Wednesday, July 22

Rajasthan

विदेश से MBBS कर लौटे तीन फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार — राजस्थान SOG ने फाड़ा 16 लाख में बिकने वाले फर्जी FMGE सर्टिफिकेट का बड़ा रैकेट
Rajasthan, State

विदेश से MBBS कर लौटे तीन फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार — राजस्थान SOG ने फाड़ा 16 लाख में बिकने वाले फर्जी FMGE सर्टिफिकेट का बड़ा रैकेट

जयपुर। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी FMGE सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर बनकर इंटर्नशिप कर रहे थे। जांच में सामने आया कि ये तीनों आरोपी विदेश से MBBS कर भारत लौटे थे, लेकिन FMGE परीक्षा में बार-बार असफल होने पर इन्होंने नकली प्रमाणपत्रों का सहारा लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष कुमार त्रिवेदी, शुभम गुर्जर और देवेंद्र सिंह गुर्जर, तीनों निवासी दौसा जिले के रूप में हुई है। SOG अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी है। FMGE पास नहीं कर पाए, फिर भी इंटर्नशिप शुरू एडीजी (SOG) विशाल बंसल के अनुसार एजेंसी को सूचना मिली थी कि पीयूष त्रिवेदी ने FMGE परीक्षा पास किए बिना ही फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और उसी के आधार पर नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) से इंटर्नशिप की अनुमति हासिल क...
ताज आमेर में सजा वैदिक वैवाहिक उत्सव: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा परिणय सूत्र में बंधे, पहला वीडियो वायरल
Rajasthan, State

ताज आमेर में सजा वैदिक वैवाहिक उत्सव: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा परिणय सूत्र में बंधे, पहला वीडियो वायरल

जयपुर/एनबीटी। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को हरियाणा निवासी शिप्रा शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित होटल ताज आमेर में हो रहा यह भव्य समारोह पूरी तरह वीआईपी आयोजन में बदल गया है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और कई नामी-गिरामी हस्तियाँ विवाह में शामिल होने जयपुर पहुंच चुकी हैं। पहला वीडियो आया सामने, दुल्हन शिप्रा की एंट्री वायरल विवाह से एक दिन पहले गुरुवार को मेहंदी और हल्दी की रस्में सम्पन्न हुईं, जिनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।आज विवाह समारोह का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन शिप्रा शादी के जोड़े में सजी-धजी मंच पर चढ़ती दिख रही हैं।वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। तिरुपति बालाजी की तर्ज पर मंडप की सजावट विवाह समारोह वैदिक थीम पर आधारित है। मंडप को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज ...
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली—सुनवाई स्थगित
Rajasthan, State

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली—सुनवाई स्थगित

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस और बम निरोधक दस्ते की टीम हाईकोर्ट पहुंच गई। डॉग स्क्वायड सहित सभी सुरक्षा इकाइयों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी शुरू कर दी।वकीलों के चैंबर खाली कराए गए और हाईकोर्ट में मौजूद सभी कर्मचारियों व आगंतुकों को बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। सभी सुनवाई स्थगित, हाईकोर्ट प्रशासन सतर्क हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को प्रस्तावित सभी सुनवाई स्थगित कर दी हैं।प्रशासन ने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं और अदालत प...
भाभी से छेड़छाड़ और पड़ोसन से अफेयर, भागा पाकिस्तान युवक: बाड़मेर में खुलासा
Rajasthan, State

भाभी से छेड़छाड़ और पड़ोसन से अफेयर, भागा पाकिस्तान युवक: बाड़मेर में खुलासा

बाड़मेर, 5 दिसंबर: राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान से आए एक युवक के घुसपैठ मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह युवक अपनी भाभी से छेड़छाड़ और पड़ोसन के साथ अफेयर के आरोपों से बचने के लिए भारत में घुस आया। युवक की घुसपैठ का तरीका:26 नवंबर की देर रात 25 वर्षीय हिंदल पुत्र भील पाकिस्तान के मीठी जिले के नवातला गांव से बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र में भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। उसने बॉर्डर की तारबंदी पार कर एक बाड़े में छिपने की कोशिश की, लेकिन बाड़े के मालिक ने उसे देख लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर बीएसएफ को सौंप दिया गया। पुलिस ने किया खुलासा:बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि युवक पर पाकिस्तान में अपनी भाभी से छेड़छाड़ और पड़ोसन के साथ अवैध संबंध के आरोप थे। जब पड़ोसन के पति को यह पता चला, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पाकिस्तान पुलिस यु...
मतदाता सूची SIR अपडेट: डिजिटाइजेशन में राजस्थान अव्वल, 96% मैपिंग पूरी—देशभर में रचा रिकॉर्ड
Politics, Rajasthan, State

मतदाता सूची SIR अपडेट: डिजिटाइजेशन में राजस्थान अव्वल, 96% मैपिंग पूरी—देशभर में रचा रिकॉर्ड

जयपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान राजस्थान ने डिजिटलाइजेशन और मतदाता मैपिंग में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे इस बड़े अभियान में राज्य ने 99.94% दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन और 96% मतदाता मैपिंग पूरी कर देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 46 लाख 24 हजार से अधिक दस्तावेज ECI-Net पर अपलोड किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि निर्धारित समय से पहले हासिल की गई है। 24 जिलों और 153 विधानसभा क्षेत्रों में 100% डिजिटाइजेशन राजस्थान के 24 जिलों में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इनमें बाड़मेर, सलूंबर, बालोतरा, झालावाड़, नागौर-ब्यावर, झुंझुनूं, पाली, सीकर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, सवाई...
मुंबई–काठगोदाम ट्रेन में 40 लाख की ज्वेलरी चोरी एसी कोच में वारदात से उठा बड़ा सवाल—क्या सुरक्षित नहीं रहीं ट्रेन यात्राएं?
Rajasthan, State

मुंबई–काठगोदाम ट्रेन में 40 लाख की ज्वेलरी चोरी एसी कोच में वारदात से उठा बड़ा सवाल—क्या सुरक्षित नहीं रहीं ट्रेन यात्राएं?

ट्रेनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच मुंबई–काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09075) के एसी कोच में एक बड़ा मामला सामने आया है। एसी-2 कोच में सफर कर रही बदायूं निवासी एक महिला यात्री का करीब 40 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी से लौट रही थी महिला, सीट के नीचे रखा था नंबर लॉक वाला बैग जानकारी के मुताबिक बदायूं की शशि गुप्ता अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ मुंबई में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं। उन्होंने अपना नंबर लॉक वाला सूटकेस सीट के नीचे रखा था, जिसमें महंगी ज्वेलरी रखी थी। रास्ते में किसी ने बिना लॉक तोड़े सूटकेस खोलकर गहने निकाल लिए। बदायूं पहुंचने पर ही शशि को चोरी का पता चला। उन्होंने स्थानीय जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे शून्य संख्या (Zero FIR) के रूप में गंगापुर सिटी जीआरपी को ट...
कौन हैं तहसीलदार कंचन चौहान? फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से आरक्षित कोटे में चयन का आरोप
Rajasthan, State

कौन हैं तहसीलदार कंचन चौहान? फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से आरक्षित कोटे में चयन का आरोप

जयपुर: आरएएस 2018 में चयनित तहसीलदार कंचन चौहान अब विवादों में घिर गई हैं। उन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर आरक्षित कोटे से नौकरी पाने का आरोप लगा है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब आरटीआई एक्टिविस्ट फणीस कुमार सोनी ने इसकी शिकायत की। कंचन चौहान का आरएएस में चयन दिव्यांग श्रेणी के आरक्षित कोटे से हुआ था। उन्होंने श्रवण बाधित (बधिर) होने का सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया। अजमेर के एक डॉक्टर द्वारा जारी यह सर्टिफिकेट अब विवादों में है क्योंकि डॉक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फणीस कुमार सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि कंचन ने वर्ष 2013 और 2016 की आरएएस भर्ती में भी आवेदन किया था, लेकिन तब उन्होंने दिव्यांगता का सर्टिफिकेट नहीं लगाया। कंचन चौहान का चयन तीसरे प्रयास में हुआ। पहले 2013 में प्री-लीमिनरी में और 2016 में मेंस परीक्षा में सफल नहीं हो पाने के बाद उन्होंने ...
चोमू में SIR कार्य पूरा होने पर SDM ने बीएलओ के साथ किया धूमधाम से जश्न
Politics, Rajasthan, State

चोमू में SIR कार्य पूरा होने पर SDM ने बीएलओ के साथ किया धूमधाम से जश्न

जयपुर/चोमू: जयपुर जिले के चोमू विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तय समय से चार दिन पहले ही पूरी तरह पूरा हो गया। इस उपलब्धि पर चोमू के उपखंड अधिकारी (SDM) दिलीप सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को डिनर पार्टी देकर सम्मानित किया। पार्टी में बीएलओ के साथ-साथ एसडीएम ने भी फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे प्रशासनिक दक्षता और टीम वर्क की बड़ी भूमिका है। “मतदाता सूची को समय से पहले डिजिटाइज्ड करना और 100 प्रतिशत अपडेट करना अपने आप में बड़ी सफलता है। चोमू विधानसभा क्षेत्र जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे पहला क्षेत्र है जहां यह लक्ष्य हासिल हुआ,” उन्होंने कहा। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं तक आवश्यक प्रपत्र पहुंचाए और दस्तावेज एकत्...
जोधपुर में वकील पर थाना प्रभारी का रौब, HC के संज्ञान पर हुए सस्पेंड
Rajasthan, State

जोधपुर में वकील पर थाना प्रभारी का रौब, HC के संज्ञान पर हुए सस्पेंड

सुधेंद्र प्रताप सिंह, मनीष कुमार बागरी, जोधपुर: जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में एक वकील और थाना प्रभारी के बीच हुई तीखी बहस का मामला अब तूल पकड़ गया है। यह घटना दुष्कर्म पीड़िता के बयान लेने के दौरान हुई, जिसमें वकील और पुलिसकर्मी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी ने वकील को धमकी देते हुए धक्का भी मार दिया। थाना प्रभारी ने वकील को दी धमकी:वीडियो में देखा जा सकता है कि एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने बिना वर्दी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी से सवाल किया। इस पर थानाधिकारी हमीरसिंह ने कहा, “अभी 151 में बंद कर दूंगा, सारी वकालत निकल जाएगी।” महिला वकील के विरोध करने पर भी उन्होंने धमकी दी कि “लीगल-वीगल सब यहीं रह जाएगा। इसे 151 में बंद करो, शांतिभंग कर रहा है।” वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार:घटना की जानकारी मिलते ही एडवोकेट्स ने थाना परिसर में धरना प्रदर्श...
जयपुर की जयबाण तोप: एक गोला लाहौर तक पहुंचाने की शक्ति रखने वाला ‘विजय का अस्त्र’
Rajasthan, State

जयपुर की जयबाण तोप: एक गोला लाहौर तक पहुंचाने की शक्ति रखने वाला ‘विजय का अस्त्र’

सुधेंद्र प्रताप सिंह, जयपुर: भारत के इतिहास में कई भव्य हथियार रहे हैं, लेकिन जयपुर की जयबाण तोप किसी भी युद्धप्रेमी को चौंका सकती है। राजा जयसिंह द्वितीय ने 1720 में जयगढ़ किले के कारखाने में इस तोप का निर्माण करवाया था। इसकी मारक क्षमता 35 किलोमीटर से भी अधिक है। यदि इसे वाघा बॉर्डर पर तैनात कर चलाया जाए, तो इसका गोला आसानी से लाहौर तक पहुँच सकता है। जयबाण का नाम और महत्व:जयबाण का अर्थ है ‘विजय का अस्त्र’। यह तोप नाहरगढ़ किले में स्थित है और इसे मुगलों और संभावित शत्रुओं से सुरक्षा के लिए बनाया गया था। 20 फीट लंबी और 8 फीट 7.5 इंच व्यास वाली इस तोप का वजन 50 टन है। इसे चलाने के लिए लगभग 100 किलोग्राम बारूद की जरूरत पड़ती थी। इस विशाल तोप से 35 किलो ग्राम वजनी गोले को 35 किलोमीटर दूर तक फेंका जा सकता था, जो उस समय की सबसे लंबी फायरिंग रेंज मानी जाती थी। इतिहास में सिर्फ एक बार चली ज...