वर्ग की महिला पार्षद को मेयर पद मिलने का अवसर मिल सकता है।   वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना भी मेयर पद पर दावेदारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मेयर चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को महायुति के तीनों घटक दल—बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी—बीएमसी बिल्डिंग पहुंचे। बैठ...
‘कुछ तो गड़बड़ है’: संजय राउत ने अजित पवार के निधन पर दिया विस्फोटक बयान, जस्टिस लोया का जिक्र
Maharashtra, Politics, State

‘कुछ तो गड़बड़ है’: संजय राउत ने अजित पवार के निधन पर दिया विस्फोटक बयान, जस्टिस लोया का जिक्र

    मुंबई: शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अजित पवार की मौत पर बड़ा बयान दिया है। संसद के बजट सत्र में शामिल होने दिल्ली पहुंचे राउत ने कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठना स्वाभाविक है और उठने ही चाहिए। उन्होंने इसे जस्टिस लोया केस की याद दिलाने वाला बताया और कहा कि इस मामले में कुछ गड़बड़ है।   संजय राउत ने आरोप लगाया कि अजित पवार एनसीपी के विलय यानी ‘घर लौटने’ की इच्छा रखते थे, लेकिन उन्हें सिंचाई घोटाले की फाइलों को लेकर दबाव और धमकी मिली। इसके केवल 10 दिन बाद ही उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई। राउत ने कहा, “यह सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है। पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है।”   उन्होंने एनसीपी के नेता अमोल मिटकरी के बयान का भी उल्लेख किया। मिटकरी ने कहा था कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई, लेकिन केवल पांच शव मिले। उन्हों...
अजित पवार की आखिरी इच्छा पूरी होगी: करीबी किरन गुजर का एनसीपी विलय पर दावा
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार की आखिरी इच्छा पूरी होगी: करीबी किरन गुजर का एनसीपी विलय पर दावा

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार की मौत के बाद एनसीपी के संभावित विलय को लेकर बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विलय की किसी तैयारी से इंकार किया है, लेकिन अजित पवार के बेहद करीबी नेता किरन गुजर ने फिर से बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि एनसीपी के दोनों खेमें अंततः एक साथ आएंगे और यह दादा की आखिरी इच्छा थी।   किरन गुजर वही नेता हैं, जिन्हें अजित पवार ने हादसे से पहले आखिरी कॉल की थी। उन्होंने बताया कि अजित पवार ने उन्हें जिला पंचायत चुनाव से जुड़ी कुछ तैयारियां करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 28 जनवरी की सुबह उनका निजी चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। किरन गुजर ने कहा, “एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होना चाहिए। यह दादा की अंतिम इच्छा थी और वह चाहते थे कि दोनों गुट साथ आएं। अभी पवार परिवार के सदस्य 10-11 दिन तक इस विषय पर टिप्पणी नहीं कर ...
अजित पवार ने शरद पवार संग विलय पर नहीं की कोई चर्चा: देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra, Politics, State

अजित पवार ने शरद पवार संग विलय पर नहीं की कोई चर्चा: देवेंद्र फडणवीस

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस विषय पर उनसे कभी कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विलय की बातचीत अंतिम चरण में होती, तो अजित पवार अवश्य उन्हें इसकी जानकारी देते।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार उनके साथ सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक विषय साझा करते थे और इतनी बड़ी बात को उनसे छिपाना संभव नहीं था। फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्हें अजित पवार और शरद पवार के बीच हुई किसी बातचीत की जानकारी नहीं है, न ही 12 फरवरी को कथित विलय घोषणा की तारीख के बारे में उन्हें कोई सूचना है।   उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एनसीपी के विलय जैसी बड़ी प्रक्रिया उनकी जानकारी के बिना अंतिम रूप ले सकती है। फडणवीस ने कहा कि एनसीपी एक...
नवी मुंबई में महापौर चुनाव को लेकर BJP–शिंदे सेना आमने-सामने, दोनों ने उतारे उम्मीदवार
Maharashtra, Politics, State

नवी मुंबई में महापौर चुनाव को लेकर BJP–शिंदे सेना आमने-सामने, दोनों ने उतारे उम्मीदवार

    मुंबई, 2 फरवरी। नवी मुंबई महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। दोनों दलों ने रविवार को दोनों पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे 5 फरवरी को होने वाली महासभा में सीधा मुकाबला तय हो गया है।   भाजपा की ओर से सुजाता सूरज पाटील को महापौर और दशरथ सीताराम भगत को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) ने महापौर पद के लिए सरोज रोहिदास पाटील और उपमहापौर पद के लिए आकाश मढवी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा अंतिम समय तक गोपनीय रखी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाईक ने नामों की औपचारिक घोषणा की।   बहुमत के बावजूद टकराव   नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों मे...