RGHS घोटाला: ‘निशुल्क इलाज’ की आड़ में करोड़ों की लूट, 34 अस्पताल और 431 फार्मा स्टोर पर सख्त एक्शन
जयपुर: राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना RGHS (Rajasthan Government Health Scheme) में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए निशुल्क इलाज मुहैया कराने वाली इस योजना का दुरुपयोग कर कई निजी अस्पतालों और फार्मा स्टोर ने फर्जी और बढ़े हुए क्लेम दाखिल किए।
घोटाले का खुलासा और कार्रवाईजांच में यह सामने आया कि कई अस्पतालों ने एक ही ऑपरेशन का दो बार क्लेम उठाया, अनावश्यक जांचें कीं और कम दर वाली जांच का भी ऊंचे दाम में क्लेम वसूल किया। राज्य सरकार ने इस घोटाले के संज्ञान में लेते हुए 28 सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
34 अस्पताल योजना से बाहरराजस्थान मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने बताया कि घोटाले में शामिल 34 निजी अस्पतालों को RGHS योजना से हटा दिया गया है। इनसे अब तक लगभग 36 करोड़...










