Tuesday, July 21

Maharashtra

लाडकी बहिन योजना पर फड़नवीस ने लगाई फटकार, विधायकों को दी सख्त हिदायत
Maharashtra, State

लाडकी बहिन योजना पर फड़नवीस ने लगाई फटकार, विधायकों को दी सख्त हिदायत

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा के विंटर सेशन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपने विधायकों को साफ निर्देश दिए कि वे हर बहस में लाडकी बहिन योजना का जिक्र न करें। यह टिप्पणी तब आई जब कुछ विधायक महिला सुरक्षा और गैर-कानूनी शराब की बिक्री पर चर्चा करते हुए योजना का हवाला दे रहे थे। अभिमन्यु पवार को फटकार बीजेपी के भरोसेमंद विधायक अभिमन्यु पवार ने कहा कि “हम लाडकी बहिन, लाडकी बहिन कहते हैं, लेकिन गैर-कानूनी शराब की बिक्री लाडकी बहिन का सबसे बड़ा दुख है।”सीएम फड़नवीस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पवार को चेतावनी देते हुए कहा, “हर विषय में लाडकी बहिन का नाम मत लाओ। लाडकी बहनों के खिलाफ मत जाओ, नहीं तो घर बैठना पड़ेगा।” विपक्ष पर निशाना फड़नवीस ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि हर मुद्दे को लाडकी बहिन से जोड़ना गलत है। उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ महिलाओं ने इस योजना को स्वीकार किय...
9 साल में शादी, 14 में बनी मां और 22 में दुनिया को अलविदा… क्वीन विक्टोरिया भी थीं फैन—भारत की पहली महिला डॉक्टर डॉ. आनंदी गोपाल जोशी की प्रेरक कहानी
Maharashtra, State

9 साल में शादी, 14 में बनी मां और 22 में दुनिया को अलविदा… क्वीन विक्टोरिया भी थीं फैन—भारत की पहली महिला डॉक्टर डॉ. आनंदी गोपाल जोशी की प्रेरक कहानी

पुणे/मुंबई। भारत में महिलाओं की शिक्षा की बात उस दौर में सपना थी, जब बालिका पैदा होते ही उसकी शादी की तैयारियां शुरू हो जाती थीं। ऐसे समय में एक लड़की ने न सिर्फ पढ़ने का साहस दिखाया, बल्कि इतिहास रचकर भारत की पहली महिला डॉक्टर बनीं। यह कहानी है डॉ. आनंदी गोपाल जोशी की—एक ऐसी युवा महिला की, जिसने 22 साल की छोटी-सी उम्र में दुनिया छोड़ने से पहले वह मुकाम हासिल कर लिया जिसे पाने का साहस तब अधिकांश पुरुष भी नहीं कर पाते थे। जमींदार परिवार की बेटी, 9 साल में शादी 31 मार्च 1865 को बॉम्बे प्रेसिडेंसी के कल्याण में जन्मी आनंदी का वास्तविक नाम यमुना था। वह एक जमींदार परिवार से थीं, लेकिन समय के साथ आर्थिक स्थिति कमजोर होती गई।सिर्फ 9 साल की उम्र में यमुना का विवाह उनसे 16 साल बड़े डाक क्लर्क गोपालराव जोशी से कर दिया गया। शादी के बाद गोपालराव ने ही उनका नाम बदलकर आनंदी गोपाल रखा। 14 साल मे...
म्हाडा बनाएगी 5,000 सस्ते घर: संभाजीनगर में अगले पाँच सालों में बदलेगा हाउसिंग का नक्शा
Maharashtra, State

म्हाडा बनाएगी 5,000 सस्ते घर: संभाजीनगर में अगले पाँच सालों में बदलेगा हाउसिंग का नक्शा

छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ते शहरी विस्तार और घरों की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने अगले पाँच वर्षों में 5,000 सस्ते और गुणवत्तापूर्ण घर बनाने की योजना तैयार की है। यह प्रोजेक्ट नक्षत्रवाड़ी, गरखेड़ा और देवलाई जैसे तेजी से विकसित होते इलाकों में शुरू किए जाएंगे। घर का सपना होगा पूरा म्हाडा की स्थापना 5 दिसंबर 1977 को आम लोगों को किफायती कीमतों पर घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। संभाजीनगर बोर्ड मराठवाड़ा के आठों जिलों के लिए आवास योजनाएं संचालित करता है। इन योजनाओं के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) और उच्च आय वर्ग (HIG) — सभी के लिए आवास उपलब्ध कराए जाते हैं। छात्रपति संभाजीनगर: तेजी से विकसित होता महानगर संभाजीनगर मराठवाड़ा का सबसे बड़ा शह...
वीडियो बम से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, नोटों के बंडलों संग दिखे शिंदे गुट के MLA? दानवे के दावे से बढ़ी गर्मी
Maharashtra, Politics, State

वीडियो बम से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, नोटों के बंडलों संग दिखे शिंदे गुट के MLA? दानवे के दावे से बढ़ी गर्मी

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में शुरू होते ही राजनीति में अचानक गर्मी बढ़ गई है। विपक्ष की महा विकास आघाड़ी जहां किसानों से लेकर विभिन्न वर्गों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं शिवसेना (UBT) के नेता और विधायक अंबादास दानवे द्वारा जारी एक वीडियो ने सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है। दानवे ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन वीडियो पोस्ट कर शिंदे गुट के विधायक महेंद्र दलवी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इनमें से दो वीडियो में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नोटों के बंडलों के बीच नजर आ रहा है, जबकि तीसरे वीडियो में खुद दलवी दिखाई दे रहे हैं। दानवे ने पूछा– “किसान कर्ज माफी के लिए पैसा नहीं, लेकिन ये नोट कहाँ से आए?” वीडियो जारी करते हुए दानवे ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार किसानों की कर्ज माफी के लिए पैसा नहीं होने की बात करती है, जबकि उसके...
नवी मुंबई को पहली बार मिलेगी अंदरूनी मेट्रो! एयरपोर्ट समेत 11 स्टेशन होंगे कनेक्ट
Maharashtra, State

नवी मुंबई को पहली बार मिलेगी अंदरूनी मेट्रो! एयरपोर्ट समेत 11 स्टेशन होंगे कनेक्ट

नवी मुंबई: मुंबई महानगर क्षेत्र का मेट्रो नेटवर्क अब और बड़ा होने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) के माध्यम से मेट्रो लाइन 8 बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह मेट्रो लाइन पहली बार नवी मुंबई के उपनगरों को सीधे कनेक्ट करेगी और शहर में अपनी ‘इंटरनल मेट्रो’ का निर्माण करेगी। इस लाइन पर 11 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो नवी मुंबई के विकासशील इलाकों को सीधा जोड़ेंगे और ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक कम करेंगे। प्रस्तावित रूट और स्टेशनमेट्रो लाइन 8 मानखुर्द से शुरू होकर वाशी-क्रीक ब्रिज पार करेगी और सायन-पनवेल हाईवे से गुजरते हुए नेरुल, सीवुड्स, उल्वे और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगी। प्रस्तावित स्टेशन इस प्रकार हैं:वाशी, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरुल सेक्टर 1,...
मुंबई: 1977 के चाकू हमले के मामले में 81 वर्षीय आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—अपर्याप्त सबूत
Maharashtra, State

मुंबई: 1977 के चाकू हमले के मामले में 81 वर्षीय आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—अपर्याप्त सबूत

मुंबई, 5 दिसंबर: मुंबई की एक कोर्ट ने गुरुवार को 81 वर्षीय चंद्रकांत कालेकर को हत्या के प्रयास के मामले में बरी कर दिया। आरोपी पर आरोप था कि उसने 1977 में अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला किया था। उस समय उसे जमानत मिल गई थी और वह फरार हो गया। पुलिस ने इस साल अक्टूबर में उसे रत्नागिरी जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया था। क्या था मामला:कोलाबा पुलिस ने चंद्रकांत को अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी और से दोस्ती कर रही है। 1984 में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। अक्टूबर में हुई गिरफ्तारी:इस साल अक्टूबर में पुलिस ने वोटर लिस्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपी का पता लगाया। कोर्ट में दो महीने तक सुनवाई चली और पुलिस ने पीड़ित को गवाह के रूप में पेश किया। ...
“कोई माई का लाल नहीं ले सकता श्रेय”: लाडकी बहीण योजना पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Maharashtra, Politics, State

“कोई माई का लाल नहीं ले सकता श्रेय”: लाडकी बहीण योजना पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राज्य की सबसे चर्चित योजना ‘लाडकी बहीण योजना’ को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। सांगली में आयोजित एक चुनावी सभा में शिंदे ने कहा कि यह योजना उन्होंने ही लागू की है और इसका श्रेय किसी और को नहीं मिल सकता। शिंदे ने सभा में कहा, “करोड़ों लाडली बहनों का प्यारा भाई होने की पहचान ही मेरे लिए काफी है। हमने अपने ढाई साल के कार्यकाल में इतनी योजनाएं लागू की हैं, जितनी राज्य के इतिहास में कभी नहीं हुईं। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैंने लाडली बहन योजना लागू की थी। अब इसे कोई रोक नहीं सकता और मैं ऐसा होने भी नहीं दूंगा।” योजना की पृष्ठभूमिलाडकी बहीण योजना पिछले साल शिंदे के मुख्यमंत्री रहते लागू हुई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है। महायुति सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि राशि को बढ़ाकर 2100...
बॉम्बे हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का डिजाइन अलोकतांत्रिक! पूर्व CJI गवई के बाद अब पूर्व जस्टिस गौतम पटेल ने भी उठाए गंभीर सवाल
Maharashtra, Politics, State

बॉम्बे हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का डिजाइन अलोकतांत्रिक! पूर्व CJI गवई के बाद अब पूर्व जस्टिस गौतम पटेल ने भी उठाए गंभीर सवाल

बॉम्बे हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बीकेसी में बनने वाले इस नए हाईकोर्ट कॉम्पलेक्स के शिलान्यास के वक्त तत्कालीन सीजेआई बीआर गवई ने कड़े शब्दों में कहा था— “न्याय का मंदिर बनाएं, 7-स्टार होटल नहीं”। अब उनके बाद पूर्व जस्टिस गौतम पटेल ने भी इस डिजाइन को अलोकतांत्रिक और कॉलोनियल मानसिकता का प्रतीक करार दिया है। डिजाइन पर पूर्व जज गौतम पटेल की कड़ी आपत्ति मुंबई आर्किटेक्ट्स कलेक्टिव की एक विशेष प्रदर्शनी में हिस्सा लेते हुए पूर्व जस्टिस पटेल ने कहा कि हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का डिजाइन आधुनिक न्यायिक मानकों के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने इसे वकीलों और मुकदमे लड़ने वालों के लिए “अनफ्रेंडली” बताया। जस्टिस पटेल के अनुसार — नई बिल्डिंग का मॉडल लोकतांत्रिक मूल्यों से हटकर जजों को ‘ऊंचा’ और आम जनता को ‘नीचा’ दिखाता है। केस लड़ने वालों के लिए पर्याप्त...
सतारा में ब्रिज से गिरी नासिक की स्कूल बस, 30 छात्र घायल, 4 की हालत गंभीर
Maharashtra, State

सतारा में ब्रिज से गिरी नासिक की स्कूल बस, 30 छात्र घायल, 4 की हालत गंभीर

पुणे/नाशिक: महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। नासिक के बी पी पाटिल जूनियर कॉलेज की स्कूल बस, कॉलेज के छात्रों को लेकर कोकण से लौट रही थी, निर्माणाधीन ब्रिज से नीचे जा गिरी। इस हादसे में लगभग 30 छात्र घायल हो गए, जिनमें से 4 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, बस पुणे-बेंगलुरु हाईवे 48 के वाठार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस में 11वीं कक्षा के 54 छात्र सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक ने एक आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में बस मोड़ी, जिससे वह नियंत्रण खो बैठी और निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे करीब 20 फीट गिरी। हादसे में चार छात्रों को गंभीर चोटें, जबकि सात छात्रों को हड्डी फ्रैक्चर हुआ है। तत्काल मदद और राहत कार्य स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल छात्रों को बाहर निकाला और कराड के कृष्णा हॉस्पिटल म...
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025: वोटिंग LIVE – बुलढाणा में फर्जी मतदाता पकड़े गए, कई जगह ईवीएम खराब
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025: वोटिंग LIVE – बुलढाणा में फर्जी मतदाता पकड़े गए, कई जगह ईवीएम खराब

महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण मंगलवार, 2 दिसंबर को शुरू हो गया। इस चरण में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनाव के एक साल बाद हो रहे इस चुनाव में गठबंधन की राजनीति, मित्रवत टकराव और कानूनी उलझनों के बीच लगभग एक करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।मुख्य हाइलाइट्स: बुलढाणा में फर्जी वोटिंग: खामगांव नगर परिषद वार्ड नंबर 15 के गांधी प्राइमरी स्कूल पोलिंग सेंटर पर दो फर्जी मतदाताओं को पकड़ा गया। ये ग्रामीण इलाके के वोटर थे, जो किसी और के नाम से वोट डालने आए थे। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर हंगामा किया और फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए। ईवीएम खराबी: सतारा, जालना और यवतमाल जिलों में ईवीएम मशीनें बंद होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। कुछ जगहों पर मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ, जबकि कुछ जगहों पर एक घंटे तक रुका रहा। ...