Tuesday, July 21

Rajasthan

मदन राठौड़ की नई भाजपा टीम में संतुलन, राजे, पूनिया और जोशी गुटों को बराबर तवज्जो
Politics, Rajasthan, State

मदन राठौड़ की नई भाजपा टीम में संतुलन, राजे, पूनिया और जोशी गुटों को बराबर तवज्जो

जयपुर: लंबे इंतजार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस टीम में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और सतीश पूनिया के समर्थकों को बराबर जिम्मेदारी देकर संगठन में संतुलन बनाए रखा है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता और अन्य पदों पर 34 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सहकोषाध्यक्ष, 1 प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ता शामिल हैं। इस बार संगठन में केवल दो विधायकों को स्थान दिया गया है, किसी सांसद को नहीं। इसका उद्देश्य था कि वे नेता जो सरकार का हिस्सा हैं, उन्हें संगठन में स्थान न देकर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए। गुटबाजी को खत्म करने का संदेशमदन राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य प...
अब हाइवे नहीं होंगे ‘मदहोश’! राजस्थान हाईकोर्ट ने शराब ठेकों को हटाने का दिया सख्त आदेश
Rajasthan, State

अब हाइवे नहीं होंगे ‘मदहोश’! राजस्थान हाईकोर्ट ने शराब ठेकों को हटाने का दिया सख्त आदेश

जोधपुर (राजस्थान): राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे शराब के ठेके नहीं चलेंगे। अदालत ने प्रदेश में हाईवे के 500 मीटर के दायरे में संचालित 1102 शराब की दुकानों को दो महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने कहा कि सरकार ने हाईवे को "लिकर-फ्रेंडली कॉरिडोर" बना दिया था, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे ये ठेके नगरपालिका या शहरी क्षेत्र में ही क्यों न हों, अगर वे हाईवे पर हैं, तो उन्हें हटाना होगा। सरकार की दलील खारिजसुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि ये 1102 ठेके शहरी/नगरपालिका क्षेत्र में आते हैं और इनसे सालाना 2221.78 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि 2200 करोड़ के लिए लोगों की जान खतरे में नहीं ड...
जयपुर में विवाद: JDA ने भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण का नोटिस, 7 दिन में जवाब देने को कहा
Rajasthan, State

जयपुर में विवाद: JDA ने भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण का नोटिस, 7 दिन में जवाब देने को कहा

राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने यहां भगवान शिव मंदिर को ही अतिक्रमण का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में मंदिर को 7 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला बन गया है। JDA के अनुसार, वैशाली नगर में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। इस योजना के तहत मंदिर के परिसर को अतिक्रमण मानकर नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कोर्ट के आदेश और जोन-7 के उपायुक्त द्वारा उपलब्ध PT सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की बाउंड्री सड़क सीमा के भीतर 1.59 मीटर तक पाई गई, जिसे अतिक्रमण माना गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नोटिस सीधे भगवान के नाम नहीं भेजा जाना चाहिए था। उनका कहना है कि इसे किसी समिति, ट्रस्ट या जिम्मेदार...
राजस्थान में फिर पाकिस्तान से घुसपैठ, बॉर्डर पार कर युवक गिरफ्तार, वजह सामने आने की प्रतीक्षा
Rajasthan, State

राजस्थान में फिर पाकिस्तान से घुसपैठ, बॉर्डर पार कर युवक गिरफ्तार, वजह सामने आने की प्रतीक्षा

बाड़मेर: पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान से घुसपैठ का मामला सामने आया है। बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी पार कर एक पाकिस्तानी युवक राजस्थान में प्रवेश कर गया, जिसे स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर पकड़ लिया। 25 वर्षीय युवक हुआ गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, यह 25 वर्षीय युवक पाकिस्तानी नागरिक हिंदल पुत्र वर्षो भील, मीठी जिले के नवातला गांव का रहने वाला है। युवक ने बॉर्डर की तारबंदी पार कर भारत में दाखिल होकर एक पशुओं के बाड़े में छिपने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पहचान लिया और बीएसएफ को सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने लिया हिरासत में सूचना मिलते ही बीएसएफ मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ की तैयारी कर रही हैं। मकसद का पता लगाया जाएगा युवक के प...
विंटर वेकेशन में बनाए जोधपुर–जैसलमेर का प्लान! दिल्ली के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबर, जल्द शुरू होगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
Rajasthan, State

विंटर वेकेशन में बनाए जोधपुर–जैसलमेर का प्लान! दिल्ली के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबर, जल्द शुरू होगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

जयपुर/दिल्लीसर्दियों में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। कोविड काल में बंद हुई जैसलमेर–फलोदी–दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस की जगह अब नई जैसलमेर–शकूर बस्ती एक्सप्रेस चलाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने इसके संचालन को मंजूरी दे दी है और माना जा रहा है कि यह ट्रेन इसी महीने के अंत तक पटरी पर दौड़ने लगेगी। दिल्ली–जैसलमेर का सफर होगा आसान नई ट्रेन शुरू होने से दिल्ली से जोधपुर और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान के लोगों की यह लंबे समय से चल रही मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। कब और कहां से चलेगी ट्रेन? रेलवे सूत्रों के अनुसार— जैसलमेर से रवाना: शाम 5 बजे दिल्ली के शकूर बस्ती स्टेशन पर आगमन: सुबह 9:30 बजे वहीं वापसी में: दिल्ली से प्रस्थान (ट्रेन संख्या 12249): शाम 5:10 बजे जैसलमेर पहुंचना: अगले द...
राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सिहरन फतेहपुर में पारा 3 डिग्री से नीचे, सात जिलों में बारिश की आशंका
Rajasthan, State

राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सिहरन फतेहपुर में पारा 3 डिग्री से नीचे, सात जिलों में बारिश की आशंका

जयपुर : उत्तर भारत के पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तापमान लगातार गिर रहा है। बुधवार रात फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 12 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज गुरुवार को उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 नवंबर को अजमेर और जयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहां-कहां बढ़ी ठंड?पिछले 24 घंटों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर 2.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि सीकर में 4.0 ...
जयपुर में बस हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, 100 बसों का संचालन ठप्प
Rajasthan, State

जयपुर में बस हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, 100 बसों का संचालन ठप्प

जयपुर, 26 नवंबर।जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (JCTSL) के संचालन में अचानक आई बाधा ने बुधवार को शहरभर में हड़कंप मचा दिया। अनुबंधित निजी फर्म पारस ट्रेवल्स लाइन्स के ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिसके चलते करीब 100 लो-फ्लोर बसें सड़क से गायब हो गईं। रोजाना इन बसों पर निर्भर हजारों यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में प्रतिदिन लगभग 200 बसें संचालित होती हैं, ऐसे में आधी बसों के ठप्प हो जाने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। बस स्टॉप पर लंबी कतारें लग गईं और लोग निजी वाहनों एवं ऑटो-रिक्शा का सहारा लेने पर मजबूर हुए, जिससे किराया और यातायात दोनों पर दबाव बढ़ गया। हड़ताल की वजहें और ड्राइवरों के आरोप हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों का आरोप है कि निजी ऑपरेटर पारस ट्रेवल्स श्रम कानूनों का प...
नए साल में शुरू होगी ‘रामायण एक्सप्रेस’, जयपुर से श्रीलंका तक का भक्ति-सफर
Rajasthan, State

नए साल में शुरू होगी ‘रामायण एक्सप्रेस’, जयपुर से श्रीलंका तक का भक्ति-सफर

जयपुर: नए साल का जश्न अब सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं रहेगा। भारतीय रेलवे के पर्यटन विंग आईआरसीटीसी ने भक्ति, इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम पेश करते हुए जयपुर से श्रीलंका तक ‘रामायण एक्सप्रेस’ की विशेष यात्रा की घोषणा की है। यह धार्मिक यात्रा 8 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगी, यानी कुल 5 रात और 6 दिन का पैकेज। यात्रा की विशेषताएं: यात्रा जयपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट से शुरू होकर कोलंबो (श्रीलंका) पहुंचेगी। केवल 35 चयनित यात्रियों को शामिल किया जाएगा, सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी। पैकेज में एसी डीलक्स कोच से पर्यटन, थ्री स्टार होटल में ठहराव, स्वादिष्ट भारतीय भोजन, सभी पर्यटन स्थलों का प्रवेश शुल्क, अनुभवी गाइड, श्रीलंका का वीज़ा और यात्रा बीमा शामिल है। यात्रा का कुल खर्च 71,440 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। रामायण काल के पौराणिक स्थलों के दर्शन: सीता ...
राजस्थान SIR में चौंकाने वाला मामला: 72 वर्षीय चिकित्सक को मतदाता सूची में मृत घोषित
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान SIR में चौंकाने वाला मामला: 72 वर्षीय चिकित्सक को मतदाता सूची में मृत घोषित

सवाई माधोपुर: राजस्थान में विशेष गहन मतदाता पुन: निरीक्षण (SIR) अभियान के बीच गंगापुर सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नंबर 33 के निवासी और 72 वर्षीय सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी कवि गोपीनाथ शर्मा को मतदाता सूची में गलती से मृत घोषित कर दिया गया। गोपीनाथ शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं आपके सामने जिंदा खड़ा हूं, लेकिन इसके बावजूद मेरी जानकारियों में लापरवाही के कारण मुझे मृत घोषित कर दिया गया। यह न केवल मेरा अपमान है, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की बड़ी लापरवाही भी है।" मतदाता सूची में नाम हटने का कारण:गोपीनाथ ने बताया कि 16 नवंबर तक उनके पास कोई सूचना या प्रपत्र नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने अपने BLO छोटू खान से संपर्क किया। तब उन्हें पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम मृतक के रूप में दर्ज है। उनके पास ई-प्रमाणिक (EPIC) नंबर भी है और 2002 की मतदात...
राजस्थान कांग्रेस: नए जिलाध्यक्षों पर सियासी सिर फुटव्वल, अशोक गहलोत ने साफ किया—“मैंने इंटरफेयर नहीं किया”
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान कांग्रेस: नए जिलाध्यक्षों पर सियासी सिर फुटव्वल, अशोक गहलोत ने साफ किया—“मैंने इंटरफेयर नहीं किया”

जोधपुर: राजस्थान में कांग्रेस ने हाल ही में 45 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इस सूची ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नाराजगी और चर्चा पैदा कर दी है। सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि इस प्रक्रिया में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट में से किसका दबदबा रहा। इसी बीच अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही पार्टी हाई कमान को कह दिया था कि मैं इंटरफेयर नहीं करूंगा। जो भी हुआ, वह सब हाई कमान की पसंद से हुआ है। जो 45 जिला अध्यक्ष बने हैं, वह सब मेरे समर्थक हैं और मैं उनका।” गहलोत का साफा संकेत:जिलाध्यक्षों की घोषणा से पहले गहलोत का जोधपुर में वायरल वीडियो चर्चा में रहा। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपना साफा उतारकर कांग्रेस नेता ओमकार वर्मा को पहनाया। सियासत में इसे पहले से ही बधाई और संकेत माना गया। बाद में ओमकार व...