Tuesday, July 21

Rajasthan

इथियोपिया ज्वालामुखी फटने के बाद जयपुर फ्लाइट्स सुरक्षित, DGCA ने अलर्ट जारी किया
Rajasthan, State

इथियोपिया ज्वालामुखी फटने के बाद जयपुर फ्लाइट्स सुरक्षित, DGCA ने अलर्ट जारी किया

जयपुर: इथियोपिया के अफार इलाके में स्थित हायली गूबी ज्वालामुखी 23 नवंबर को सुबह 8:30 बजे फट गया। यह विस्फोट करीब 10,000 साल बाद हुआ है और इसके बाद उठी राख के बादल अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। इस घटना के कारण भारतीय विमानन विभाग (DGCA) और एयरपोर्ट अथॉरिटीज अलर्ट मोड पर हैं। सूत्रों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर दिल्ली और राजस्थान के शहरों पर पड़ सकता है। दिल्ली में कई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं। 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी आने-जाने वाली कुछ इंडिगो और अकासा की उड़ानें रद्द की गई हैं। हालांकि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक जयपुर में किसी भी फ्लाइट को रद्द या देरी का आदेश नहीं मिला है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में सभी फ्लाइट्स अपने समय पर संचालित हो रही हैं और यात्रियों को फिलहाल किसी परेशानी की संभावना...
पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: क्या फिर जेल जाएंगे नरेश मीणा? बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ नया मुकदमा
Politics, Rajasthan, State

पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला: क्या फिर जेल जाएंगे नरेश मीणा? बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ नया मुकदमा

करौली/जयपुर: राजस्थान की राजनीति में विवादों से घिरे रहने वाले निर्दलीय नेता नरेश मीणा की परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। सवाई माधोपुर जिले के डूंगरी बांध निर्माण के विरोध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ करौली जिले के सपोटरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक विकास सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महापंचायत के दौरान नरेश मीणा ने मंच से उत्तेजित होकर पीएम और सीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डूंगरी बांध निर्माण के विरोध में महापंचायत हाल ही में सवाई माधोपुर में डूंगरी बांध के निर्माण के विरोध को लेकर प्रभावित गांवों के लोगों ने महापंचायत आयोजित की थी। इसी ...
राजस्थान में ठंड ने बढ़ाई टेंशन: बर्फीली हवाओं संग बारिश का अलर्ट, तापमान और गिरने की आशंका
Rajasthan, State

राजस्थान में ठंड ने बढ़ाई टेंशन: बर्फीली हवाओं संग बारिश का अलर्ट, तापमान और गिरने की आशंका

जयपुर। नवंबर का आख़िरी सप्ताह राजस्थान में कड़ाके की सर्दी लेकर आया है। पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे सर्दी और तेज़ होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 27 नवंबर, गुरुवार को उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी और सर्दी का असर व्यापक होगा। शेखावाटी क्षेत्र में इस समय सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है, जहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं जयपुर सहित कई शहरों में मंगलवार की सुबह कोहरा कम देखने को मिला, ह...
झालावाड़ में पैंथर ने किसान पर जानलेवा हमला, खेत पर गया था दुबक कर बैठा
Rajasthan, State

झालावाड़ में पैंथर ने किसान पर जानलेवा हमला, खेत पर गया था दुबक कर बैठा

झालावाड़: राजस्थान में हाल के समय में लगातार वन्यजीवों द्वारा हमलों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही ताजा मामले में झालावाड़ जिले के मकोड़िया गांव में सोमवार सुबह एक किसान पर पैंथर ने हमला कर दिया। घायल किसान कालूराम के शरीर पर कई जगह घाव हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में पैंथर को लेकर डर और चिंता फैल गई है। जानकारी के अनुसार, पैंथर गांव के पास के जंगल से भटककर शिकार की तलाश में खेत तक पहुंचा। सुबह के वक्त जैसे ही किसान कालूराम अपने खेत पर गए, पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। कालूराम ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया और जोर-जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के अन्य किसान दौड़े और पैंथर को खेत से जंगल की ओर भगाया। इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। राजस्थान में पिछले कुछ समय में रामसमंद में भी एक किसान पैंथ...
सीकर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमनाथ त्रिहन का 93 वर्ष की आयु में निधन, राजस्थान राजनीति में शोक की लहर
Politics, Rajasthan, State

सीकर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमनाथ त्रिहन का 93 वर्ष की आयु में निधन, राजस्थान राजनीति में शोक की लहर

सीकर: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोमनाथ त्रिहन का 24 नवंबर, सोमवार को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उनके निधन से राजस्थान कांग्रेस और सीकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक जीवन:सोमनाथ त्रिहन का राजनीतिक जीवन अत्यंत समर्पित और लंबा रहा। उन्होंने कांग्रेस संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और सीकर नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा, उन्होंने जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। 1980 में उन्होंने सीकर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के फायरब्रांड नेता संजय गांधी आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव यशपाल कपूर ने भी उनकी टिक...
राजस्थान के स्कूलों में सांस्कृतिक नवाचार: सप्ताह में एक दिन स्थानीय वेशभूषा में स्कूल आने की छूट
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान के स्कूलों में सांस्कृतिक नवाचार: सप्ताह में एक दिन स्थानीय वेशभूषा में स्कूल आने की छूट

कोटा, राजस्थान। राजस्थान के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षा व्यवस्था में नया नवाचार लागू किया गया है। अब सप्ताह में एक दिन छात्रों और स्कूल स्टाफ को स्थानीय वेशभूषा (गहनों को छोड़कर) पहनकर स्कूल आने की अनुमति होगी। यह निर्णय प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भारत सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताकर लिया है। नवाचार का उद्देश्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में सांस्कृतिक जागरूकता और लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह कदम विद्यार्थियों और शिक्षकों में अपने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। भारत सरकार का प्रस्ताव भारत सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर सुझाव दिया था कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र और स्टाफ सप्ताह में एक...
अंता उपचुनाव में गैरहाज़िर रहे 17 कांग्रेस नेता हाई कमान की रडार पर, बड़ी कार्रवाई के संकेत
Politics, Rajasthan, State

अंता उपचुनाव में गैरहाज़िर रहे 17 कांग्रेस नेता हाई कमान की रडार पर, बड़ी कार्रवाई के संकेत

बारां: अंता विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बावजूद कांग्रेस संगठन में हलचल बढ़ गई है। पार्टी ने जिन 17 नेताओं को चुनावी ड्यूटी सौंपी थी, उनके फील्ड में न पहुंचने पर हाई कमान सख्त हो गया है। जल्द ही इन नेताओं को तलब कर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ड्यूटी के बावजूद नेता मैदान से गायब सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने स्टार प्रचारक और ब्लॉक स्तर के 17 नेताओं की तैनाती की थी, लेकिन ये सभी पूरे चुनाव अभियान में एक बार भी फील्ड में दिखाई नहीं दिए।जानकारी के मुताबिक— कुछ नेताओं को पद से हटाया जा सकता है कुछ की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा पीसीसी स्तर पर भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है पार्टी इसे अनुशासनहीनता और संगठनात्मक लापरवाही का गंभीर मामला मान रही है। यूथ कांग्रेस में भी बढ़ा विवाद, 18 जिलाध्यक्षों को नोटिस उधर, यूथ कांग्रेस में भी आंतरिक खींचतान तेज ...
9 साल बाद ‘भगवान’ को मिला न्याय, एक ही परिवार के 6 दोषियों को उम्रकैद
Rajasthan, State

9 साल बाद ‘भगवान’ को मिला न्याय, एक ही परिवार के 6 दोषियों को उम्रकैद

हनुमानगढ़, 22 नवंबर। राजस्थान के हनुमानगढ़ में नौ साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक और सख्त फैसला सुनाते हुए एक ही परिवार के छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडीजे द्वितीय लतिका दीपक पराशर की अदालत ने 70 वर्षीय भगवान सिंह की हत्या के आरोप में सभी दोषियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 50-50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा दी। फैसले के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और इसे न्याय व्यवस्था की बड़ी मिसाल माना जा रहा है। क्या है पूरा मामला घटना वर्ष 2016 की है। भगवान सिंह के भाई खजान सिंह ने टिब्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके पड़ोसियों—बग्गा सिंह, मक्खन सिंह, मंगल सिंह, सुरेंद्र उर्फ बिट्टू, एक अन्य मंगल सिंह और कश्मीरों (पत्नी बग्गा सिंह)—ने पुराने विवाद को लेकर भगवान सिंह पर गंभीर वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट ...
प्रियंका चोपड़ा की शादी का ‘सहबाला’ रहा हाथी बाबू अब चमका रहा है इस हाई-प्रोफाइल शादी की शान
Rajasthan, State

प्रियंका चोपड़ा की शादी का ‘सहबाला’ रहा हाथी बाबू अब चमका रहा है इस हाई-प्रोफाइल शादी की शान

उदयपुर, 22 नवंबर। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर रॉयल वेडिंग की भव्यता से सराबोर है। अमेरिकी अरबपति उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा एलिजाबेथ और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू का विवाह समारोह यहां 21 से 24 नवंबर तक जारी है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी अपनी गर्लफ्रेंड संग शिरकत कर चुके हैं। लेकिन तमाम मेहमानों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण बना है जयपुर का विख्यात नर हाथी ‘बाबू’, जिसने कई रॉयल वेडिंग में अपनी शाही मौजूदगी से पहले भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वामसी ‘बाबू’ पर करेंगे पारंपरिक तोरण प्रवेश हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दूल्हा मंडप में प्रवेश से पहले तोरण मारता है। इसी परंपरा को निभाते हुए दूल्हा वामसी जगमंदिर आइलैंड पैलेस में बाबू पर सवार होकर मंडप तक पहुंचेंगे। इसके बाद वर-वधु वरमाला के साथ विवाह की ...
जयपुर सिविल लाइंस में लेपर्ड का आतंक, स्कूल और मंत्री के बंगले तक दहशत
Rajasthan, State

जयपुर सिविल लाइंस में लेपर्ड का आतंक, स्कूल और मंत्री के बंगले तक दहशत

जयपुर: राजधानी जयपुर के VVIP क्षेत्र सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक लेपर्ड घुस गया, जिसने बच्चों और नागरिकों में दहशत फैला दी। सबसे पहले यह लेन नंबर 6 के घर में देखा गया, फिर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले तक पहुंच गया। लेपर्ड की अचानक उपस्थिति से इलाके के बच्चों और बंगलों में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की गई:लेपर्ड ट्रेंकुलाइज करने से पहले टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। इसके अलावा लेपर्ड इलाके के घरों की दीवार फांदकर घूमता रहा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बनी रही। वन विभाग ने किया ट्रेंकुलाइज, जंगल में छोड़ा:सुबह 11 बजे वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित किया और उसके बाद झालाना रिजर्व में छोड़ दिया। करीब दो घंटे तक सिविल लाइ...