राजस्थान पुलिस का नया आदेश: गिरफ्तारी की तस्वीरों में अब दिखेगी सिर्फ पीठ, सुरक्षा कारणों से चेहरा छिपाया जाएगा
कोटा। राजस्थान पुलिस ने एक नया सुरक्षा नियम लागू किया है। इसके तहत अब अपराधियों की गिरफ्तारी की तस्वीरों में पुलिसकर्मी अपने चेहरे नहीं दिखाएंगे। मीडिया में केवल उनकी पीठ दिखाई जाएगी। यह निर्णय पुलिसकर्मियों और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
पीठ दिखेगी, चेहरा नहीं
डीजीपी राजीव शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी इस आदेश का पालन कर रहे हैं। अब मीडिया में अपराधियों की गिरफ्तारी की तस्वीरों में पुलिसकर्मी अपने चेहरे छिपाकर, पीछे से खड़े होकर फोटो करवाएंगे।
सुरक्षा और परिवार की रक्षा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम के पीछे पुलिसकर्मियों और उनके परिवार की सुरक्षा प्रमुख कारण है। यदि पुलिसकर्मियों के चेहरे मीडिया में आते हैं, तो अपराधी या उनके सहयोगी उन्हें पहचान सकते हैं और खतरा उत्पन्न कर सकते...










