राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले 8 नए जिलों में बनी जिला परिषदें, कुल संख्या हुई 41
जयपुर: राजस्थान सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 8 नए जिलों में जिला परिषदों के गठन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले प्रदेश में केवल 33 जिला परिषदें ही कार्यरत थीं, नई अधिसूचना के बाद यह संख्या बढ़कर 41 हो गई है। यह कदम ग्रामीण विकास, स्थानीय प्रशासन और चुनावी प्रक्रिया को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नए जिलों में जिला परिषदों का गठन:सरकार की अधिसूचना के अनुसार नए जिलों में जिला परिषदें निम्नलिखित जिलों में बनाई गई हैं:
डीग
बालोतरा
ब्यावर
डीडवाना-कुचामन
फलौदी
सलूंबर
कोटपूतली-बहरोड़
खैरथल-तिजारा
इन जिलों में जिला परिषद बनने के साथ ही पंचायत शासन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो सकेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों में तेजी आएगी।
राजस्थान की सभी 41 जिला परिषदों की सूची:
श्रीगंगानगर जिला परिषद – Sriganganagar Zila ...










