Wednesday, July 22

Rajasthan

ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में पीएम की चादर पर रोक की मांग, अजमेर कोर्ट आज करेगा सुनवाई
Rajasthan, State

ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में पीएम की चादर पर रोक की मांग, अजमेर कोर्ट आज करेगा सुनवाई

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में उर्स के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से चादर चढ़ाने की परंपरा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में दायर याचिका पर अजमेर की अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी। मामला संवेदनशील होने के कारण अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दरअसल, अजमेर शरीफ में सालाना उर्स की आधिकारिक शुरुआत 17 दिसंबर से हो चुकी है। इसी बीच अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की ओर से दरगाह में चादर चढ़ाने की परंपरा पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका के सामने आने के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सुरक्षा कारणों से टली थी सुनवाई बुधवार को मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अदालत ने इसे एक दिन के लिए टाल दिया। अदालत परिसर में अतिरिक्त पुलिस ...
पति पर शक बना हत्या की वजह स्कूल प्रिंसिपल ने 15 लाख में दी नर्स की हत्या की सुपारी झुंझुनूं के बदमाशों से रची साजिश, गुजरात से आरोपी महिला गिरफ्तार
Rajasthan, State

पति पर शक बना हत्या की वजह स्कूल प्रिंसिपल ने 15 लाख में दी नर्स की हत्या की सुपारी झुंझुनूं के बदमाशों से रची साजिश, गुजरात से आरोपी महिला गिरफ्तार

पति–पत्नी के रिश्ते में उपजा शक किस हद तक खतरनाक मोड़ ले सकता है, इसका सनसनीखेज उदाहरण राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सामने आया है। पति के कथित प्रेम-प्रसंग के संदेह में एक सरकारी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने एक महिला नर्स की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए गुजरात से मुख्य साजिशकर्ता महिला को गिरफ्तार किया है। शराब ठेके पर फायरिंग से खुला हत्या का राज पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सात दिन पहले पिलानी थाना क्षेत्र के लिखवा गांव में शराब ठेके पर फायरिंग और रंगदारी के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें एक महिला की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। डॉक्टर नहीं, नर्स थी निशाने पर जांच में सामने आया कि बदमाशों को जिस महिला डॉक्टर की हत्या की बात कही गई थी, वह ...
रेगिस्तान में मां को तलाशता रहा ‘छोटा जहाज़’, जैसलमेर में मां-बच्चे के अटूट रिश्ते ने नम की आंखें
Rajasthan, State

रेगिस्तान में मां को तलाशता रहा ‘छोटा जहाज़’, जैसलमेर में मां-बच्चे के अटूट रिश्ते ने नम की आंखें

रेगिस्तान की तपती रेत पर सामने आया यह दृश्य इंसानी दिल को झकझोर देने वाला था। जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र में प्रसव के दौरान ऊंटनी की मौत के बाद उसका नवजात बच्चा करीब पांच दिनों तक अपनी मृत मां के इर्द-गिर्द भटकता रहा। वह कभी अपनी मां को उठाने की कोशिश करता, तो कभी उसकी ओर देखकर दर्द भरी आवाज़ निकालता रहा। यह मार्मिक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। प्रसव के दौरान उठ गया मां का साया जानकारी के अनुसार सोढाकोर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में एक ऊंटनी ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। जन्म के तुरंत बाद मां का साया सिर से उठ जाने के बाद ऊंट का बच्चा बेसहारा हो गया। वह लगातार अपनी मृत मां के पास ही बैठा रहा और आसपास घूमकर मानो उसे ढूंढने की कोशिश करता रहा। आवारा कुत्तों के हमले में...
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 2 साल: 5 बड़े फैसले जिन्होंने बदली खेल की दिशा
Rajasthan, State

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 2 साल: 5 बड़े फैसले जिन्होंने बदली खेल की दिशा

जयपुर, 15 दिसंबर 2025 – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके दो साल के कार्यकाल के पांच बड़े फैसलों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने राज्य में बड़े बदलाव की नींव रखी। 1. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठनमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही गंभीर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई। सीनियर आईपीएस दिनेश एमएन को नोडल प्रभारी बनाया गया। इस टास्क फोर्स ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों और विदेशों में छिपे गैंगस्टरों की गिरफ्तारी कर ऐतिहासिक काम किया। 2. पेपर लीक मामलों में कड़ा एक्शनभजनलाल शर्मा ने एसआईटी का गठन कर पेपर लीक मामलों की जांच करवाई। इस टीम ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा किया और 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही फर्जी डिग्रियों के गोरखधंधे का पर्दाफाश क...
राजस्थान MLA फंड कांड: विधायकों पर सस्पेंस, पार्टी और स्पीकर कर सकते हैं सख्त कार्रवाई
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान MLA फंड कांड: विधायकों पर सस्पेंस, पार्टी और स्पीकर कर सकते हैं सख्त कार्रवाई

जयपुर: राजस्थान में विधायक निधि कमीशन कांड ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। एक मीडिया समूह द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में तीन विधायक – भाजपा के रेवंत राम डांगा, कांग्रेस की अनीता जाटव और निर्दलीय ऋतु बनावत – पर निधि से पैसे के बदले कमीशन मांगने के आरोप सामने आए हैं। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पार्टी कर सकती है निष्कासन की कार्रवाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रेवंत राम डांगा को तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के निर्देश पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अनीता जाटव को नोटिस भेजा है। यदि विधायकों के जवाब से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट नहीं होता है, तो उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। स्पीकर कर...
हाईवे पर डांस करती दिखीं राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल
Rajasthan, State

हाईवे पर डांस करती दिखीं राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

जयपुर (संब्रत चतुर्वेदी): राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल प्रियंका शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और पुलिस अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर डांस, सड़क सुरक्षा को खतरावीडियो में कांस्टेबल प्रियंका शेखावत और उनके कुछ दोस्त हाईवे पर गाड़ी रोककर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। पुलिस महकमे में भी चर्चावीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी इस घटना को लेकर चर्चा हो रही है। वीडियो की जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सड़क सुरक्षा और ...
राजस्थान: कमीशनबाजी का नया खुलासा, विधायकों के बाद अफसरों पर भी शिकंजा10 फीसदी कमीशन लेने का आरोप, सरकार ने कार्रवाई तय की
Rajasthan, State

राजस्थान: कमीशनबाजी का नया खुलासा, विधायकों के बाद अफसरों पर भी शिकंजा10 फीसदी कमीशन लेने का आरोप, सरकार ने कार्रवाई तय की

जयपुर (संभ्रत चतुर्वेदी): राजस्थान में विधायकों की कमीशनबाजी के स्टिंग के बाद अब अफसरों की भी पोल खुल गई है। स्टिंग ऑपरेशन में आरोप लगे हैं कि कुछ अफसरों ने विकास कार्यों के लिए अपने हिस्से के 5 से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। खबर है कि नागौर जिले के मूंडवा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कैलाश राम और करौली के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) पुष्पेंद्र शर्मा ने विधायकों के अनुशंसा पत्रों के आधार पर हिस्सा मांगा। खींवसर के विधायक रेवंतराम डांगा के अनुशंसा पत्र पर कैलाश राम ने 5 प्रतिशत और हिंडौन विधायक अनीता जाटव के पत्र पर पुष्पेंद्र शर्मा ने 10 प्रतिशत कमीशन लेकर वर्क ऑर्डर जारी करने की सहमति दी। सरकार भी कर रही कार्रवाई की तैयारीस्टिंग वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायकों के विधायक फंड के खाते सीज कर उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह समित...
राजस्थान: कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ शहर में लगे ‘कमीशन खोर, गद्दी छोड़’ होर्डिंग्स
Rajasthan, State

राजस्थान: कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ शहर में लगे ‘कमीशन खोर, गद्दी छोड़’ होर्डिंग्स

करौली (सम्ब्रत चतुर्वेदी/मनीष कुमार बागरी) – राजस्थान की हिंडौन सिटी से कांग्रेस की विधायक अनीता जाटव इन दिनों विवादों में हैं। शहर में उनके खिलाफ बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है “कमीशन खोर, गद्दी छोड़”। यह नारा उसी शैली का है, जिसे कांग्रेस पहले बीजेपी के खिलाफ उपयोग करती थी। अनीता जाटव कौन हैं?अनीता जाटव वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जीत हासिल कर हिंडौन सिटी की विधायक बनीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने पांच बार के विधायक भरोसी लाल जाटव का टिकट काटकर अनीता जाटव को मौका दिया। पार्टी में उन्हें वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के करीबी खेमे से जोड़ा जाता है। इससे पहले वे दो बार टिकट की मांग कर चुकी थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2023 में उन्हें मौका मिला और उन्होंने भाजपा की पूर्व महिला विधायक राजकुमारी जाटव को हराया। विरोध और आरोपप्रदेश में सामने आए कमीशनखोरी विवा...
RPS दिव्या मित्तल को बड़ी राहत: 2 करोड़ रिश्वत मामले में सरकार ने अभियोजन की मंजूरी से किया इनकार
Rajasthan, State

RPS दिव्या मित्तल को बड़ी राहत: 2 करोड़ रिश्वत मामले में सरकार ने अभियोजन की मंजूरी से किया इनकार

जयपुर। राजस्थान में चर्चित 2 करोड़ रुपये रिश्वत कांड में फंसी राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की अधिकारी दिव्या मित्तल को राज्य सरकार से बड़ी राहत मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17A के तहत अभियोजन स्वीकृति नहीं दिए जाने के कारण सरकार ने उनके खिलाफ केस चलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई को बड़ा झटका लगा है और दिव्या मित्तल को व्यावहारिक तौर पर क्लीन चिट मिल गई है। तीन साल पहले, एसओजी अजमेर चौकी में तैनात रहते हुए तत्कालीन एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे थे। एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि उनके पास रिश्वत मांगने से जुड़े ऑडियो सबूत मौजूद हैं। इन ऑडियो क्लिप्स को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया था। सरकारी अनुमति के बिना कार्रवाई पर सवालसूत्रों ...
राजस्थान सरकार के तीन कानूनों में बड़ी राहत, सजा हटी और जुर्माना बढ़ा
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान सरकार के तीन कानूनों में बड़ी राहत, सजा हटी और जुर्माना बढ़ा

जयपुर: राजस्थान में भजनलाल सरकार के जन विश्वास अध्यादेश को राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े ने मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी के साथ ही 11 कानूनों में संशोधन लागू हो गए हैं। इनमें से तीन अपराधों – पानी बर्बादी/सीवरेज रुकावट, वन क्षेत्र में मवेशी चराना और वन संपदा को नुकसान पहुंचाना – के लिए जेल की सजा का प्रावधान हटा दिया गया है। अब इन अपराधों पर केवल जुर्माना ही वसूला जाएगा। क्या-क्या बदलाव हुए: पानी की बर्बादी और सीवरेज रुकावट – पहले जेल का प्रावधान था, अब केवल जुर्माना वसूला जाएगा। वन क्षेत्र में मवेशी चराना – छह महीने की जेल की सजा हटाकर सिर्फ जुर्माना। वन संपदा को नुकसान – पहले छह महीने की सजा थी, अब केवल 5,000 रुपये का जुर्माना। पेड़ काटना – जुर्माना राशि बढ़ाकर 100 रुपए से 1,000 रुपए कर दी गई। उद्योग अधिनियम-1961 – उद्योग के प्रभारी द्वारा दस्तावेज़ नहीं प्रस्तुत करने ...