Tuesday, July 21

दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार, सतारा पहुंचकर मृतक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना वडेट्टीवार बोले- 80% लोग मान रहे कुछ गड़बड़ है

पुणे/मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे की जांच जारी है, लेकिन इस बीच राजनीति भी तेज़ी से गर्म होती जा रही है। एनसीपी नेताओं अमोल मिटकरी, संजय राउत के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने भी सवाल उठाए हैं।

सोमवार को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार सबसे पहले सतारा पहुंचीं। उन्होंने पहले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह दिवंगत पीएसओ विदिप जाधव के घर पहुंचीं। सुनेत्रा पवार ने खुद दुख में डूबी हुईं, जाधव की पत्नी का हाथ थामकर सांत्वना दी और परिवार के सदस्यों के कामकाज व नौकरी के बारे में जानकारी ली।

सुनेत्रा पवार ने कहा, “मैं किसी भी मुश्किल में आपके साथ हूं।” उनके इस भावपूर्ण अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

वहीं राजनीतिक मोर्चे पर, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में 80% लोग मान रहे हैं कि कुछ गड़बड़ चल रही है। वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि आखिरी समय में पायलट क्यों बदला गया और इतने बड़े नेता के मामले में लापरवाही कैसे हो सकती है। उन्होंने एनसीपी नेताओं से प्रधानमंत्री से इसकी जांच कराने की मांग करने को कहा।

वडेट्टीवार ने कहा, “अगर यह हादसा नहीं है और इसके पीछे कोई साजिश है, तो यह किसकी तरफ इशारा करता है?” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में सुनेत्रा पवार की कोई गलती नहीं है।

मृतक अजित पवार की मौत के बाद अंतिम संस्कार भी पूरा नहीं हुआ था कि सत्ता की होड़ तेज़ हो गई। वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल किए जाने का भी जिक्र किया।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.