Wednesday, July 22

Rajasthan

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक बचाने के चक्कर में बस पलटी, स्कूल टीचर समेत तीन की मौत
Rajasthan, State

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक बचाने के चक्कर में बस पलटी, स्कूल टीचर समेत तीन की मौत

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। संगरिया रोड पर बाइक को बचाने के चक्कर में एक निजी ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक और एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक की मौत हो गई। इसके अलावा करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैसे हुआ हादसा हनुमानगढ़ से डबवाली जा रही निजी ट्रेवल्स की बस मानकसर गांव के समीप दुर्घटना का शिकार हुई। सामने आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार नगराना निवासी लखविंदर सिंह (40) और बग्गा सिंह पुत्र जगदीप सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बस में सवार सरकारी स्कूल की टीचर कमलदीप कौर (35) की भी मौत हुई। वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रही थीं। हादसे के बाद की स्थिति बस पलटते ह...
कोटा: ऊर्जा मंत्री के घर से बाइक चोरी, लेकिन 8 हजार लोगों को ठगने वाला फरार
Rajasthan, State

कोटा: ऊर्जा मंत्री के घर से बाइक चोरी, लेकिन 8 हजार लोगों को ठगने वाला फरार

कोटा। कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कार्यालय के पास से बाइक चोरी हो जाने के मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को सकतपुरा निवासी प्रकाश बारीया की बाइक चोरी हुई थी। शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी का आरोपी दिनेश सिंह गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस की प्राथमिकता पर सवाल हालांकि, शहर में आठ हजार लोगों से ब्रेन लिपि के नाम पर 2 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी दीपक सिंह उर्फ कुमार शानू अब भी फरार हैं। शानू बिहार का रहने वाला है और पिछले एक महीने में पुलिस की पकड़ से दूर रहा। पुलिस के पास उसकी पूरी जन्मकुंडली होने के बावजूद वह अब तक पकड़ में नहीं आया। कथित ठगी का तरीका पुलिस के अनुसार, शानू ने कोटा में ओएसिस इंटरप्राइजेज नामक कंपनी खोलकर लोगों को अपने कार्यालय में बुलाया। उसने दावा किया कि कंपनी ब्लाइंड लोगों के लिए काम करती...
राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे15 दिसंबर से चलाएगी घर-घर अभियान, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बड़ी तैयारी
Rajasthan, State

राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे15 दिसंबर से चलाएगी घर-घर अभियान, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बड़ी तैयारी

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर संगठन और सरकार ने राज्यभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 दिसंबर से शुरू होने वाला यह विशेष कार्यक्रम पूरे 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें पार्टी सरकार के विकास कार्यों, नई योजनाओं और उपलब्धियों को डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से हर घर तक पहुँचाएगी। सीएम ने दिए जनता से जुड़े रहने के निर्देश रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों से कहा कि हर जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह है, इसलिए सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार प्रवास करें, जनसमस्याओं को सुनें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।उन्होंने बताया कि पिछले दो बजटों में राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि जनता...
बांसवाड़ा में मादा पैंथर की रहस्यमय मौतमुंह से निकले झाग, लड़के पर हमला कर गांव में मची दहशतवन विभाग वजह की जांच में जुटा
Rajasthan, State

बांसवाड़ा में मादा पैंथर की रहस्यमय मौतमुंह से निकले झाग, लड़के पर हमला कर गांव में मची दहशतवन विभाग वजह की जांच में जुटा

बांसवाड़ा (राजस्थान): जिले के हरजी दहिड़ा क्षेत्र में एक मादा पैंथर की अचानक और रहस्यमय मौत ने ग्रामीणों और वन विभाग दोनों को हैरान कर दिया है। जंगल से भटककर गांव में घुसी इस पैंथर ने पहले एक लड़के पर हमला किया, लेकिन लड़का किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद पैंथर पड़ोसी के घर में घुसी और कुछ ही क्षणों में उसके मुंह से झाग निकलने लगे, फिर वह वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। हमला, दहशत और फिर मौत — कुछ ही मिनटों में बदला पूरा घटनाक्रम गांव के लोगों के अनुसार, मादा पैंथर अचानक बस्ती में दाखिल हुई।घबराई पैंथर ने एक लड़के पर झपट्टा मारा, लेकिन शोर होने पर लड़का बच निकला।कुछ ही देर बाद पैंथर पास के घर में घुस गई, जहां अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी।ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर छटपटाने लगी, मुंह से झाग निकले और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद गांव में भय और अफवाहों का दौर...
स्किन ग्राफ्टिंग और फ्लैप सर्जरी के कमाल से 70% झुलसी महिला को मिली नई जिंदगी
Rajasthan, State

स्किन ग्राफ्टिंग और फ्लैप सर्जरी के कमाल से 70% झुलसी महिला को मिली नई जिंदगी

जोधपुर: महात्मा गांधी अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. रजनीश गालवा ने बाड़मेर की लक्ष्मी देवी को लगभग 70% झुलसने के बावजूद नई जिंदगी दी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची लक्ष्मी का इलाज डॉ. गालवा और उनकी टीम ने स्किन ग्राफ्टिंग और फ्लैप सर्जरी समेत कुल 10 सर्जरी कर किया। जानिए कैसे बचाई गई जान डॉ. गालवा ने बताया कि लक्ष्मी जब अस्पताल पहुंची तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी। केस चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने मरीज को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा और लगातार मोटिवेशन दिया। डिबारमेंट, स्किन ग्राफ्टिंग और फ्लैप जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए लक्ष्मी का सफल इलाज किया गया। चार महीने की कठिन चिकित्सा प्रक्रिया के बाद लक्ष्मी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। मौत के मुंह से निकली जिंदगी हादसे के समय 21 वर्षीय लक्ष्मी अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी, तभ...
वसुंधरा राजे के करीबी और धौलपुर के कद्दावर नेता शिवराम कुशवाहा का निधन
Rajasthan, State

वसुंधरा राजे के करीबी और धौलपुर के कद्दावर नेता शिवराम कुशवाहा का निधन

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी और धौलपुर के कद्दावर नेता शिवराम कुशवाहा का सोमवार को जयपुर में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से राजस्थान बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। शिवराम कुशवाहा कौन थे? शिवराम कुशवाहा धौलपुर के प्रभावशाली और अनुभवी नेता थे। उन्हें वसुंधरा राजे का विश्वसनीय सहयोगी माना जाता था। राजे के धौलपुर क्षेत्र से संबंध और स्थानीय सियासत में उनकी पैठ ने उन्हें बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक नेता बनाया। 1998 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शिवराम कुशवाहा को टिकट दिया था। उन्होंने बड़े मतों से जीत हासिल की और धौलपुर में पार्टी की स्थिति को मजबूत किया। इसके बाद भी वे पार्टी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भरोसेमंद सहयोगी बने रहे। बीजेपी में शोक की लहर पूर्व विधायक के निधन के बाद राजस्थ...
झुंझुनूं अग्निकांड: डेढ़ दर्जन लग्जरी कारें फूंकने वाला मास्टरमाइंड अब भी फरार
Rajasthan, State

झुंझुनूं अग्निकांड: डेढ़ दर्जन लग्जरी कारें फूंकने वाला मास्टरमाइंड अब भी फरार

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं शहर में 29–30 नवंबर की रात हुए भीषण अग्निकांड का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जबकि जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों रुपये के इस आगकांड ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था, क्योंकि हमलावरों ने संगठित तरीके से वर्कशॉप में खड़ी 18 लग्जरी गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दो आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध 3 दिसंबर को पुलिस ने झुंझुनूं के पीपली चौक निवासी साबिर लीलगर (19) और रामगढ़ शेखावाटी निवासी महेंद्र कुम्हार (18) को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड ली गई है। वहीं, दो नाबालिगों को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गैंग का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। पीड़ित का आरोप: सुनियोजित तरीके से की गई आ...
आरएएस में प्रमोट हुए 18 अधिकारियों को नए साल से पहले बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने जारी किए नए पदस्थापन आदेश
Rajasthan, State

आरएएस में प्रमोट हुए 18 अधिकारियों को नए साल से पहले बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने जारी किए नए पदस्थापन आदेश

जयपुर, 6 दिसंबर 2025राजस्थान में तहसीलदार सेवा से पदोन्नत होकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में शामिल हुए 18 अधिकारियों को राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी करते हुए इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में उपखंड अधिकारी (एसडीएम), सहायक कलेक्टर (एडीएम) सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित किया है। जारी आदेश के अनुसार 9 अधिकारियों को सहायक कलेक्टर (एडीएम) और 6 अधिकारियों को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है, जबकि शेष अधिकारियों को जोधपुर विकास प्राधिकरण, अजमेर विकास प्राधिकरण और उपनिवेशन विभाग, बीकानेर में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक ढांचे में मजबूती और फील्ड प्रशासन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। यहाँ देखें – किस अफसर को मिली कौन-सी जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी (एसडीएम) प...
हरियाणा के सिरफिरे आशिक ने नर्सिंग छात्रा की ली जान: अलवर में अपहरण, दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या का आरोप
Rajasthan, State

हरियाणा के सिरफिरे आशिक ने नर्सिंग छात्रा की ली जान: अलवर में अपहरण, दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या का आरोप

अलवर/खैरथल। राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। खैरथल क्षेत्र के मुंडावर थाने के ठीक सामने 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि परिजनों ने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। थाने से कुछ कदम की दूरी पर वारदात, आरोपी गिरफ्तार घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार आरोपी उपेंद्र कुमार (21), हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का निवासी है। वह मुंडावर कस्बे में किराए के कमरे पर रहता था और शेयर मार्केट का काम करता बताया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार युवक और युवती थाना परिसर के सामने मौजूद कमरों के पास बैठे बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान ही अचानक युवक ने तेजधार हथियार निकालकर छात्...
दिल्ली-जयपुर सफर होगा और आसान: अलवर–बहरोड़ फोरलेन हाईवे के लिए 516 करोड़ की DPR तैयारनई परियोजना से 60 किमी की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में तय होगी
Rajasthan, State

दिल्ली-जयपुर सफर होगा और आसान: अलवर–बहरोड़ फोरलेन हाईवे के लिए 516 करोड़ की DPR तैयारनई परियोजना से 60 किमी की दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में तय होगी

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के लिए खुशखबरी है। अलवर से बहरोड़ को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (RSDC) ने 516 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर सरकार को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि परियोजना नए वर्ष में जमीन पर उतर जाएगी। दो लेन सड़क पर बढ़ रहा था खतरा, हादसों में वृद्धि अलवर–बहरोड़ मार्ग पर वाहनों का दबाव तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है और बीच में डिवाइडर न होने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जर्जर सड़क और बढ़ते ट्रैफिक के चलते 60 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे तक का समय लग जाता था।स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाए। प्रदेश सरकार ने इस मांग को स्वीकार...