Tuesday, July 21

Maharashtra

गौरी पालवे सुसाइड केस: पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे गिरफ्तार, मंत्री की मुश्किलें बढ़ने की संभावना
Maharashtra, Politics, State

गौरी पालवे सुसाइड केस: पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे गिरफ्तार, मंत्री की मुश्किलें बढ़ने की संभावना

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी की कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनकी पत्नी डॉ. गौरी पालवे के सुसाइड के मामले में हुई है। 28 वर्षीय पालवे ने कथित घरेलू झगड़ों के चलते शनिवार को वर्ली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पालवे के पिता की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने अनंत गर्जे और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। पालवे मुंबई के KEM हॉस्पिटल में डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत थीं और फरवरी में गर्जे से शादी हुई थी। पुलिस और परिवार के आरोप:पालवे के परिवार ने आरोप लगाया कि गर्जे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता था। इसके अलावा परिवार ने यह भी दावा किया कि गर्जे का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। पालवे ने अपने पति को मोबाइल पर किसी अन्य महि...
अबूझमाड़ की नक्सली सम्मी की गोद में खिल उठा परिवार का सपना
Maharashtra, State

अबूझमाड़ की नक्सली सम्मी की गोद में खिल उठा परिवार का सपना

नागपुर: अबूझमाड़ के जंगलों में कभी हथियारों से खेलती रही 25 वर्षीय सम्मी की जिंदगी ने 2025 में नया मोड़ लिया। माओवादियों की गुरिल्ला टीम मेंबर रही सम्मी अब अपनी गोद में नवजात बेटे को पाल रही हैं। गड़चिरौली के जिला महिला अस्पताल में बच्चे के जन्म के समय सम्मी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सम्मी की शादी नक्सली कमांडर अर्जुन से हुई थी। माओवादी संगठन में शादी की अनुमति तो थी, लेकिन बच्चे पैदा करना निषिद्ध था। सम्मी और अर्जुन भी कभी सोच नहीं सकते थे कि उनका अपना बच्चा होगा। सरेंडर के बाद बदली जिंदगीसरकार की पुनर्वास योजना के तहत 1 जनवरी 2025 को सम्मी और अर्जुन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के सामने सरेंडर किया। गड़चिरौली पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ के तहत उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया। उनके लिए आधार, पैन, बैंक अकाउंट, ई-श्रम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए गए और उन्ह...
महाराष्ट्र में टल सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अजित पवार ने जताई आशंका
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र में टल सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अजित पवार ने जताई आशंका

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित होने की संभावना बढ़ गई है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने नलदुर्ग में एक चुनावी रैली में कहा कि जिला परिषदों और पंचायत समिति चुनावों में देरी हो सकती है। इसका मुख्य कारण आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक होने का मामला है, जो सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में 25 नवंबर को सुनवाईअजित पवार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट 25 नवंबर को इस मुद्दे पर फैसला सुनाएगी। राज्य की 20 जिला परिषदों में आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जो संवैधानिक सीमा के विरुद्ध माना जाता है। इससे पहले भी नगर परिषद और जिला परिषद चुनाव विभिन्न कारणों से टल चुके हैं। यदि कोर्ट नए निर्देश देती है, तो चुनाव आयोग को फिर से प्रभाग संरचना और आरक्षण की लॉटरी तैयार करनी पड़ेगी। तीसरे चरण में मुंबई का हाईवोल्टेज मुकाबलाराज्य में तीसरे चरण में मुंबई बीएमसी समेत अन्य ...
मुंबई में राजनीतिक सरगर्मी के बीच बड़ा फैसला: फडणवीस सरकार ने बनाया चेयरमैन, उद्धव ठाकरे ने बताया—कब तैयार होगा बालासाहेब मेमोरियल
Maharashtra, Politics, State

मुंबई में राजनीतिक सरगर्मी के बीच बड़ा फैसला: फडणवीस सरकार ने बनाया चेयरमैन, उद्धव ठाकरे ने बताया—कब तैयार होगा बालासाहेब मेमोरियल

मुंबई, 22 नवंबर। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के बीच राज्य सरकार के ताज़ा फैसले ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार ने बालासाहेब ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट का चेयरमैन दोबारा उद्धव ठाकरे को नियुक्त कर सबको चौंका दिया। नियुक्ति के बाद उद्धव ठाकरे ने सक्रियता दिखाते हुए शिवाजी पार्क स्थित मेमोरियल साइट का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया। 2027 तक पूरा होगा मेमोरियल निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा कि“जनवरी 2027 तक बालासाहेब ठाकरे मेमोरियल पूरी तरह तैयार हो जाएगा और जनता के लिए खोल दिया जाएगा।” उन्होंने स्वीकार किया कि काम 23 जनवरी 2026, यानी बाल ठाकरे की जयंती तक पूरा होना संभव नहीं है, लेकिन जन्म शताब्दी वर्ष—जनवरी 2027 में यह भव्य स्मारक शिवसैनिकों को समर्पित कर दिया...
महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले ही BJP का खाता खुला, साधना महाजन निर्विरोध मेयर बनीं
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले ही BJP का खाता खुला, साधना महाजन निर्विरोध मेयर बनीं

मुंबई/जलगांव, 22 नवंबर। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को जलगांव जिले के जामनेर से बड़ी सफलता मिली है। जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन को बिना किसी मुकाबले के जामनेर की मेयर चुन लिया गया। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक सभी अन्य प्रत्याशी मैदान से हट गए, जिसके बाद उनका निर्वाचित होना तय हो गया। नाम वापस लेते ही खत्म हुआ मुकाबला मेयर पद के लिए कुल नौ नामांकन दाखिल किए गए थे। जांच के बाद आठ आवेदन मान्य घोषित हुए, जिनमें साधना महाजन का नाम भी शामिल था।नामांकन वापसी की अंतिम अवधि पूरी होते-होते सातों प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए, जिसके बाद साधना महाजन अकेली उम्मीदवार रह गईं और निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया। बीजेपी में जश्न, जामनेर फिर बना मजबूत गढ़ निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ...
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में गठबंधन का घालमेल: बीएमसी चुनाव का ट्रेलर तैयार
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में गठबंधन का घालमेल: बीएमसी चुनाव का ट्रेलर तैयार

मुंबई, 21 नवंबर। महाराष्ट्र के नगर पंचायत चुनाव में हुए चमत्कारिक गठबंधन ने स्थानीय राजनीति को और जटिल बना दिया है। एमवीए और महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच दोस्ती और दुश्मनी की लकीर धुंधली हो गई है। चांदगढ़ में अजित पवार और शरद पवार ने हाथ मिलाया, पुणे के चाकण में उद्धव सेना और शिंदे सेना ने मोर्चाबंदी की, जबकि पालघर में एनसीपी के दोनों गुट शिंदे सेना के साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इन जटिल गठबंधनों की तस्वीर बीएमसी चुनाव की तैयारी का संकेत देती है। वर्तमान हालात के हिसाब से सभी पार्टियों को आगामी नगर निगम चुनाव में अकेले उतरना पड़ सकता है। बीएमसी चुनाव में बदलेंगे समीकरण महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2 दिसंबर को होंगे। बीएमसी पर बीजेपी की नजर टिकी है। यदि बीएमसी हाथ से गया तो उद्धव सेना के लिए अस्तित्व संकट बन सकता है। प...
शिवसेना UBT के आनंद दुबे ने राहुल गांधी और कांग्रेस की टीवी पर उड़ाई खिल्ली, विपक्षी भी सकते में
Maharashtra, Politics, State

शिवसेना UBT के आनंद दुबे ने राहुल गांधी और कांग्रेस की टीवी पर उड़ाई खिल्ली, विपक्षी भी सकते में

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तीखा हमला बोला। उनके चुटीले और मजाकिया अंदाज ने विपक्षी दलों को भी चौंका दिया। आनंद दुबे ने इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हुसैन दलवई, राशिद अल्वी, दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर ने पार्टी को बर्बाद कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता। टीवी पर मिमिक्री करते हुए आनंद दुबे ने राहुल गांधी और लालू यादव, तेजस्वी यादव के अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो 24x7 मेहनत करनी होगी। उन्होंने बिहार में पांच सीट जीतने वाले असदुद्दीन ओवैसी की भी तारीफ की और कहा कि कम से कम ओवैसी स्पष्ट और सीधा...
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित, दिल्ली पहुंचा
Crime, Maharashtra, State

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित, दिल्ली पहुंचा

मुंबई/नई दिल्ली: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर हुई गोलीबारी में भी वह वांछित था। अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की जानकारी अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की गोपनीय अधिसूचना प्रणाली के एक ईमेल से प्राप्त हुई। सूत्रों के अनुसार, अनमोल बुधवार सुबह लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंच गया। एनआईए ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का समन्वय किया। माना जा रहा है कि अनमोल लगभग 200 अवैध प्रवासियों के साथ चार्टर्ड उड़ान से भारत आया है। उसके साथ पंजाब के दो अन्य वांछित भगोड़े भी यात्रा कर रहे थे। मुंबई पुलिस और अमेरिकी अधिकारियों की भूमिका अनमोल के ठिकाने के बारे में मुंबई पुलिस से कोई अपडेट न मिलने पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर...
देर रात मुंबई लोकल में अकेली लड़की की सुरक्षा के लिए कॉन्स्टेबल बना ढाल, वीडियो वायरल
Maharashtra, State

देर रात मुंबई लोकल में अकेली लड़की की सुरक्षा के लिए कॉन्स्टेबल बना ढाल, वीडियो वायरल

मुंबई, संवाददाता।मुंबई लोकल ट्रेन में देर रात अकेली यात्रा कर रही एक युवती की सुरक्षा के लिए एक पुलिस कॉन्स्टेबल का संवेदनशील कदम सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल को लगभग खाली कोच में युवती के पास चुपचाप बैठकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते देखा गया। यह घटना डॉकयार्ड रोड स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहाँ देर रात चल रही ट्रेन में कोच लगभग खाली था। वीडियो में दिखाई देता है कि पूरी बोगी में केवल वही युवती और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिसकर्मी ने बिना बातचीत किए सिर्फ उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसके साथ उसी कोच में बैठने का निर्णय लिया। वीडियो पर उमड़ी तारीफों की बौछार वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मुंबई पुलिस के इस कॉन्स्टेबल की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे लेकिन जिम्मेदार कदम ही मुंबई जैसे महानगर को...
**क्या अब सुलझेगी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की गुत्थी?
Crime, Maharashtra, State

**क्या अब सुलझेगी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की गुत्थी?

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ अनमोल बिश्नोई, जीशान सिद्दीकी ने की जांच की मांग** मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, और अब यह मामला फिर सुर्खियों में है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने उम्मीद जताई है कि अब उनके पिता के मर्डर केस में नई कड़ियाँ सामने आ सकती हैं। “अनमोल से हो पूछताछ, सच बाहर आए” — जीशान सिद्दीकी अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की पुष्टि खुद जीशान को अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी से ईमेल के जरिए हुई। जीशान ने कहा—“मैं लंबे समय से अनमोल को भारत लाने की मांग कर रहा था। मेरे पिता की हत्या में उसकी भूमिका की जांच होना जरूरी है। देर से ही सही, न्याय की दिशा में य...