Wednesday, July 22

Rajasthan

चंबल के बीहड़ों में एनकाउंटर: ₹50,000 के इनामी बदमाश घायल, दो और दबोचे गए
Rajasthan, State

चंबल के बीहड़ों में एनकाउंटर: ₹50,000 के इनामी बदमाश घायल, दो और दबोचे गए

    धौलपुर: धौलपुर के बसईडांग थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हाईवोल्टेज मुठभेड़ हुई। सात क्यारी इलाके में चल रही इस कार्रवाई के दौरान ₹50,000 के इनामी बदमाश अजीत ठाकुर को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत काबू में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।   पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया। इनमें ₹50,000 के इनामी कल्याण ठाकुर और ₹10,000 के इनामी धीरा शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।   घटना के पीछे पुलिस को सूचना मिली थी कि सात क्यारी के पास कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल श्रीपाल के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी घनश्याम सिंह, निहालगंज और बसईडांग थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही बदमाशों ने खुद को फंसा हुआ देखा, उन्होंने पुलि...
राजस्थान में सरपंच से पार्षद तक दोगुनी हुई चुनावी खर्च सीमा  राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की नई अधिसूचना
Rajasthan, State

राजस्थान में सरपंच से पार्षद तक दोगुनी हुई चुनावी खर्च सीमा राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की नई अधिसूचना

    जयपुर: राजस्थान में आगामी पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की अधिकतम खर्च सीमा दोगुनी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की नई अधिसूचना के अनुसार, जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंच पद के प्रत्याशी अब पिछले चुनाव की तुलना में दोगुनी राशि खर्च कर सकते हैं।   राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पिछले चुनावों के आंकड़ों के आधार पर आगामी चुनावों में खर्च सीमा बढ़ाई गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, व्यावहारिक और समयानुकूल हो।   दोगुनी हुई खर्च सीमा   जिला परिषद सदस्य: 1.5 लाख → 3 लाख रुपए पंचायत समिति सदस्य: 75 हजार → 1.5 लाख रुपए सरपंच: 50 हजार → 1 लाख रुपए   नगर निकाय चुनावों में भी बढ़ोतरी   नगर निगम पार्षद: 2.5 लाख → 3.5 लाख रुपए नगर परिषद: 1.5 लाख → 2 लाख रुपए नगर पालिका: 1 लाख → 1.5 लाख रुपए ...
जयपुर शास्त्री नगर में पड़ोसन की हत्या: अवैध संबंध और पैसों के विवाद में खुला मर्डर मिस्ट्री
Rajasthan, State

जयपुर शास्त्री नगर में पड़ोसन की हत्या: अवैध संबंध और पैसों के विवाद में खुला मर्डर मिस्ट्री

    जयपुर: शास्त्री नगर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 50 वर्षीय महिला, जो अपने पति से अलग रह रही थी, पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध संबंध में थी। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर 100 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान के पोर्च में फेंक दिया।   हत्या का खुलासा: यह घटना शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर की है। कॉन्ट्रैक्टर सूरज कुमार के घर के पोर्च में मंगलवार सुबह एक बोरा पड़ा नजर आया। सूरज की पत्नी मुन्नी देवी ने सोचा कि बोरे में किराएदार का सामान होगा, लेकिन जब बोरा खोला गया तो उसमें महिला की लाश पाई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत और अन्य अधिकारी जांच में जुट गए।   सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड ने खोली पोल: पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड...
राजस्थान: अन्नपूर्णा रसोई में कलेक्टर का गुस्सा, खराब भोजन पर दिए सख्त निर्देश
Rajasthan, State

राजस्थान: अन्नपूर्णा रसोई में कलेक्टर का गुस्सा, खराब भोजन पर दिए सख्त निर्देश

    टोंक: टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल फिर अपने औचक निरीक्षण के चलते सुर्खियों में हैं। देवली स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करते समय उन्होंने भोजन की खराब गुणवत्ता देख कर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि दाल में पानी ज्यादा और स्वाद में कमी पाई गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत सुधार के निर्देश दिए और नगर पालिका को रसोई की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया।   दाल में पानी ही पानी, स्वाद फीका कलेक्टर अग्रवाल बस स्टैंड स्थित रसोई में पहुंचीं और भोजन बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भोजन चखा और पाया कि दाल में पानी अधिक था और स्वाद ठीक नहीं था। इस पर कलेक्टर ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश जारी किए।   सूखी सामग्री का स्टॉक नहीं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राशन की सूखी सामग्री की उपलब्धता भ...
बाड़मेर में अमर प्रेम की मिसाल: 90 साल की पत्नी के बाद 95 साल के पति ने भी छोड़ी दुनिया, एकसाथ हुआ अंतिम विदाई का पल
Rajasthan, State

बाड़मेर में अमर प्रेम की मिसाल: 90 साल की पत्नी के बाद 95 साल के पति ने भी छोड़ी दुनिया, एकसाथ हुआ अंतिम विदाई का पल

  बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सुदाबेरी गांव में प्रेम और समर्पण की एक दुर्लभ मिसाल देखने को मिली। 90 वर्षीय राजादेवी और उनके 95 वर्षीय पति रूपाराम का जीवन भर का साथ मौत तक कायम रहा। रविवार को राजादेवी के निधन के कुछ घंटों बाद रूपाराम ने भी प्राण त्याग दिए। सात फेरों में ली गई कसम का यह नजारा देखकर गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।   ग्रामीणों के अनुसार, राजादेवी और रूपाराम का दांपत्य जीवन प्रेम, सादगी और आपसी समझ का प्रतीक रहा। सुख-दुख, संघर्ष और जिम्मेदारियों में दोनों हमेशा एक-दूसरे का संबल बने। अंतिम क्षणों में भी ऐसा प्रतीत हुआ जैसे उनकी सांसें एक-दूसरे का इंतजार कर रही थीं। पति-पत्नी के एक ही दिन निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया और चिताएं भी साथ-साथ जलीं।   यह घटना बाड़मेर जिले में अमर प्रेम...
जयपुर की हवा प्रदूषण की गिरफ्त में: AQI 150 पार, स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण
Rajasthan, State

जयपुर की हवा प्रदूषण की गिरफ्त में: AQI 150 पार, स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सर्दियों के मौसम के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 से ऊपर पहुंच चुका है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।   शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग पाया गया। मानसरोवर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रदूषित है, जहां औसत AQI 191 दर्ज किया गया। सीतापुरा रीको एरिया में AQI 165, आदर्श नगर में 158, मुरलीपुरा में 118 और पुलिस आयुक्तालय के पास 112 पाया गया।   AQI के स्तर और स्वास्थ्य पर प्रभाव:   50 तक: अच्छी हवा 51–100: संतोषजनक, कम जोखिम 101–150: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा 151–200: बहुत हानिकारक, गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव 201–300: खुली हवा में रहना भी खतरनाक 300+: अत्यधिक खतरनाक   विशेषज्ञों के अ...
राजस्थान के टाइगर अब होंगे और ‘दमदार’, मध्यप्रदेश की बाघिन से क्रॉस-ब्रीडिंग का बड़ा कदम
Rajasthan, State

राजस्थान के टाइगर अब होंगे और ‘दमदार’, मध्यप्रदेश की बाघिन से क्रॉस-ब्रीडिंग का बड़ा कदम

    बूंदी, 24 दिसंबर 2025: राजस्थान के टाइगर रिजर्व में बाघों के जेनेटिक बेस को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को बूंदी स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में ट्रांसलोकेट किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्रॉस-ब्रीडिंग के माध्यम से स्वस्थ और मजबूत बाघों की संख्या बढ़ाना है।   देश का पहला इंटर-स्टेट टाइगर ट्रांसलोकेशन देश में 58 टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें छह राजस्थान में हैं। रणथंभौर, सरिस्का, मुकंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व में अब तक बाघ एक ही फैमिली लाइन से थे। इसी कारण जीन पूल सीमित होता जा रहा था। इसे सुधारने के लिए रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में देश का पहला इंटर-स्टेट ट्रांसलोकेशन किया गया, जिसमें दूसरे राज्य से बाघिन लाई गई।   क्रॉस-ब्रीडिंग से होंगे मजबूत बाघ रामगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायर...
आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को बड़ा झटका   नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
Rajasthan, State

आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को बड़ा झटका नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

  जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में फंसे आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। जयपुर की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने आरोपों को अत्यंत गंभीर मानते हुए मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया।   पॉक्सो स्पेशल कोर्ट क्रमांक-3, महानगर प्रथम की पीठासीन अधिकारी अलका बंसल ने कहा कि आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप हैं, ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। पीड़िता के अधिवक्ता और आरोपी पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया।   क्रिकेटर की ओर से दी गई दलीलें   अग्रिम जमानत के लिए यश दयाल की ओर से दलील दी गई कि उनके खिलाफ पहले गाजियाबाद में मामला दर्ज हुआ था, जिस पर उच्च न्यायालय ने कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र मे...
मेवाड़ राजवंश का संपत्ति विवाद लक्ष्यराज सिंह की बहन पद्मजा ने कोर्ट में किया दावा, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया मामला
Rajasthan, State

मेवाड़ राजवंश का संपत्ति विवाद लक्ष्यराज सिंह की बहन पद्मजा ने कोर्ट में किया दावा, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया मामला

मेवाड़ के शाही परिवार में लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद ने फिर सुर्खियां बटोरी हैं। पहले यह विवाद भगवत सिंह मेवाड़ के तीनों संतान तक सीमित था, लेकिन अब अरविंद सिंह मेवाड़ की मृत्यु के बाद यह विवाद उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह और बहन पद्मजा तक पहुँच गया है। पद्मजा ने संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए अदालत का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जोधपुर और बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहे मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। अब इस मामले की सुनवाई जनवरी 2026 में होगी। लक्ष्यराज सिंह की संपत्ति और विवाद लक्ष्यराज सिंह की संपत्ति को लेकर विभिन्न आंकड़े सामने हैं। कुछ के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 10,000 करोड़ रुपए की है, जबकि कई का दावा है कि यह 50,000 करोड़ रुपए तक हो सकती है। विवाद मुख्य रूप से उदयपुर स्थित सिटी पैलेस, एनआरएच होटल्स ग्रुप और अन्य कई संपत्तियों पर नियंत्रण को ...
दक्षिण भारत से राजस्थान तक चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, क्रिसमस–न्यू ईयर यात्रियों को भी राहत
Rajasthan, State

दक्षिण भारत से राजस्थान तक चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, क्रिसमस–न्यू ईयर यात्रियों को भी राहत

 विश्वविख्यात ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में होने वाले सालाना उर्स 2026 के मद्देनज़र रेलवे ने जायरीनों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उर्स मेले के दौरान बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 5 जोड़ी उर्स स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और गुजरात से सीधे अजमेर तक चलेंगी। रेलवे के इस निर्णय से न केवल उर्स में शामिल होने वाले लाखों जायरीनों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान यात्रा करने वाले आम यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचते हैं अजमेर हर साल उर्स के मौके पर देश और विदेश से लाखों जायरीन अजमेर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। ये सभी ट्रेनें राजस्थान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को भी सीध...